Published : Sep 18, 2020, 05:07 PM ISTUpdated : Sep 25, 2020, 11:16 AM IST
मुंबई. कोरोना को मात देकर अमिताभ बच्चन (amitabh bachchan) अपने काम पर लौट आए हैं और केबीसी (kbc) की शूटिंग शुरू कर दी है। इस बीच उन्होंने एस क्लास मर्सिडीज बेंज (s class mercedes benz) खरीदी थी। यह कार हाल ही में भारत में लॉन्च हुई थी। कार की कीमत की बात करें तो यह करोड़ों में है। इंटरनेट पर मौजूद जानकारी के अनुसार इसकी कीमत 1 करोड़ 38 लाख रुपए है। इस कार का रजिस्ट्रेशन अमिताभ बच्चन के नाम पर है। अब फिर से बच्चन फैमिली ने एक और कार खरीदी है। बता दें कि अब बिग बी ने मर्सिडीज बेंज जीएलएस 2020 (mercedes benz GLS 2020) खरीदी है। इसकी कीमत 99.90 लाख रुपए हैं। इस कार की फोटो वायरल होते ही फिर बच्चन परिवार पर लोगों ने निशाना साधना शुरू कर दिया है।
हाल ही में कंपनी द्वारा कार की होम डिलीवरी की गई। कंपनी के मैनेजर्स बिग बी के बंगले के बाहर नजर आए। अभिषेक बच्चन खुद बंगले से बाहर कार को देखने निकले थे।
210
अपनी नई कार का मुआयना करने पहुंचे अभिषेक ने चेहरे पर मास्क और व्हाइट टी-शर्ट और लोअर पहन रखा था। बता दें कि लोग सोशल मीडिया पर कह रहे हैं कि ये महाराष्ट्र सरकार का गिफ्ट किया होगा, क्योंकि जया संसद में उनके पक्ष में बोल गई हैं। वहीं, कुछ लोग तंज कस रहे हैं कि थाली में छेद करके काफी आगे बढ़ गए हैं।
310
आपको बता दें कि अभी 2 हफ्ते पहले ही बिग बी ने S Class मर्सिडीज बेंज खरीदी थी, जो एक शानदार लग्जरी कार है और जिसकी कीमत एक करोड़ से ऊपर है। वैसे, बच्चन फैमिली के गैराज में ई कारें हैं।
410
बिग बी को कारों को बहुत शौक है। उनके पास रेंज रोवर ऑटोबॉयोग्राफी है, जिसे बिग बी ने कस्टमाइज करवाया है। इस कार की शुरुआती कीमत करीब 49 लाख रुपए है।
510
बिग बी के पास रोल्स रॉयस फैंटम कार है। यह कार निर्माता-निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा ने उनकी फिल्म एकलव्य के किरदार से प्रभावित होकर गिफ्ट की थी। कार की कीमत 4.0 करोड़ से 8.25 करोड़ रुपए तक है। हालांकि, बिग बी ने इसे बेच दिया है।
610
बच्चन के बंगले की पार्किंग में मिनी कूपर भी है। अमिताभ ने फैंस बताया था किया कि इस कार को गिफ्ट के रूप में अभिषेक ने उन्हें दिया है। इसकी कीमत 26.6 से 29.9 लाख रुपए के बीच है।
710
उनकी शान की सवारी में टोयोटा की लैंड क्रूजर भी शामिल है। इसकी कीमत करीब 1.20 करोड़ रुपए है।
810
मर्सेडीज की सेडान भी अमिताभ बच्चन की गैराज में शामिल है। इसकी शुरुआती कीमत करीब 56 लाख रुपए है।
910
उनके पास बेंटली कॉन्टीनेंटल GT भी है। इसकी शुरुआती कीमत 4.04 करोड़ रुपए है।
1010
अमिताभ बच्चन के गैराज में और भी कई बेहतरीन कारें शामिल हैं। इनमें Mercedes SL500, Lexus LX470, BMW X5, BMW 7 Series और Mercedes S320 जैसी कारें शामिल हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।