अर्जुन कपूर-मलाइका अरोड़ा के रिश्ते पर हो गया था शक, फिर उठाए थे सलमान खान और फैमिली ने ऐसे सवाल

Published : Jun 26, 2021, 10:14 AM IST

मुंबई. अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) 36 साल के हो गए हैं। 26 जून, 1985 को जन्मे अर्जुन ने 2012 में फिल्म 'इशकजादे' से करियर शुरू किया था। अर्जुन अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। ये बात किसी से छुपी नहीं है मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर काफी वक्त से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। अब तो दोनों ने अपने रिश्ते पर मोहर भी लगा दी है। इतना ही नहीं दोनों साथ में वेकेशन पर जाते रहते हैं। मलाइका को लेकर ये भी खबरें मीडिया में आई थी कि खान परिवार की बहू होने के बावजूद अर्जुन के साथ उनका रिश्ता था। दोनों के रिश्तें को लेकर खान परिवार को शक हो गया था। नीचे पढ़े सलमान खान और उनके परिवार ने किस तरह हैंडल किया था पूरा मैटर...

PREV
18
अर्जुन कपूर-मलाइका अरोड़ा के रिश्ते पर हो गया था शक, फिर उठाए थे सलमान खान और फैमिली ने ऐसे सवाल

द टेलीग्राफ की एक रिपोर्ट के अनुसार- सलमान और उनका पूरा परिवार घर पर हॉल के आसपास बैठा था और अर्जुन को एक आरोपी की तरह सामने बैठाकर उनसे सवाल किए गए थे। अर्जुन से उस वक्त मलाइका के साथ रिश्ते के बारे में सवाल किए गए थे, जब वह खान परिवार की बहू थीं।

28

लेकिन ये बात कम ही लोग जानते हैं कि एक समय ऐसा भी था जब अर्जुन और मलाइका को खान परिवार द्वारा उनके लिंकअप पर शक करने के बाद अपने रिश्ते से इनकार करना पड़ा था।

38

दोनों के अफेयर की खबरें वायरल होने के बाद सलमान ने अर्जुन ही उनके पिता बोनी कपूर के खिलाफ भी सख्त कदम उठाया था। जब सलमान और अर्जुन के रिश्ते में खटास पड़ना शुरू हुई थी तो सलमान ने बोनी की 'वांटेड 2' और 'नो एंट्री में एंट्री' को भी बिना कोई कारण बताए छोड़ दिया था।

48

रिपोर्ट्स की मानें तो अर्जुन सलमान की बहन को भी डेट कर चुके है। अर्पिता से ब्रेकअप के बाद अरबाज खान की पत्नी मलाइका से उनकी दोस्ती बढ़ने लगी थी और अब तो दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर सारी बातें साफ भी कर दी है।

58

बता दें कि मलाइका और अरबाज ने करीब 5 साल की डेटिंग के बाद 1998 में शादी की थी। लेकिन 2016 में वे अलग रहने लगे थे। 2017 में दोनों का तलाक फाइनल हुा था। दोनों का 18 साल का बेटा है, जो मलाइका के साथ रहता है।

68

आज की बात करें तो मलाइका, अर्जुन कपूर को डेट कर रही है। उन्होंने एक चैट शो में अपनी शादी को लेकर भी बात की थी। उन्होंने बताया था- मैं व्‍हाइट वेडिंग चाहती हूं जो समंदर किनारे हो। मुझे शादी में हर चीज सफेद चाहिए। एली साब गाउन पहनूंगी। ब्राइड्समेट्स मेरी गर्लगैंग होगी।

78

कम ही लोग जानते हैं कि अर्जुन ने एक्टिंग में कदम रखने से पहले फिल्मों में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर भी काम किया था। वे कल हो ना हो, नो एंट्री, सलाम-ए-इश्क, वॉन्टेड फिल्म में असिस्टेंड डायरेक्टर का काम किया था।

88

उन्होंने 2012 में फिल्म इशकजादे से बतौर लीड एक्टर डेब्यू किया था। इसके बाद में गंडे, 2 स्टेट्स, तेवर, की एंड का, हाफ गर्लफ्रेंड, मुबारकां,  पानीपत, संदीप एंड पिंकी फरार में नजर आए। उनकी अपकमिंग फिल्म भूत पुलिस और एक विलेन रिटर्न है।

Recommended Stories