Anushka Ranjan संग फेरे लेने के बाद ऐसा था Aditya Seal का हाल, ये देख हंसी नहीं रोक पाई दुल्हनिया

Published : Nov 22, 2021, 08:51 AM ISTUpdated : Nov 22, 2021, 10:31 AM IST

मुंबई. स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 (Student of the Year 2) के एक्टर आदित्य सील (Aditya Seal) ने भी अपनी गर्लफ्रेंड अनुष्का रंजन (Anushka Ranjan) के साथ शादी कर ली है। दोनों ने रविवार को दोस्त और फैमिली मेंबर्स की मौजूदगी में सात फेरे लिए। इस मौके पर बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े कई सेलेब्स शादी में दोनों को आशीर्वाद देने पहुंचे थे। शादी की सारी रस्मों को पूरा करने के बाद दूल्हा बने आदित्य बेहद एक्साइटेड नजर आए। वे अपने दोनों हाथ ऊपर कर खुशी से झूमते नजर आए। अपने दूल्हे को ऐसा करते देख दुल्हनिया अनुष्का अपनी हंसी नहीं रोक पाई। उनका चेहरा देखने लायक था। वहीं, आदित्य अपनी नई नवेली दुल्हन को प्यार से लगे लगाते भी नजर आए। नीचे देखें आदित्य सील और अनुष्का रंजन की शादी की अनसीन फोटोज...

PREV
19
Anushka Ranjan संग फेरे लेने के बाद ऐसा था Aditya Seal का हाल, ये देख हंसी नहीं रोक पाई दुल्हनिया

आपको बता दें आदित्य सील लंबे समय से अनुष्का रंजन को डेट कर रहे थे। दोनों ने साथ में वेब सीरिज में काम भी किया है। साथ में शूटिंग करते दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी और फिर प्यार हो गया। 

29

दुल्हनिया अनुष्का रंजन का हाथ थामे दूल्हा आदित्य सील ने सात फेरे लिए। इस दौरान कपल काफी खुश नजर आया। लंबे समय से दोनों की शादी को लेकर चर्चा चल रही थी।

39

सात फेरे लेने के बाद आदित्य सील काफी खुश नजर आए। खुशी में उन्होंने सबके सामने ही अपनी पत्नी अनुष्का को बाहों में ले लिया। 

49

जब पति आदित्य सील ने पत्नी अनुष्का रंजन को बाहों में लिया तो पहले तो वे शरमा गई, बाद में वे ठहाका लगाकर हंसने लगी। वे काफी खूबसूरत नजर आ रही थी। 

59

शादी की रस्मों को निभाते वक्त अनुष्का रंजन ने लाल जोड़ा नहीं पहना था। उन्होंने अपने लिए लैवेंडर कलर का लहंगा चुना था। इसके साथ उन्होंने मैचिंग ज्वैलरी कैरी की थी। ओवरऑल उनका लुक बिना तड़क-भड़क के भी खूबसूरत दिख रहा था। 

69

वहीं, आदित्‍य हल्के पीले रंग की शेरवानी में सफेद पगड़ी के साथ नजर आ रहे हैं। सिम्पल लुक में भी वे काफी हैंडसम नजर आ रहे थे। 

79

बता दें कि अनुष्का रंजन का जन्म मुंबई में हुआ था। उनके पिता का नाम शशि रंजन और मां अनु रंजन हैं। उनके पिता इंडियन टेलीविजन एकादमी के संस्थापक हैं।

89

बात दूल्हे आदित्य सील की करें तो उन्होंने कुछ फिल्मों में बतौर टीनएज भी काम किया है। वे एक छोटी सी लव स्टोरी, से सलाम इंडिया, पुरानी जीन्स, तुम बिन 2, नमस्ते इंग्लैंड, इंदू की जवानी जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं। 

99

सात फेरे लेने से पहले दुल्हन अनुष्का रंजन ने अपनी सहेलियों के साथ पोज दिए। इस मौके पर वाणी कपूर और क्रिस्टल डीसूजा खासतौर पर मौजूद थी।

 

ये भी पढ़ें -
Shilpa Shetty-Raj Kundra Anniversary: पत्नी की ख्वाहिश पूरी करने राज कुंद्रा ने खरीदा था ये आलीशान बंगला

Kartik Aryan Birthday: क्या आप जानते हैं कार्तिक आर्यन का सरनेम, आखिर क्यों अपना नाम छुपाते हैं ये 11 Celebs

पति-बेटी को घर पर छोड़ बेटे संग घूमती नजर आई Shilpa Shetty, इधर कार में मुंह छुपाता दिखा ये खिलाड़ी

नाइटी पहनकर सड़क पर घूमती दिखी Kareena Kapoor, खुले बाल और इस हालत में देख लोगों ने लगाई क्लास

Monalisa Birthday: 2 पार्टनर के साथ 15 साल लिव इन में रहीं मोनालिसा, बी ग्रेड फिल्मों में भी कर चुकीं काम

सहेली की संगीत सेरेमनी में Alia Bhatt ने पहना ऐसा ब्लाउज कि उड़ा मजाक, एक बोला- उर्फी जावेद बन रही हो

Recommended Stories