मुंबई. बॉलीवुड फिल्मों के खूंखार विलेन अमरीश पुरी (Amrish Puri) की 89 बर्थ एनिवर्सरी है। उनका जन्म 22 जून, 1932 को पंजाब के नवांशहर में हुआ था। अमरीश ने अपने फिल्मी में करीब 450 से ज्यादा फिल्मों में काम किया और ज्यादातर फिल्मों में वे विलेन के रोल में ही नजर आए। मोगैंबो का मशहूर किरदार निभाने वाले अमरीश बाकी एक्टर्स की तरह ही मुंबई हीरो बनने की ख्वाहिश लेकर आए थे, लेकिन प्रोड्यूसर्स ने ये कहकर मना कर दिया था कि उनका चेहरा हीरो बनने लायक नहीं है। ये बात सुनकर उन्हें बहुत बुरा लगा था। बाद में उन्होंने फिल्मों में विलेन का किरदार निभाया और आज भी उन्हें बॉलीवुड के महान 'खलनायकों' में गिना जाता है। नीचे पढ़े बॉलीवुड में आने से पहले क्या काम करते थे अमरीश पुरी...
बॉलीवुड में आने से पहले अमरीश पुरी ने एक बीमा कंपनी में काम करते थे। यहां उन्होंने करीब 2 दशक तक काम किया। उन्होंने 21 सालों की नौकरी बॉलीवुड में आने और अपने एक्टिंग के शौक को पूरा करने के लिए छोड़ दी थी।
210
बता दें कि उन्हें थिएटर का शौक पहले से था लेकिन कोई खास मौका नहीं मिल पा रहा था। वहीं एक वक्त ऐसा आया, जब उन्हें प्ले भी मिला और उन्होंने एक थिएटर आर्टिस्ट के तौर पर अपनी पहचान भी बनाई। थिएटर में काम और नाम कमाने के बाद उन्होंने बॉलीवुड में किस्मत आजमाने की सोची, हालांकि, उनके लिए यह सफर आसान नहीं था।
310
अमरीश के बड़े भाई मदन पुरी और चमन पुरी पहले से ही फिल्म इंडस्ट्री में थे और उन्होंने ही अमरीश को मुंबई को बुलाया था। पहली बार एक्टर के लिए उनका स्क्रीन टेस्ट 1954 में हुआ, लेकिन प्रोड्यूसर्स को वे पसंद नहीं आए। उन्हें एक्टिंग करने का जुनून था और यही कारण था कि प्रोड्यूसर्स के ठुकराने के बाद भी उन्होंने एक्टिंग को नहीं छोड़ा और थिएटर की तरफ रुख किया।
410
1970 में उन्होंने देव आनंद की फिल्म 'प्रेम पुजारी' में छोटा सा रोल प्ले किया था। 1971 में डायरेक्टर सुखदेव ने उन्हें 'रेशमा और शेरा' के लिए साइन किया, उस वक्त तक उनकी उम्र 40 साल के करीब हो चुकी थी। हालांकि, फिल्म में अमरीश को ज्यादा रोल नहीं दिया गया, जिस वजह से उन्हें अपनी पहचान बनाने में और समय लगा।
510
अमरीश को श्याम बेनेगल की फिल्म 'निशांत', 'मंथन' और 'भूमिका' जैसी फिल्मों में काम मिला। उनको असली पहचान 1980 में आई 'हम पांच' से मिली। इस फिल्म में उन्होंने दुर्योधन का किरदार निभाया था, जो काफी चर्चित रहा।
610
1987 में आई 'मिस्टर इंडिया' में उन्होंने 'मोगैंबो' का किरदार निभाया। इस फिल्म में उनका डायलॉग 'मोगैंबो खुश हुआ' काफी फेमस हुआ। फिल्मों में विलेन का किरदार निभाने के बाद उन्होंने कभी मुड़कर नहीं देखा। फिल्मों में विलेन का किरदार निभाने के अलावा उन्होंने कई पॉजिटिव रोल भी प्ले किए।
710
अमरीश पुरी ने एक से बढ़कर एक किरदार निभाए थे और उनकी एक्टिंग की डंका हॉलीवुड तक बजा। खबरों की मानें तो जब फिल्म 'इंडियाना जोन्स एंड द टेंपल ऑफ डूम' के लिए हॉलीवुड डायरेक्टर स्टीवन स्पीलबर्ग ने अमरीश पुरी को ऑडिशन देने के लिए अमेरिका बुलाया तो उन्होंने साफ मना कर दिया था। इतना ही नहीं उन्होंने स्टीवन को कहा था कि अगर ऑडिशन लेना है तो खुद भारत आएं। बाद में उन्होंने इस फिल्म में मोलाराम का रोल किया। यूं तो उनका बाल्ड लुक कई फिल्मों में देखने को मिला है। लेकिन पहली बार वे 'इंडियाना जोन्स एंड द टेंपल ऑफ डूम' के लिए गंजे हुए थे।
810
कई बार ऐसा भी होता था कि मनचाही फीस न मिलने पर वो फिल्म छोड़ दिया करते थे। एनएन सिप्पी की एक फिल्म उन्होंने सिर्फ इसलिए छोड़ दी थी, क्योंकि उन्हें मांग के मुताबिक 80 लाख रुपए नहीं दिए जा रहे थे। अमरीश ने इंटरव्यू में कहा था- जो मेरा हक है, वो मुझे मिलना चाहिए। मैं एक्टिंग के साथ कोई समझौता नहीं करता। तो फिल्म के लिए कम पैसा स्वीकार क्यों करूं। लोग मेरी एक्टिंग देखने आते हैं। प्रोड्यूसर्स को पैसा मिलता है, क्योंकि मैं फिल्म में होता हूं। तो क्या प्रोड्यूसर्स से मेरा चार्ज करना गलत है?
910
अमरीश पुरी को एक शौक भी था जिसके बारे शायद ही कोई जानता होगा। दरअसल, उनको तरह-तरह की हैट का कलेक्ट करना काफी पसंद था। उन्होंने कई देशों में यात्रा की और वो जहां भी जाते वहां से एक हैट जरूर खरीद लाते थे। उनके पास करीब 200 हैट का कलेक्शन था। बता दें कि अमरीश पुरी अब हमारे बीच नहीं है।
1010
अमरीश पुरी के बारे में बताया जाता था कि उनकी कामयाबी के पीछे अनुशासन का बड़ा हाथ था। वो सिर्फ एक्टिंग को काम की तरह ही नहीं करते थे बल्कि उसमें रम जाते थे। सिर्फ एक्टिंग ही नहीं उनकी दमदार आवाज ने भी लोगों पर अपना प्रभाव छोड़ा। वो अपनी आवाज पर भी घंटों प्रैक्टिस करते थे।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।