लाइमलाइट से दूर रहती है अनिल कपूर की छोटी बेटी, 8 PHOTOS में देखें Rhea Kapoor का ग्लैमरस अंदाज

Published : Aug 14, 2021, 01:33 PM IST

मुंबई। अनिल कपूर (Anil kapoor) की छोटी बेटी रिया कपूर (Rhea Kapoor) 14 अगस्त को शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। बड़ी बहन सोनम कपूर की शादी के 3 साल बाद रिया अब अपना घर बसाने जा रही हैं। रिया अपने ब्वॉयफ्रेंड और बिजनेसमैन करण बूलानी (Karan Boolani) से शादी कर रही हैं। वैसे, अनिल कपूर की बड़ी बेटी सोनम के बारे में तो लोग काफी कुछ जानते हैं लेकिन उनकी छोटी बेटी यानी रिया कपूर लाइमलाइट से दूर ही रहती हैं। रिया को इवेंट और पार्टीज में भी बेहद कम देखा जाता है। 

PREV
18
लाइमलाइट से दूर रहती है अनिल कपूर की छोटी बेटी, 8 PHOTOS में देखें Rhea Kapoor का ग्लैमरस अंदाज

बता दें कि रिया कपूर और करण बूलानी का अफेयर 2010 में आई फिल्म 'आयशा' में साथ काम करने के दौरान शुरू हुआ था। 2013 में ऐसी खबरें आईं कि कपल शादी करने वाला है। लेकिन बाद में ऐसा नहीं हो पाया। 

28

जब कपूर फैमिली अनिल का 60वां बर्थडे सेलिब्रेट करने लंदन गई थी तो यहां उनके बड़े दामाद आनंद आहूजा के साथ रिया के ब्वॉयफ्रेंड करण बूलानी भी मौजूद थे। करण बूलानी कई फिल्मों और शोज में डायरेक्शन, प्रोडक्शन और डबिंग का काम कर चुके हैं।

38

वहीं रिया कपूर की बात करें तो वो एक फैशन डिजाइनर हैं। बड़ी बहन सोनम कपूर की ज्यादातर ड्रेसेस वे खुद ही डिजाइन करती हैं। उनका अपना फैशन ब्रांड भी है, जिसका नाम Rheson है। 

48

इसके अलावा रिया कपूर ने बतौर प्रोड्यूसर अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'आयशा' (2010) से की थी, जो कि बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। 

58

आयशा के बाद रिया ने बड़ी बहन सोनम कपूर के साथ 'खूबसूरत' (2014) और 'वीरे दि वेडिंग' (2018) जैसी फिल्में बनाई हैं। 

68

सोनम कपूर की शादी के दौरान ही करण बूलानी और रिया ने अपने रिश्ते की बात कबूली थी। करण ने रिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा था- माय गर्ल। वीडियो में रिया डांस करती दिखी थीं।

78

रिया ने फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' प्रोड्यूस की है। इसमें करीना कपूर के अलावा रिया की बहन सोनम कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तलसानिया ने काम किया था। बोल्ड कंटेंट की वजह से फिल्म विवादों में भी घिरी रही। 

88

रिया कपूर का जन्म 5 मार्च, 1987 को मुंबई में हुआ था। रिया फिलहाल 34 साल की हैं। रिया ने न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी से ड्रैमेटिक लिटरेचर में ग्रैजुएशन किया है। 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories