मुंबई.अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) आज यानी शनिवार को अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं। 26 जून, 1985 को जन्मे अर्जुन ने 2012 में फिल्म 'इशकजादे' से करियर शुरू किया था। अर्जुन अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। ये बात किसी से छुपी नहीं है मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर काफी वक्त से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। लेकिन शायद कम लोगों को ही ये पता होगी कि अर्जुन कपूर कभी सलमान खान की छोटी बहन अर्पिता के साथ रिलेशनशिप में थे। लेकिन कुछ साल बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया। खबरें तो यह भी आई थी इस ब्रेकअप की वजह मलाइका अरोड़ा थी। नीचे पढ़े आखिर ऐसा क्या हुआ था अर्जुन-अर्पिता का ब्रेकअप हुआ और इसका जिम्मेदार मलाइका को ठहराया गया था...
अर्पिता-अर्जुन ने एक-दूसरे को 2 साल तक डेट किया। दोनों के डेटिंग की जानकारी सलमान खान और फैमिली को भी थी। खान फैमिली को अर्जुन और अर्पिता की रिलेशनशिप को लेकर कोई एतराज भी नहीं था। सभी को जोड़ी पसंद थी।
210
इतना ही नहीं अर्पिता-अर्जुन की रिलेशनशिप बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी किसी से छुपी हुई नहीं थी, दोनों के बारे में ज्यादातर को पता था।
310
लेकिन दो साल बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया। एक मैगजीन में छपी खबर की मानें तो दोनों के रिश्ता टूटने की वजह मलाइका अरोड़ा थी। हालांकि, इस खबर में कितनी सच्चाई है ये कहना मुश्किल है।
410
रिपोर्ट्स की मानें तो अर्जुन, मलाइका की अदाओं पर इस कदर फिदा हो गए थे कि उन्होंने अर्पिता से अपना रिश्ता खत्म कर लिया था।
510
कहा जाता है कि मलाइका और अर्जुन की रिलेशनशिप का अर्पिता पर खास असर नहीं पड़ा लेकिन खान फैमिली को यह बात पसंद नहीं आई। सलमान खान और उनकी फैमिली ने अर्जुन को मलाइका से दूर तक रहने की हिदायत दे दी थी।
610
अर्जुन से अलग होने के बाद अर्पिता ने आयुष शर्मा से शादी की और अब वे दो बच्चों की मां है। अर्पिता के पति आयुश अब फिल्मों में एक्टिव हैं।
710
वहीं, मलाइका और अरबाज ने करीब 5 साल की डेटिंग के बाद 1998 में शादी की थी। लेकिन 2016 में वे अलग रहने लगे थे। 2017 में दोनों का तलाक फाइनल हुा था। दोनों का 18 साल का बेटा है, जो मलाइका के साथ रहता है।
810
आज की बात करें तो मलाइका, अर्जुन कपूर को डेट कर रही है। उन्होंने एक चैट शो में अपनी शादी को लेकर भी बात की थी। उन्होंने बताया था- मैं व्हाइट वेडिंग चाहती हूं जो समंदर किनारे हो। मुझे शादी में हर चीज सफेद चाहिए। एली साब गाउन पहनूंगी। ब्राइड्समेट्स मेरी गर्लगैंग होगी।
910
कम ही लोग जानते हैं कि अर्जुन ने एक्टिंग में कदम रखने से पहले फिल्मों में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर भी काम किया था। वे कल हो ना हो, नो एंट्री, सलाम-ए-इश्क, वॉन्टेड फिल्म में असिस्टेंड डायरेक्टर का काम किया था।
1010
उन्होंने 2012 में फिल्म इशकजादे से बतौर लीड एक्टर डेब्यू किया था। इसके बाद में गंडे, 2 स्टेट्स, तेवर, की एंड का, हाफ गर्लफ्रेंड, मुबारकां, पानीपत, संदीप एंड पिंकी फरार में नजर आए। उनकी अपकमिंग फिल्म भूत पुलिस और एक विलेन रिटर्न है।