सरोगेसी से पैदा हुआ शाहरुख खान का बेटा अबराम, इसलिए समझता है अमिताभ बच्चन को अपने पापा का पापा

मुंबई. शाहरुख खान (Shahrukh Khan) का छोटा बेटा अबराम खान (Abram Khan) 8 साल का हो गया हैं। अबराम का जन्म 27 मई, 2013 को मुंबई में हुआ था। आपको बता दें कि शाहरुख के तीन बच्चे हैं और अबराम सबसे छोटा है, जिसका जन्म सरोगेसी के जरिए हुआ था। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पहले से दो बच्चों के पिता होने के बावजूद शाहरुख के मन में तीसरे बच्चे का ख्याल क्यों आया था? खुद शाहरुख ने इस बात का खुलासा 2013 में अबराम के जन्म के बाद एक इंटरव्यू में किया था। वैसे आपको बता दें कि अबराम को लगता है अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) उसके पापा शाहरुख के पापा है। अबराम धीरूभाई इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ाई करता है। हालांकि, कोरोना महामारी के कारण फिलहाल स्कूल बंद हैं और अबराम घर पर मम्मी-पापा के साथ वक्त बिता रहा है।

Asianet News Hindi | Published : May 27, 2021 5:19 AM IST

19
सरोगेसी से पैदा हुआ शाहरुख खान का बेटा अबराम, इसलिए समझता है अमिताभ बच्चन को अपने पापा का पापा

आपको बता दें कि अबराम के घर कोई बुजुर्ग नहीं है और वे ऐसे व्यक्ति को घर पर मिस करते हैं। अबराम, बिग बी को अपना दादा समझते है, इस बात का खुलासा खुद शाहरुख ने किया था।

29

2017 में आराध्या के बर्थडे पर पहुंचे अबराम की एक फोटो के बारे में अमिताभ ने लिखा था- 'अबराम नरम 'बुढ्ढी के बाल' लेना चाहता था। हम उसे स्टाल पर ले गए और उसे एक कोन दिलवाया। अबराम की खुशी बेशकीमती है, जूनियर शाहरुख खान..।' इसके जवाब में शाहरुख ने ट्वीट किया था, 'धन्यवाद सर, इस पल को अबराम कभी भूल नहीं पाएगा। वैसे वह सोचता है कि आप मेरे पिता हैं।'

39

2018 में जब अबराम फिर आराध्या के बर्थडे पर पहुंचे तो बिग बी ने उनसे हाथ मिलाया था। बिग बी से हाथ मिलाते वक्त अबराम उन्हें सवालों भरी नजरों से देख रहा था। अमिताभ ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए लिखा था- 'शाहरुख खान के छोटे बेटे अबराम को पूरी तरह यकीन है कि मैं शाहरुख खान का पिता और उनका दादा हूं। साथ ही अबराम इस बात से हैरान रहते हैं कि मैं शाहरुख के घर में उनके साथ क्यों नहीं रहता हूं।' इस पर शहारुख ने जवाब दिया था- सर, कभी आकर हमारे साथ भी रहे।

49

दरअसल, अबराम को कभी अपने दादा का प्यार नहीं मिला। शाहरुख के पिता मीर ताज मोहम्मद खान की मौत 1981 में कैंसर की वजह से हो गई थी। उस वक्त शाहरुख की उम्र महज 16 साल थी। पिता के जाने के बाद उनकी मां यह सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाईं और वो भी चल बसीं। इसके बाद उनकी बड़ी बहन शहनाज भी डिप्रेशन में चली गई। वैसे, शाहरुख के किसी भी बच्चे को दादा का प्यार नसीब नहीं हुआ, लेकिन अपने दादा को सबसे ज्यादा कोई मिस अबराम करता है।

59

अबराम के जन्म पर शाहरुख ने इंटरव्यू में कहा था- मेरा बेटा और बेटी है। लेकिन वो घर से बाहर ज्यादा रहने लगे, स्कूल जाने लगे। पहले वो चिपके रहते थे और मैं उनके साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त बिता पाता था। लेकिन पिछले कुछ सालों से वातावरण ऐसा है कि बच्चे अपने दोस्तों के साथ अपने कमरों में रहने लगे हैं। हमें कभी-कभी यह भी पता नहीं चलता कि वो घर में हैं या नहीं। हम बच्चों के साथ बिताए वक्त को याद करने लगे। और इसीलिए हमने तीसरे बच्चे की प्लानिंग की।

69

कहा जाता है कि अबराम के जन्म के समय गौरी 40 की उम्र पर पार कर चुकी थीं और इस उम्र में बेबी कंसीव करना खतरनाक हो सकता था। इसलिए शाहरुख ने बेटे के जन्म के लिए सरोगेसी का सहारा लिया।

79

बता दें कि अबराम मीडिया फोटोग्राफर्स को बिल्कुल भी पसंद नहीं करते है। अगर कोई उनकी फोटोज क्लिक करें तो वे गुस्सा हो जाते हैं। 

89

सुहाना खान ने भाई को अलग अंदाज में बर्थडे विश किया। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर अबराम के साथ मस्ती करते हुए वीडियो शेयर किया है, जिसमें दोनों पूल में मस्ती करते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो सुहाना बना रही हैं और अबराम आकर उनके गाल पर किस करते हैं। वीडियो शेयर करते हुए सुहाना ने लिखा- बर्थडे ब्वॉय।

99

अबराम को पहली बार 2014 में फराह खान की फिल्म हैप्पी न्यू ईयर में डेब्यू किया था। अबराम को फिल्म के उस सीन में देखा गया था जब फिल्म के क्रेडिट सीन आने पर शाहरुख खान बेटे अबराम के साथ नाचते नजर आए थे। 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos