Published : Nov 19, 2020, 05:37 PM ISTUpdated : Nov 21, 2020, 10:05 AM IST
मुंबई. 19 नवंबर वो दिन है जिस दिन ऐश्वर्या राय (aishwarya rai) ने मिस वर्ल्ड (miss world) का ताज अपने सिर पर सजाया था। 26 साल पहले यानी 1994 को ऐश ने ये खिताब अपने नाम कर दुनियाभर में तहलका मचा दिया था। हर किसी ने उनकी खूबसूरती की तारीफ की थी। ये दूसरी बार था जब कोई इंडियन मिस वर्ल्ड बनी थी। इसके पहले 1966 में रीता फारिया ने खिताब अपने नाम किया था। उस वक्त ऐश्वर्या की उम्र 21 साल थी। 87 देशों की सुंदरियों ने मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भाग लिया था। ऐश्वर्या ने अपनी खूबसूरती और टैलेंट के दम पर ये प्रतियोगिता जीती थी। इस मौके पर आपको वो सवाल बताते हैं जिसका जवाब देकर ऐश्वर्या मिस वर्ल्ड बनी थीं। बता दें कि 2007 में ऐश बच्चन परिवार की बहू बनी थी।
ऐश्वर्या ने सवाल पूछने के लिए जज कैथरिन कैली लैंग को चुना गया था। सवाल था- अगर आप आज विश्व सुंदरी का खिताब जीत जाएं तो क्या करेंगी और 1994 की मिस वर्ल्ड में क्या खूबियां होनी चाहिए?
210
ऐश्वर्या ने कहा था- अभी हमने जितनी भी मिस वर्ल्ड देखी हैं, उन सभी में दया भाव था। उनमें सिर्फ बड़े लोगों के लिए ही दया नहीं थी बल्कि उनके लिए भी थी, जिसके पास कुछ नहीं है। हमने ऐसे लोगों को देखा है जो इंसान के बनाए बैरियर - राष्ट्रीयता और रंग से आगे देख सकते हैं। हमें उनसे भी बढ़कर देखने की जरूरत है, तभी एक असली मिस वर्ल्ड उभरेगी। एक सच्चा इंसान।
310
दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला का खिताब जीतने के बाद उन्होंने अपनी मां वृंदा राय के साथ जमीन पर बैठकर खाना खाया था। इस दौरान ऐश्वर्या ने अपने सिर पर मिस वर्ल्ड का ताज भी पहन रखा था।
410
1994 में जब ऐश्वर्या ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता तब उनसे इवेंट के होस्ट ने डेट के लिए पूछा था। इस ऑफर को उन्होंने ठुकरा दिया था।
510
ऐश्वर्या को स्कूल टाइम से ही मॉडलिंग के ऑफर मिलने शुरू हो गए थे और उन्होंने अपनी सबसे पहली एड फिल्म नौवीं क्लास में की थी। वह एक पेंसिल का विज्ञापन था।
610
1973 में मेंगलुरु में जन्मी ऐश्वर्या ने फिल्मों में ही नहीं बल्कि मॉडलिंग की दुनिया में भी कामयाबी हासिल की है। ऐश्वर्या के पिता कृष्णराज बायोलॉजिस्ट थे। उनकी मां का नाम वृंद्रा राय और भाई का नाम आदित्य राय है।
710
ऐश ने 1991 में सुपरमॉडल कॉन्टेस्ट जीता था। फोर्ड द्वारा ऑर्गेनाइज इस कॉन्टेस्ट को जीतने के बाद उनको वोग मैगजीन के अमेरिकन एडिशन में जगह मिली थी। 1993 में आमिर खान के साथ वे ऐड में नजर आईं थीं।
810
ऐश ने साउथ की फिल्म 'इरुवर' (1997) से एक्टिंग करियर शुरू किया था, जिसे मणिरत्नम ने निर्देशित किया था। उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म 'और प्यार हो गया' (1999) है। इस फिल्म के डायरेक्टर राहुल रवैल थे।
910
ऐश्वर्या को संजय लीला भंसाली की फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' (1999) से पहचान मिली। उन्होंने 'देवदास', 'धूम 2', 'उमराव जान', 'गुरु', 'सरकार राज', 'हमारा दिल आपके पास है', 'मोहब्बतें', 'ताल', 'आ अब लौट चलें', 'जोधा अकबर' सहित अन्य फिल्मों में अभिनय किया।
1010
'गुरु' की शूटिंग के दौरान अभिषेक बच्चन ने ऐश को शादी के लिए प्रपोज किया था। 2007 में दोनों की शादी हुई और वे बच्चन परिवार की बहू बनी। उनकी एक बेटी है, जिसका नाम आराध्या है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।