झुकी कमर, चेहरे पर झुर्रियां और बिना मास्क के दिखे अमिताभ बच्चन, इसलिए महीनों बाद निकले घर से बाहर

Published : Jun 23, 2021, 04:45 PM ISTUpdated : Jun 23, 2021, 04:47 PM IST

मुंबई. कोरोना का असर धीरे-धीरे कम होता नजर आ रहा है। अन्य राज्यों की तरह ही मुंबई में आमजनों की तरह बॉलीवुड सेलेब्स भी काम पर लौटने लगे हैं। कुछ बाजारों में तो कुछ सड़कों पर टहलते नजर आ रहे हैं। इसी बीच 78 साल के अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की कुछ फोटोज सामने है। बिग बी महीनों बाद शूटिंग के लिए घर से बाहर निकले हैं। सामने आई फोटोज में अमिताभ झुकी कमर, चेहरे पर झुर्रियां और हाथ में स्क्रिप्ट लिए दिखे। इस दौरान वे नीले रंग के कोट-पैंट में शूटिंग सेट के बाहर नजर आए। वे एक एड फिल्म की शूटिंग के लिए घर से बाहर निकले। नीचे देखें कौन सेलेब्स कहां-कहां स्पॉट हुआ...

PREV
19
झुकी कमर, चेहरे पर झुर्रियां और बिना मास्क के दिखे अमिताभ बच्चन, इसलिए महीनों बाद निकले घर से बाहर

सामने आई फोटोज में बिग बी हाथों में स्क्रिप्ट पकड़े दिख रहे हैं। यह बात सभी जानते हैं कि शूटिंग करने से पहले बिग बी अपने डायलॉग रट लेते हैं ताकि समय बर्बाद न हो।

29

वर्कफ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन कौन बनेगा करोड़पति सीजन 13 को लेकर चर्चा में हैं। जल्द इसकी शूटिंग शुरू होगी। इसके अलावा वे गुडबाय, चेहरे, ब्रह्मास्त्र, झुंड, मेडे जैसी फिल्मों में नजर आएंगे।

39

अजय देवगन सनी सुपर स्टूडियो के बाहर नजर आए। वे यहा डबिंग के सिलसिले में आए थे।

49

सैफ अली खान बांद्रा में प्रोड्यूसर रमेश तौरानी के घर के बाहर स्पॉट हुए। उन्होंने काले रंग की टी-शर्ट और सफेद रंग की पैंट पहन रखी थी।

59

सोहेल बच्चों के साथ बांद्रा में स्पॉट हुए। इस दौरान सोहेल के साथ ही बच्चों ने भी सेफ्टी के लिए चेहरे पर मास्क लगा रखा था। 

69

सारा अली खान भाई इब्राहिम के साथ करीना कपूर के घर के बाहर नजर आई।

79

रणधीर कपूर और बबिता कपूर बेटी करीना कपूर के घर के बाहर दिखे। दोनों ही अपने नाती से मिलने आए थे।

89

सुष्मिता बेटी और ब्वॉयफ्रेंड के साथ बांद्रा के एक क्लिनिक के बाहर नजर आई। इस दौरान वे बेटी को गले लगाती दिखी। 

99

अंकिता लोखंडे अपनी मां के साथ नजर आई। ट्रेडिशनल लुक में अंकिता बेहद खूबसूरत नजर आ रही थी। उन्होंने कैमरामैन को भी जमकर पोज दिए।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories