Published : Feb 18, 2022, 03:58 PM ISTUpdated : Feb 18, 2022, 04:01 PM IST
मुंबई. अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म बच्चन पांडे (Bachchan Pandey) का ट्रेलर शुक्रवार को रिलीज किया गया। इस धमाकेदार ट्रेलर ने एक बार फिर साबित कर दिया है अक्षय दूसरो की छुट्टी करने आ रहे हैं। बता दें कि फिल्म के ट्रेलर में हर तरह का मसाला शामिल है। फिल्म में एक्शन, धमाका, कॉमेडी के साथ बहुत कुछ देखने को मिल रहा है। इस फिल्म का फैन्स लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। ट्रेलर रिलीज होते सोशल मीडिया पर फैन्स क्रेजी नजर आ रहे हैं और जमकर कमेंट्स करते हुए अपने फेवरेट एक्टर की तारीफ कर रहे हैं। कईयों ने तो ये तक लिखा अक्षय कुमार फिर से दूसरे स्टार्स की छुट्टी करने आ रहे हैं। आपको बता दें कि ये फिल्म इस साल 18 मार्च को रिलीज होगी। फिल्म के डायरेक्टर फरहाद है। इसमें अक्षय के अलावा कृति सेनन (Kriti Sanon), जैकलीन फर्नांडिज (Jacqueline Fernandez) और अरशद वारसी ( Arshad Warsi) लीड रोल में है। नीचे पढ़ें इस फिल्म से जुड़े ऐसे फैक्ट्स जिनके बारे में कम ही लोग जानते हैं...
आपको बता दें कि अक्षय कुमार ने बच्चन पांडे का ट्रेलर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। उन्होंने वीडियो शेयर कर लिखा- धूम धड़ाका रंग पटाखा, आओ बना लो टोली…इस बार बच्चन पांडे ला रहे हैं होली पे गोली !! #SajidNadiadwala #BachchhanPaandey, directed by @farhadsamji.
212
आपको बता दें कि फिल्म में अक्षय कुमार का नाम बच्चन पांडे है, जो 2008 में आई उनकी ही फिल्म टशन के किरदार इंस्पायर्ड है। इसमें उनके साथ करीना कपूर और सैफ अली खान लीड रोल में थे।
312
शुरुआती दौर में इसे तमिल फिल्म वीरम पर बनाया जा रहा था लेकिन बाद में फिल्म मेकर्स ने इसे 2014 में आई क्राइम कॉमेडी तमिल फिल्म जिगरठण्डा पर बनाने का फैसला किया।
412
आपको बता दें कि ये दूसरी बार है जब अक्षय कुमार कृति सेनन के सात स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। इसस पहले दोनों फिल्म हाउसफुल 4 में नजर आए थे। ये एक मल्टी स्टारर मूवी थी।
512
आपको जानकर हैरानी होगी कि अक्षय कुमार और अरशद वारसी 20 साल बाद साथ में स्क्रीन पर नजर आएंगे। इससे पहले दोनों 2002 में आई फिल्म जानी दुशमन में नजर आए थे।
612
फिल्म के ट्रेलर में दिखाया कि जैकलीन फर्नांडिज, अक्षय कुमार की गर्लफ्रेंड का रोल प्ले कर रही है। हालांकि, बावजूद इसके वो सेकंड लीड रोल में है। फिल्म में कृति सेनन लीड रोल एक्ट्रेस है।
712
एक बात जानकर आपको यकीन नहीं होगा कि फिल्म बच्चन पांडे साजिद नाडियावाला और अक्षय कुमार की साथ में 10वीं फिल्म है। इससे पहले दोनों वक्त हमारा है, मुझसे शादी करोगी, हे बेबी, हाउसफुल, हाउसपुल 2, जान-ए-मन, कमबख्त इश्क जैसी फिल्मों में सात काम कर चुके हैं।
812
बता दें कि जैकलीन फर्नांडिस की साजिद नाडियावाला के साथ ये छठीं जबकि अक्षय कुमार के साथ चौथी फिल्म है। इससे पहले अक्षय-जैकलीन ब्रदर्स और हाउसफुल 3 में साथ काम कर चुके हैं। दोनों बच्चन पांडे और रामसेतु में नजर आएंगे।
912
बच्चन पांडे 2006 में आई कोरियन फिल्म ए डर्टी कार्निवल की तीसरी रीमेक होगी। इससे पहले 2014 में तमिल फिल्म जिगरठण्डा रिलीज हुई थी। इसके बाद 2019 में तेलुगु फिल्म कलुगुमलाई गणेश रिलीज हुई थी।
1012
अक्षय कुमार पहली बार पंकज त्रिपाठी के साथ स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। हालांकि, दोनों अपकमिंग फिल्म ओह माय गॉड में भी साथ नजर आने वाले है।
1112
इस फिल्म की स्क्रिप्ट बदलने के बाद फरहाद सामजी ने सलमान खान के साथ फिल्म कभी ईद कभी दीवाली साइन की, जो फिल्म वीरम की रीमेक होगी।
1212
मीडिया में आई खबरों की मानें तो इस फिल्म के लिए अक्षय कुमार करीब 99 करोड़ रुपए फीस चार्ज की है। हालांकि, इसकी अभी तक कोई ऑफिशियल घोषणा नहीं की गई है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।