ऐश्वर्या राय ने मम्मी-पापा को किया याद, 51वीं सालगिरह पर फोटो शेयर कर लिखी ये बात

Published : Dec 23, 2020, 04:54 PM ISTUpdated : Dec 26, 2020, 10:48 AM IST

मुंबई. ऐश्वर्या राय बच्चन (aishwarya rai bachchan) ने अपने पेरेंट्स कृष्णाराज राय (krishnaraj rai) और वृंदा (vrinda rai) को उनकी 51वीं वेडिंग एनिवर्सरी (wedding anniversary) पर शुभकामनाएं दी हैं। ऐश्वर्या राय ने अपने इंस्टाग्राम पर पेरेंट्स की एक फोटो शेयर की है, जिसमें वो अपनी बेटी आराध्या और मां वृंदा राय के अपने पिता के फ्रेम्ड फोटो संग नजर आ रही हैं। उन्होंने फोटो को शेयर कर प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा- हैप्पी एनिवर्सरी मॉम-डैडी। लव यू। बता दें कि ऐश के पिता अब इस दुनिया में नहीं है। 2017 में उनकी मुंबई के लीलावती अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। वे आर्मी में बायोलॉजिस्ट थे।

PREV
17
ऐश्वर्या राय ने मम्मी-पापा को किया याद, 51वीं सालगिरह पर फोटो शेयर कर लिखी ये बात

ऐश के पेरेंट्स की एक पुरानी फोटो भी वायरल हो रही है। इस फोटो में देखा जा सकता है कि ऐश एकदम अपनी मां वृंदा की हूबहू कॉपी है। 

27

बता दें कि वृंदा के साथ उनके दामाद अभिषेक बच्चन की बेहतरीन बॉन्डिंग है। अभिषेक अपने ससुराल में होने वाले फंक्शन्स में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं।
 

37

ऐश्वर्या जितना अपने ससुरालवालों का ध्यान रखती है उनके पति अभिषेक भी अपने ससुरालवालों का खासतौर पर ख्याल रखते हैं। 

47

आपको बता दें कि बच्चन फैमिली के हर फंक्शन में ऐश्वर्या राय की मां खासतौर पर शामिल होती है। वृंदा मुंबई में ही रहती है और ऐश अक्सर पति अभिषेक के साथ मां से मिलने जाती रहती है।

57

ऐश्वर्या राय के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे आखिरी बार फिल्म फन्ने खां में नजर आई थी। ऐश्वर्या राय का अगला प्रोजेक्ट अनुराग कश्यप की फिल्म गुलाब जामुन है, जिसमें वे पति अभिषेक के साथ नजर आएंग। इसके अलावा वह मणिरत्नम द्वारा निर्देशित फिल्म पोन्नियन सेल्वन में भी नजर आएंगी।

67


बात अभिषेक बच्चन के वर्कफ्रंट की करें तो हाल ही में उनकी फिल्म लूडो ओटीटी पर रिलीज हुई थी। उनकी अपकमिंग फिल्म बॉब बिस्वास और बिग बूल है। 

77

बच्चन फैमिली भी उन सेलेब्स में शामिल है, जिन्हें कोरोना ने अपनी चपेट में ले लिया था। ठीक होने के बाद ऐश्वर्या अभी तक घर से बाहर नहीं निकली है। हालांकि, अभिषेक काम पर लौट आए है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories