मुंबई. अजय देवगन (Ajay Devgn) को इंडस्ट्री में 30 साल पूरे हो गए हैं। उन्होंने फिल्म फूल और कांटे (Phool Aur Kaante) से इंडस्ट्री में धमाकेदार एंट्री मारी थी। ये फिल्म 22 नवंबर 1991 को रिलीज हुई थी। रिलीज के साथ ही फिल्म ने सिनेमाघरों में तहलका मचा दिया था। फिल्म में अजय की हीरोइन मधु (Madhoo) थी और उनकी भी ये डेब्यू मूवी थी। हालांकि, मधु अब फिल्मों से दूर अपनी फैमिली लाइफ एन्जॉय कर रही है। 52 साल की मधु अब दो बेटियों की मां है। आपको बता दें कि पिछले 30 सालों में मधु के लुक में काफी चेंज देखने को मिलता है। अब उन्हें पहचान पाना भी मुश्किल होता है। नीचे पढ़ें अजय देवगन की पहली हीरोइन मधु के बारे में कुछ अनसुनी बातें...
मार्च, 1969 को जन्मी मधु का असली नाम मधुबाला है। हालांकि बाद में उन्होंने अपना स्क्रीन नेम मधु कर लिया। मूल रूप से तमिलियन हैं। शायद कम ही लोग जानते है कि उन्होंने अपनी पहली फिल्म के लिए 4 दिन शूटिंग की थी और फिर उन्हें फिल्म से निकाला दिया गया। हालांकि, बाद में उन्होंने ब्लॉकबस्टर फिल्म फूल और कांटे से डेब्यू किया।
28
मधु ने एक इंटरव्यू में बताया था- मधु ने आगे कहा था, फिल्म से मुझे जिस तरह बाहर किया गया, उसे देख मैं पूरी तरह से टूट गई थी। मेरे साथ हुए इस तरह के बिहैवियर से सिर्फ मैं ही नहीं बल्कि मेरी फैमिली और दोस्त भी हैरान-परेशान थे।
38
उन्होंने बताया था- मैं इस बात से इतनी दुखी थी कि रात-रात भर रोती थी और सुबह मुझे कॉलेज जाने के लिए अपनी फैमिली से बात करनी पड़ती थी। हालांकि वो वक्त धीरे-धीरे कट गया लेकिन मैं आज भी उस दौर को याद कर सिहर उठती हूं।
48
फूल और कांटे में काम कर वे रातोंरात स्टार बन गई थी। उन्हें हर प्रोड्यूसर अपनी फिल्म के लिए साइन करने बेताब था। उन्होंने मिथुन चक्रवर्ती, अक्षय कुमार, ऋषि कपूर और सुनील शेट्टी के साथ स्क्रीन शेयर की। साउथ फिल्मों में भी वे काफी पॉपुलर हैं। अरविंद स्वामी संग उनकी फिल्म रोजा को आज भी लोग याद करते हैं।
58
मधु रिश्ते में हेमा मालिनी की भतीजी लगती हैं। बता दें कि मधु के पिता रघुनाथ हेमा मालिनी के चचेरे भाई हैं। वे अक्सर हेमा के फैमिली फंक्शन में नजर आती रहती है।
68
वहीं, जूही चावला की बात करें तो वो रिश्ते में मधु की भाभी लगती हैं। मधु के पति आनंद शाह और जूही चावला के पति जय मेहता आपस में चचेरे भाई हैं। दोनों के बीच देवरानी-जेठानी का रिश्ता है।
78
पर्सनल लाइफ की बात करें तो मधु ने बिजनेसमैन आनंद शाह से 1999 में शादी की। इस शादी से उन्हें अमाया और किया नाम के दो बच्चे हैं। शादी के बाद उन्होंने फिल्मों से ब्रेक ले लिया था।
88
मधु ने पहचान, ऐलान, प्रेम योग, जालिम, ब्रह्मा, जनता की अदालत, दीया और तूफान, हथकड़ी, जल्लाद, रावण राज, हम हैं बेमिसाल, दिलजले, उड़ान, यशवंत, हफ्ता वसूली, खोटे सिक्के, जुल्म-ओ-सितम, सिर उठाके जियो, चेहरा, मुलाकात, टेल मी ओ खुदा और लव यू कलाकार जैसी फिल्मों में काम किया है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।