5 करोड़ फीस, 12 करोड़ का घर और कई गाड़ियां, करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं 'देवसेना'

Published : Nov 07, 2020, 08:27 AM ISTUpdated : Nov 11, 2020, 04:13 PM IST

मुंबई. प्रभास स्टारर फिल्म 'बाहुबली' में देवसेना का रोल प्ले कर रहीं एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी 39वां जन्मदिन मना रही हैं। उनका जन्म 7 नवंबर, 1981 को पुत्तूर में हुआ था। फिल्म 'बाहुबली' से उन्हें नेम और फेम दोनों ही भरपूर मिला। आज वो किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। बताया जाता है कि वो एक फिल्म के लिए करीब 5 करोड़ रुपए चार्ज करती हैं। उनके पास करोड़ों को घर और करोड़ों की कई गाड़ियां भी हैं। उनके 39वां जन्मदिन पर उनकी प्रॉपर्टी के बारे में बता रहे हैं। अरबों की संपत्ति की मालकिन हैं अनुष्का... 

PREV
17
5 करोड़ फीस, 12 करोड़ का घर और कई गाड़ियां, करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं 'देवसेना'

अनुष्का शेट्टी का हैदराबाद के पॉश इलाके जुबली हिल्स में स्थित वुड्स अपार्टमेंट के 6th फ्लोर पर आलीशान घर है, जिसकी कीमत 12 करोड़ रुपए बताई जाती है। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जाता है कि अनुष्का एक फिल्म के लिए करीब 4 से 5 करोड़ रुपए चार्ज करती हैं।

27

लग्जरी कारों की शौकीन अनुष्का के पास कई बड़े ब्रांड्स की कारें हैं। फिलहाल उनके पास बीएमडब्ल्यू 6, ऑडी A6, ऑडी Q5 और टोयोटा कोरोला जैसी लग्जरी कारे हैं। खबरों में बताया जाता है कि उनके पास कुल 140 करोड़  की संपत्ति हैं।

37

अनुष्का शेट्टी फिल्मों के अलावा कई बड़े ब्रांड्स के ऐड करती हैं। एमबीएस ज्वेलर्स, द चेन्नई सिल्क, इंटेक्स मोबाइल, कोलगेट एक्टिव सॉल्ट, और डाबर आंवला जैसे ब्रांड के विज्ञापन करती हैं। 

47

अनुष्का शेट्टी ने एक बार अपने ड्राइवर के काम से खुश होकर उसे 12 लाख रुपए की कार गिफ्ट की थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बताया जाता है कि अनुष्का अरबों की संपत्ति की मालकिन हैं। 

57

कई तमिल और तेलुगु फिल्मों का हिस्सा रहीं अनुष्का का असली नाम स्वीटी शेट्टी है। 7 नवंबर, 1981 को जन्मी अनुष्का ने 2005 में रिलीज तेलुगु फिल्म 'सुपर' से डेब्यू किया था। 

67

39 वर्षीय अनुष्का 'बाहुबली' के अलावा Vikramarkudu (2006), अरुंधति (2009), वेदम (2010), रुद्रमादेवी (2015) और सिंघम सीरीज जैसी हिट फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

77

इसके अलावा अगर अनुष्का की पर्सनल लाइफ के बारे में बात की जाए तो 'बाहुबली' फेम एक्टर प्रभाष के साथ नाम जुड़ने को लेकर काफी चर्चा में रही हैं। दोनों के बारे में दावा किया जा रहा था कि वो एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं, जल्द ही शादी कर सकते थे, हालांकि इस पर प्रभास ने सफाई दी थी कि दोनों अच्छे दोस्त हैं, दोनों के बीच कोई अफेयर नहीं है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories