कभी ऐसी दिखती थी अनुष्का, जब उठाया ऐसा कदम तो खूब उड़ा मजाक, फिर गलती सुधारने किया था ये काम

मुंबई. डायरेक्टर-प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा (aditya chopra) की फिल्म रब ने बना दी जोड़ी (rab ne bana di jodi) ने 12 साल पूरे कर लिए है। फिल्म 12 दिसंबर, 2008 में रिलीज हुई और ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। फिल्म में शाहरुख खान (shahrukh khan) और अनुष्का शर्मा (anushka sharma) ने लीड रोल प्ले किया था। आपको बता दें कि अनुष्का की ये डेब्यू फिल्म थी। उन्हें भी इंडस्ट्री 12 साल पूरे हो गए हैं। उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी है। यूं तो अनुष्का ने अपना करियर मॉडलिंग से शुरू किया था। उन्हें 2007 में मॉडलिंग में पहला ब्रेक मिला था। इतने सालों में अनुष्का के लुक में भी काफी चेंज देखनेको मिला। उन्हें अपने लुक में चेंज लाने के लिए 2014 में लिप फिलिंग करवाई थी। सर्जरी के बाद जब उनकी पहली फोटो सामने आईं तो उन्हें जमकर ट्रोल किया गया। कुछ लोगों ने तो उन्हें पॉपुलर कार्टून डोनाल्ड डक से तक कंपेयर कर दिया। बाद में गलती समझ आने पर अनुष्का ने लिप करेक्शन करवाया था। आज की बात करें तो अनुष्का प्रेग्नेंट है और नए साल में अपने बच्चे को जन्म देंगी।

Asianet News Hindi | Published : Dec 12, 2020 1:25 PM IST / Updated: Dec 15 2020, 10:23 AM IST

18
कभी ऐसी दिखती थी अनुष्का, जब उठाया ऐसा कदम तो खूब उड़ा मजाक, फिर गलती सुधारने किया था ये काम

अनुष्का ने आर्मी स्कूल से अपनी स्कूलिंग की है और माउंट कारमेल कॉलेज (बेंगलुरु) से ग्रैजुएशन। पढ़ाई पूरी करने के बाद अनुष्का मुंबई आ गईं और मॉडलिंग शुरू कर दी। 2007 में उन्हें मॉडलिंग में पहला ब्रेक मिला। इस समय उन्होंने लक्मे फैशन वीक के दौरान वेंडेल रोड्रिक्स के लिए मॉडलिंग की थी।

28

2008 में उन्होंने आदित्य चोपड़ा की फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' से बॉलीवुड में एंट्री की, जिसमें शाहरुख खान उनके को-स्टार थे। फिल्म सुपरहिट साबित हुई और अनुष्का का करियर चल निकला।

38

बॉलीवुड में आने के बाद अनुष्का का नाम फिल्म बैंड बाजा बरात के को-स्टार रणवीर सिंह से जुड़ा, लेकिन जल्द ही दोनों अलग हो गए। 

48

अनुष्का बॉलीवुड की मोस्ट डिमांडिंग एक्ट्रेसेस में से एक हैं। उन्होंने बैंड बाजा बरा, जब तक है जान और पीके, सुल्तान, लेडिज वर्सेस रिकी बहल, ऐ दिल है मुश्किल, दिल धड़कने दो, संजू जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया हैं। फिल्म एनएच10 के जरिए वो फिल्म प्रोड्यूसर भी बनी। 

58

अनुष्का ने 3 साल पहले यानी 2017 में क्रिकेटर विराट कोहली से शादी की थी। इटली में हुई ये शादी एकदम प्राइवेट वेडिंग थी।

68

शादी से पहले अनुष्का विराट ने करीब 4 साल तक एक-दूसरे को डेट किया था। हालांकि, कभी अपनी रिलेशनशिप को लेकर दोनों में से किसी ने भी खुलकर बात नहीं की थी।

78

आपको बता दें कि जब अनुष्का शादी के बंधन में बंधी तब उनकी उम्र 29 साल थी, जो कि किसी भी एक्ट्रेस के लिए शादी करने के लिहाज से कम मानी जाती है। इस बात को खुद उन्होंने कुबूल करते हुए कहा कि एक एक्ट्रेस होने के लिहाज से शादी करने की उनकी उम्र कम ही थी।

88

अनुष्‍का ने कहा था- मैंने 29 साल की उम्र में शादी की, क्‍योंकि मैं इश्‍क में गिरफ्तार थी। मैं अभी भी मोहब्‍बत की गिरफ्त में हूं। शादी एक प्राकृतिक प्रगति थी। शादी एक ऐसी चीज है तो रिश्‍ते को लेकर आगे जाती है। मैं हमेशा इस बात के लिए खड़ी रही हूं कि महिलाओं के साथ समान बर्ताव होना चाहिए।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos