अमर अकबर एंथोनी में अमर के किरदार में विनोद खन्ना, अकबर के रोल में ऋषि कपूर और एंथोनी की भूमिका में अमिताभ बच्चन दिखाई दिए थे। पहले अमर का रोल धर्मेंद्र को ऑफर किया गया था। जब वे मनमोहन देसाई के साथ 'चाचा भतीजा' की शूटिंग कर रहे थे। तब देसाई ने उन्हें अमर का रोल ऑफर किया। लेकिन तब धर्मेंद्र कई अन्य फिल्मों में बिजी थे और अपने शेड्यूल को छोटा करना चाहते थे। इसलिए उन्होंने ऑफर ठुकरा दिया। फिर विनोद खन्ना को कास्ट किया था।