MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Bhojpuri
  • Monalisa Birthday: 2 पार्टनर के साथ 15 साल लिव इन में रहीं मोनालिसा, बी ग्रेड फिल्मों में भी कर चुकीं काम

Monalisa Birthday: 2 पार्टनर के साथ 15 साल लिव इन में रहीं मोनालिसा, बी ग्रेड फिल्मों में भी कर चुकीं काम

मुंबई। भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा (Monalisa) 39 साल की हो गई हैं। 21 नवंबर, 1982 को कोलकाता में जन्मीं मोनालिसा का असली नाम अंतरा बिस्वास है। वो अब तक 140 से ज्यादा भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। वैसे, मोनालिसा अपनी प्रोफेशनल लाइफ से कहीं ज्यादा पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में रहीं। फिर चाहे बिग बॉस के घर में उनकी शादी हो या दो अलग-अलग पार्टनर के साथ 15 साल तक लिव-इन रिलेशनशिप, मोनालिसा हमेशा चर्चा में रही हैं। मोनालिसा ने शुरुआत में कीं बी ग्रेड फिल्में..

3 Min read
Asianet News Hindi
Published : Nov 21 2021, 12:28 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18

करियर के शुरुआत में बी-ग्रेड फिल्मों में काम कर चुकीं मोनालिसा अपनी प्राइवेट लाइफ के चलते हमेशा सुर्खियों में रहीं। उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर उम्र से उनसे काफी बड़े एक शख्स मदन के साथ कई तस्वीरें मौजूद हैं। 
 

28

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मदन वही शख्स है, जिसके साथ मोनालिसा कोलकाता से मुंबई आई थीं। मुंबई में उन्होंने कुछ बी-ग्रेड फिल्मों में काम करने के बाद भोजपुरी सिनेमा की ओर रुख किया। भोजपुरी सिनेमा में पहचान बनने में मदन ने ही मोनालिसा की मदद की थी।

38

मदन पहले से तलाकशुदा थे। दोनों एक-दूसरे से बेहद प्यार करते थे और मुंबई में लिव-इन-रिलेशनशिप में रहने लगे थे। हालांकि, इन्होंने कभी भी अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात नहीं की। करीब 6 साल साथ रहने के बाद दोनों के बीच मनमुटाव हुआ और फिर ये लवस्टोरी खत्म हो गई। 

48

अब तक मोनालिसा को भोजपुरी फिल्मों में काम मिलने लगा था। इसी दौरान फिल्म 'दूल्हा अलबेला' के सेट पर उनकी मुलाकात एक्टर विक्रांत सिंह राजपूत से हुई। शूटिंग खत्म होने के 3 महीने बाद कपल एक घर में शिफ्ट हो गया। करीब 9 साल तक दोनों लिव-इन में रहे और फिर शादी का फैसला किया।

58

मोनालिसा ने विक्रांत सिंह राजपूत से 2017 में टीवी रियलिटी शो बिग बॉस में शादी की थी। इसमें भोजपुरी की तमाम हस्तियां शामिल हुई थीं। इनकी शादी काफी लाइमलाइट में भी रही थी। लोगों ने इनकी शादी पर सवाल भी उठाया था कि उन्होंने पैसों के लिए टीवी पर शादी की है। 

68

हालांकि, मोनालिसा ने मीडिया के सामने आकर इस मामले पर बात की थी और जवाब देते हुए कहा था कि उन्होंने ये शादी पैसों के लिए नहीं की बल्कि वो दोनों एक-दूसरे से प्यार करते हैं। इसके अलावा लोगों ने इनकी शादी जल्दी टूट जाने की भी बात कही थी। 

78

4 साल बाद भी मोनालिसा-विक्रांत का रिश्ता बेहद मजबूत है और दोनों की शादी अच्छी चल रही है। मोनालिसा कहती हैं कि वो खुद को खुशकिस्मत मानती हैं कि विक्रांत जैसा पार्टनर उनकी लाइफ में है जो काफी समझदार हैं। वैसे, फैंस भी दोनों को साथ में देखना पसंद करते हैं। 

88

मोनालिसा ने 2005 में अजय देवगन और सुनील शेट्टी स्टारर 'ब्लैकमेल' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। फिल्म में वे एक आइटम गर्ल के रोल में थीं। मोनालिया का जन्म बंगाली हिंदू परिवार में हुआ और उन्होंने अपने अंकल के कहने पर मोनालिसा नाम को अपनाया। उन्होंने हिंदी और भोजपुरी के अलावा, बंगाली, उड़िया, कन्नड़, तमिल और तेलुगु भाषाओं की फिल्मों में भी काम किया है।

ये भी पढ़ें -

सहेली की संगीत सेरेमनी में Alia Bhatt ने पहना ऐसा ब्लाउज कि उड़ा मजाक, एक बोला- उर्फी जावेद बन रही हो

Aarti Chabria Birthday: पहले से भी ज्यादा खूबसूरत हो गई है Akshay Kumar की ये एक्ट्रेस, 2 साल पहले बसा लिया घर
Tusshar Kapoor Birthday: तो क्या Kareena Kapoor के आशिक का रोल करते-करते सच में उन्हें चाहने लगा था ये हीरो

आखिर क्यों रात में सोने से पहले पत्नी Aishwarya Rai से माफी मांगते है Abhishek Bachchan, अजीब है वजह

बिना मेकअप और अजीबोगरीब हालत में नजर आई Malaika Arora, इधर पापा-चाची संग दिखी Karisma Kapoor

किसी को भनक लगे बिना 10 साल छोटे इस शख्स के साथ Preity Zinta ने रचाई थी शादी, अब ऐसे बनी मां

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved