- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- अनुष्का शर्मा के सामने इस बात को लेकर रो पड़े थे विराट कोहली, वामिका के पापा ने खुद खोला था ये राज
अनुष्का शर्मा के सामने इस बात को लेकर रो पड़े थे विराट कोहली, वामिका के पापा ने खुद खोला था ये राज
मुंबई. अनुष्का शर्मा आज यानी 1 मई को अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं। 1 मई 1988 को यूपी के अयोध्या में उनकी पैदाइश हुई।बैंगलुरु में पली बढ़ी अदाकारा आज बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में शुमार हैं। साल 2008 में 'रब ने बना दी जोड़ी' से बॉलीवुड में कदम रखने वाली अनुष्का को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है। करोड़ों रुपए की मालकिन अनुष्का शर्मा अपने पति विराट कोहली और वामिका के साथ खूबसूरत जिंदगी जी रही हैं। भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली अभिनेत्री को अपना लकी-चार्म मानते हैं। आइए अनुष्का के जन्मदिन पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें...

अनुष्का और विराट लंबे वक्त तक अपने रिलेशनशिप को छुपाकर रखे थे। दो साल डेट करने के बाद शादी करके लोगों को अपने रिश्ते के बारे में बताया। उनकी एक प्यारी सी बेटी वामिका है।
विराट कोहली अनुष्का को अपने लिए लकी मानते हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि जब मोहाली में टेस्ट सीरीज चल रही थी। उस वक्त अनुष्का मेरे साथ थी। मुझे उस वक्त टेस्ट क्रिकेट का कैप्टन बनाया गया। मेलबर्न दौरे के लिए मुझे कप्तान चुना गया था। ये खबर सुनकर मैं अनुष्का का सामने फूटफूट कर रोया था।
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली पावर कपल हैं। विराट जहां क्रिकेट में खूब नाम कमा रहे हैं वहीं, अनुष्का फिल्मों में। अपनी पहली ही मूवी से बॉलीवुड में जगह बनाने वाली अनुष्का की दूसरी फिल्म बदमाश कंपनी फ्लॉप हो गई। लेकिन बैंड बाजा बरात फिल्म से उन्होंने साबित कर दिया कि उनके कदम रुकने वाले नहीं हैं।
पटियाला हाउस, लेडी वर्सेस विकी बहल, जब तक है जान, पीके, ए दिल है मुश्किल, 'एनएच10', परी जैसी मूवी करके खुद को टॉप एक्ट्रेस में शामिल कर लिया। वो अपना खुद का प्रोडक्शन हाउस भी चलाती हैं। उनके भाई कर्णेश शर्मा भी इसमें शामिल हैं।
अनुष्का शर्मा बिजनेस वूमन भी हैं। 2017 में उन्होंने ‘Nush’ के नाम से अपना क्लॉथिंग ब्रांड लॉन्च किया था। इसकी कीमत आज 65 करोड़ रुपये के करीब है।
इसके अलावा उनके पास कई फ्लैट और बंगला है। र्सोवा स्थित बद्रीनाथ टावर में एक ट्रिपलेक्स अपार्टमेंट है। जिसकी कीमत 10 करोड़ रुपए है।अंधेरी में उनका एक फ्लैट है जिसकी कीमत 4 करोड़ है। इसके अलावा उनके पास कई लग्जरी गाड़ियां भी हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो अनुष्का शर्मा फिल्म 'चकदा एक्सप्रेस' की तैयारियों में जुटी हुई हैं। इस फिल्म में वह महिला क्रिकट टीम की पूर्व कप्तान झूलन गोस्वामी का किरदार में नजर आएंगी। इसके लिए वो मैदान पर प्रैक्टिस भी कर रही हैं।
और पढ़ें:
अजय देवगन पर भारी पड़े टाइगर श्रॉफ, जानें RUNWAY 34 और HEROPANTI 2 BOX OFFICE COLLECTION
पंजाबी सिंगर तरसेम सिंह सैनी का 54 साल की उम्र में निधन, जानें मौत के पीछे की वजह
ऋषि कपूर को याद कर NEETU KAPOOR का छलका दर्द, बोलीं-रोज कोई ना कोई मुझे उनकी याद दिलाता है
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।