बॉलिवुड एक्टर ऋषि कपूर की आज (30 अप्रैल) को दूसरी पुण्यतिथि है। कपूर परिवार उनके पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी। नीतू कपूर भी उन्हें याद करके भावुक हो गई। उन्होंने एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है।

मुंबई. बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर ऋषि कपूर (Rishi kapoor) से बिछड़े हुए दो साल हो गए। 30 अप्रैल को कैंसर ने उन्हें हमसे हमेशा के लिए छिन लिया था। कपूर साहब की फैमिली और फैंस उन्हें आज के दिन याद कर रही है। नीतू कपूर (Neetu Kapoor) अपने पति को याद करके भावुक हो गईं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल वीडियो शेयर किया। इसके साथ ही उन्होंने भावुक कर देने वाला पोस्ट लिखा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

नीतू कपूर ने अपने शो 'डांस दीवाने जूनियर' का वीडियो शेयर किया। ऋषि कपूर की याद में इस एपिसोड को तैयार किया गया है। एक महिला नीतू कपूर से मंच पर कहती हैं कि ऋषि कपूर की याद में दो लाइन गाना चाहूंगी। फिर वो 'लंबी जुदाई' सॉन्ग गाती हैं जिसे सुनकर नीतू कपूर के आंखों से आंसू बह जाते हैं। फिर वो बोलती दिखाई देती हैं कि हर रोज मैं लोगों से मिलती हूं और हर रोज कोई ना कोई मुझे उनकी याद दिला देता है, हर किसी की स्टोरी उनसे जुड़ी हुई थी।

ऋषि कपूर को हमेशा याद किया जाएगा

इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा,'आज ऋषि जी को गए पूरे 2 साल हो गए। 45 साल साथ रहने के बाद अपने पार्टनर को खोना बहुत कठिन और दर्दभरा होता है और दिल के जख्म को भरने का केवल एक ही तरीका है कि मैं खुद को काम में बिजी रखूं। फिल्में और टीवी की जरिए ऋषि जी को हमेशा याद किया जाएगा और वह सभी के दिलों में हमेशा रहेंगे।'

View post on Instagram

सोनी राजदान ने भी ऋषि कपूर को याद किया

इस वीडियो को देखकर फैंस भी ऋषि कपूर को याद कर रहे हैं। नीतू कपूर की समधन सोनी राजदान ने भी कमेंट करते हुए कहा,'उन्हें याद करते हैं।'रिद्धिमा ने रेड हार्ट इमोजी शेयर किया है। ऋषि कपूर हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे। फैंस ऐसे कमेंट करके उन्हें याद कर रहे हैं।

बहू आलिया भट्ट ने भी ससुर जी को किया याद

वहीं, आलिया भट्ट ने भी अपने ससुर जी को याद करके पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने इंस्टा स्टोरी पर एक पुरानी फोटो शेयर की है। जिसमें ऋषि कपूर, नीतू कपूर, रणबीर कपूर और वो खुद हैं। फैमिली फोटो के साथ उन्होंने लिखा,'हमेशा और फॉरेवर।'

बता दें कि जब न्यूयॉर्क में ऋषि कपूर का कैंसर का ट्रीटमेंट चल रहा था तो उस दौरान आलिया उनसे मिलने जाया करती थीं। वो मुश्किल पल में हमेशा रणबीर और नीतू कपूर के साथ खड़ी नजर आती थीं। आज भी उनका नीतू कपूर से खास बॉन्डिंग हैं। 

और पढ़ें:

Jacqueline Fernandez की इस केस में बढ़ी मुश्किलें, ED ने 7.27 करोड़ की संपत्ति की अटैच

आथिया शेट्टी और केएल राहुल ने खरीदा अपना नया आशियाना, इनके पड़ोसी होंगे ये स्टार कपल

प्रियंका चोपड़ा ने बिकिनी में पूल के अंदर लगाई आग, तस्वीरें देख निक जोनस के छूटे पसीने