Published : Jan 01, 2023, 04:54 PM ISTUpdated : Jan 01, 2023, 04:55 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क. दुनियाभर में नए साल (New Year) का जश्न मनाया जा रहा है। बॉलीवुड स्टार्स ने भी अपने अंदाज़ में 2023 का स्वागत किया। कोई इसके सेलिब्रेशन के लिए वैकेशन पर गया है तो किसी ने घर में ही अपने दोस्तों के साथ पार्टी कर न्यू ईयर को सेलिब्रेट किया। सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर अपने सेलिब्रेशन की तस्वीरें साझा की हैं और अपने फैन्स को नए साल की बधाई दी हैं। आइए आपको दिखाते हैं स्टार्स के न्यू ईयर सेलिब्रेशन की 13 तस्वीरें और बताते हैं कि किसने कैसे मनाया जश्न....
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने एक तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है, जिसमें मलाइका अर्जुन को KISS करती नजर आ रही हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा है, "हैलो 2023...प्यार और रोशनी... 1.1.23।"
213
आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर नए साल के जश्न की कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें उन्हें पति रणबीर कपूर और दोस्तों के साथ पार्टी एन्जॉय करते देखा जा सकता है। इनके कैप्शन में आलिया ने लिखा है, "नए साल की शुभकामनाएं। 2023 का दिल से स्वाग्गत। यम्मी चाइनीज और सबसे प्यारे लोगों के साथ।"
313
रकुल प्रीत सिंह ने अपनी एक तस्वीर साझा कर 2023 का मंत्र शेयर किया है। उन्होंने लिखा है, "2023 के लिए मंत्र। हमेशा अपने अंदर के बच्चे को ज़िंदा रखें। मुस्कराएं, हंसें, सोचें, क्रिएट करें, बढ़ें और खुलकर जिएं।सभी प्यारे लोगों को हैप्पी न्यू ईयर।"
413
अनन्या पांडे ने नव वर्ष की पूर्व संध्या की तस्वीर साझा की है, जिसमें वे 2023 के फ्रेम वाले ग्लासेस लगाए दिख रही हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा है, "2023 मैं तैयार हूं...और आप?"
513
अनुष्का शर्मा ने पति विराट कोहली के साथ अपनी फोटो शेयर की है, जो दुबई में क्लिक की गई है। तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा है, "यह शहर, हम, पिछली रात।"
613
अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन ने बेटी नव्या के साथ एक तस्वीर साझा की है, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है, "यह नए साल का जादू है। शुक्रिया 23।"तस्वीर में श्वेता नव्या को KISS करती नजर आ रही हैं।
713
शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने अपनी एक रील साझा करते हुए लिखा है, "तो कैसा था 2022। आइए एक झलक देखें। मैं और तुम। आप सबको सुपर 2023 की शुभकामनाएं।"
813
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने नए साल का जश्न डिजाइनर मनीष मल्होत्रा और फिल्ममेकर करन जौहर के साथ मनाया। मनीष मल्होत्रा ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा कर लिखा है, "आप सभी को अद्भुत नव वर्ष की शुभकामनाएं।"
913
आयुष्मान खुराना ने अपनी शर्टलेस तस्वीर साझा कर अपने चाहने वालों को नए साल की बधाई दी है। उन्होंने लिखा है, "साल नया है। फीलिंग पुरानी है। ठंड नहीं लगती, जिंदा जवानी है। जाने कौनसी बहार लाया है जनवरी, मुझे तो दिसंबर भी नया सा लगता था। हैप्पी न्यू ईयर।"
1013
करीना कपूर ने अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा है, "2022 के आखिरी सूर्यास्त का पीछा करते और उसी के साथ पोज देते हुए। चलो 2023 आ जाओ। मैं आपके लिए तैयार हूं।"
1113
विक्की कौशल ने एक बीच के सूर्योदय की तस्वीर साझा की है, जिसमें वे एन्जॉय करते नजर आ रहे हैं। कैप्शन में उन्होंने लिखा है, "नए साल और नए क्षितिज के लिए।"
1213
एक्ट्रेस मौनी रॉय ने पति सूरज नाम्बियार के साथ वाली एक तस्वीर साझा की है, जो किसी पार्टी की है। कैप्शन में उन्होंने लिखा है, "सालभर नए एडवेंचर्स, वही सपने और बहुत कुछ...मेरी और मेरे सिरका की ओर से नए साल की शुभकामनाएं।"
1313
कार्तिक आर्यन ने एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वे बाहें फैलाकर पोज दे रहे हैं। उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा है, "आओ गले मिलें और 2023 को जीत लें।"
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।