क्या अनुष्का शर्मा की इन महंगी चीजों के बारे में जानते हैं आप, एक की कीमत सुनकर चकरा जाएगा माथा

Published : May 01, 2022, 11:48 AM IST

मुंबई. बॉलीवुड की बोल्ड एंड ब्यूटी मानी जाने वाली अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) 34 साल की हो गई है। अनुष्का का जन्म 1 मई 1988 को अयोध्या में हुआ था। बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्मों में काम करने वाली अनुष्का बीते काफी समय से सिल्वर स्क्रीन पर नजर नहीं आई। बता दें कि उन्होंने क्रिकेटर विराट कोहली से शादी की और शादी के बाद वे फिल्मों में कम ही नजर आई। फिर ने एक बेटी वामिका की मां तो उन्होंने एक्टिंग से ही दूरी बना ली। आज की बात करें तो वे दोबारा स्क्रीन पर लौट रही है और फिल्म चकड़ा एक्सप्रेस की शूटिंग की बिजी हैं। बता दें कि उनकी ये फिल्म पूर्व महिला क्रिकेट कप्तान झूलन गोस्वामी की बायोपिक है। इन सबसे अलग क्या आप जानते हैं कि अनुष्का की महंगी चीजों के बारे में। बता दें कि वे महंगी चीजों की मालकिन है, जिनके बारे में कम ही लोग जानते है। नीचे पढ़ें अनुष्का शर्मा की महंगी चीजों के बारे में...

PREV
18
क्या अनुष्का शर्मा की इन महंगी चीजों के बारे में जानते हैं आप, एक की कीमत सुनकर चकरा जाएगा माथा

आपको बता दें कि अनुष्का शर्मा ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत फिल्म रब ने बना दी जोड़ी से की थी। पहली ही फिल्म में उन्होंने शाहरुख खान के साथ स्क्रीन शेयर की थी। फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। 

28

आपको बता दें कि अनुष्का शर्मा की गिनती बॉलीवुड में उन हीरोइनों में की जाती है, जिन्होंने तीनों खान यानी सलमान खान, शाहरुख खान और आमिर खान के साथ काम किया है। इन तीनों के साथ वाली उनकी फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई।

38

बात अनुष्का शर्मा की नेटवर्थ की करें तो वो 225 करोड़ रुपए है। वे महीने में करीब 1 करोड़ रुपए कमा लेती है यानी उनकी सालभर की इनकम करीब 12 करोड रुपए है। आपको बता दें कि अनुष्का का अपना प्रोडक्शन हाउस है, जिसका नाम क्लीन स्लेट है। इसका ऑफिस लोखंडवाला है, जिसकी कीमत करीब 4.5 करोड़ रुपए है। 

48

अनुष्का शर्मा एक क्लोदिंग ब्रांड जिसका नाम नुश है की भी मालकिन है। वे अपने इस ब्रांड का अक्सर प्रमोशन भी करती है। इस क्लोदिंग ब्रांड की कीमत जानकर आपका सिर चकरा जाएगा। खबरों की मानें की इसकी कीमत 65 करोड़ रुपए है। 

58

अनुष्का शर्मा को हैंड बैंग्स का काफी शौक है। उनके पास कई लग्जरी ब्रांड के हैंड बैग्स हैं, जिनकी कीमत लाखों में है। वे fendi silvana, chloe paraty, Christian Dior जैसे ब्रांड्स के बैग्स काफी पसंद है। 

68

अनुष्का शर्मा के पास यारी रोड स्थित एक बिल्डिंग में एक फ्लैट है, जिसकी कीमत 4 करोड़ रुपए है। इसके अलावा बद्रीनाथ टॉवर में उनका एक अपार्टमेंट है, जिसकी कीमत करीब 10 करोड़ रुपए है। 

78

अनुष्का शर्मा के पास कई लग्जरी गाड़िया है। इनमें  बीएमडब्ल्यू, रेंज रोवर, बेनटली फ्लाई, मर्सडीज शामिल है। इनमें से ज्यादातर की कीमत 2 करोड़ के करीब है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories