Published : Dec 16, 2021, 05:17 PM ISTUpdated : Dec 16, 2021, 05:19 PM IST
मुंबई। अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) की बेटी वामिका (Vamika) सालभर की होने वाली हैं। अनुष्का शर्मा 11 जनवरी, 2021 को मां बनी थीं और उन्होंने बेटी वामिका को जन्म दिया था। जन्म के बाद से ही विराट और अनुष्का दोनों ही अपनी बेटी को लेकर बेहद प्रोटेक्टिव हैं। यहां तक कि बेटी सालभर की होनेवाली है लेकिन कपल ने अब तक उसका चेहरा नहीं दिखाया है। हर कोई अनुष्का की बेटी की एक झलक पाना चाहता है।
बता दें कि 16 दिसंबर को विराट कोहली अपनी टीम के साथ साउथ अफ्रीका दौरे के लिए मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए। इस दौरान विराट के साथ उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा और बेटी वामिका भी साथ थीं। विरुष्का और उनकी बेटी को देखते ही फोटोग्राफर वामिका की झलक पाने के लिए दौड़ पड़े।
28
इस दौरान विराट कोहली ने फोटोग्राफर से उनकी बेटी की फोटो न लेने के गुजारिश की। हालांकि, इसके बावजूद वामिका की कुछ फोटोज मिल गईं, जिनमें वामिका अपनी मां अनुष्का की गोद में नजर आ रही हैं। इस दौरान वामिका दो चोटियों में बेहद क्यूट लग रही हैं।
38
बता दें कि जुलाई, 2021 में अनुष्का शर्मा ने वामिका की कुछ फोटोज शेयर की थीं। हालांकि तब भी अनुष्का ने बेटी का चेहरा नहीं दिखाया था। फैंस वामिका का चेहरा देखने के लिए लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। अनुष्का ने तब चार फोटो शेयर की थीं। लेकिन किसी भी फोटो में उनकी बेटी का चेहरा नहीं दिखा था।
48
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की शादी 11 दिसंबर, 2017 को इटली के टस्कनी में हुई थी। बाद में कपल ने भारत में मुंबई और बेंगलुरू में ग्रैंड रिसेप्शन दिया था, जिसमें अलग-अलग फील्ड की जानी-मानी हस्तियां पहुंची थीं। शादी के 3 साल बाद अनुष्का-विराट एक बेटी के पिता बने।
58
बेटी वामिका के जन्म पर विराट कोहली ने ट्वीट करते हुए लिखा था- हमें यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि हमारे घर बेटी हुई है। हमारा सौभाग्य है कि हमें इस जिंदगी का यह चैप्टर अनुभव करने को मिला।
68
बता दें कि अनुष्का-विराट की बेटी 'वामिका' का नाम विराट के नाम के शुरुआती अक्षर 'व' और अनुष्का के नाम के आखिरी अक्षर 'क' को जोड़कर रखा गया है। वामिका दुर्गा जी का ही एक नाम है। इस नाम को भगवान शिव और पावर्ती का मिलाजुला स्वरूप भी माना जाता है।
78
अनुष्का और विराट बचपन से ही एक-दूसरे को जानते हैं। अनुष्का जब बेंगलुरु में रहती थीं, तब उनके भाई कर्णेश और विराट की दोस्ती हुई थी, वे एक ही जगह क्रिकेट खेलने जाया करते थे। धीरे-धीरे कर्णेश के साथ विराट घर पर आने लगे। इसी दौरान उनकी दोस्ती अनुष्का से भी हो गई।
88
अनुष्का और विराट 8 साल पहले यानी 2013 से एक-दूसरे को जानते थे। शादी से पहले अनुष्का विराट ने करीब 4 साल तक एक-दूसरे को डेट किया था। हालांकि, दोनों में से किसी ने कभी भी अपनी रिलेशनशिप को लेकर खुलकर बात नहीं की थी। वर्क फ्रंट की बात करें तो अनुष्का आखिरी बार शाहरुख खान के साथ फिल्म जीरो में नजर आईं थीं। फिलहाल उनके पास किसी भी फिल्म का ऑफर नहीं है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।