Published : Aug 26, 2022, 07:06 AM ISTUpdated : Aug 26, 2022, 07:25 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क. फिल्म लाइगर (Liger) सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म से साउथ स्टार विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) बॉलीवुड में कदम रख रहा है। वैसे, आपको बता दें कि विजय से पहले ऐसे साउथ एक्टर नहीं है, जिन्होंने बॉलीवुड फिल्म में काम किया हो, इसके पहले भी कई दिग्गज हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में किस्मत आजमा चुके है, लेकिन इनमें से ज्यादातर फ्लॉप ही साबित हुए। बात लाइगर की करें तो रिलीज के बाद फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला है। ज्यादातर का कहा है कि फिल्म की कहानी कमजोर है और स्क्रीन प्ले भी काफी खराब है। करन जौहर ( Karan Johar) के धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म को करीब 90 करोड़ के बजट में बनाया गया। नीचे पढ़ें बॉलीवुड फिल्मों में काम करने वाले साउथ स्टार्स, जिनकी फीस 50-60 करोड़ रुपए से भी ज्यादा होती है, का कैसा रहा हिंदी मूवीज में सफर...
सबसे पहले बात रजनीकांत की करते है। रजनीकांत ने साउथ में तो अपना सिक्का जमाया ही साथ ही बॉलीवुड में भी खूब पॉपुलैरिटी हासिल की। अंधा कानून से इंडस्ट्री से कदम रखने वाले रजनीकांत ने चालबाज, गिरफ्तार, उत्तर-दक्षिण, असली-नकली, तमाचा, हम, फूल बने अंगारे, बुलंदी जैसी फिल्मों में काम किया। इनमे से ज्यादातर फिल्में हिट साबित हुई। वे एक फिल्म के लिए 50 करोड़ रुपए फीस लेते है।
210
साउथ सुपरस्टार चिरंजीवी ने फिल्म प्रतिबंध से बॉलीवुड में कदम रखा। इसके बाद वे आज का गुंडाराज और द जेंटलमैन में नजर आए। हालांकि, बॉलीवुड में उन्हें सफलता नहीं मिली और साउथ इंडस्ट्री लौट गए। चिरंजीवी एक फिल्म के लिए करीब 40-50 करोड़ रुपए फीस लेते है।
310
नागार्जुन ने फिल्म शिवा से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके अलावा उन्होंने क्रिमिनल, खुदा गवाह, जख्म, एलओसी कारगिल, अंगारे, मिस्टर बेचारा जैसी फिल्मों में काम किया, लेकिन उन्हें भी बॉलीवुड में खास सफलता नहीं मिल पाई। वह एक पिल्म करीब 40-50 करोड़ रुपए चार्ज करते है।
410
कमल हासन भी एक ऐसे एक्टर है, जिन्होंने साउथ के साथ बॉलीवुड में भी अपना सिक्का जमाया। उन्होंने सदमा, एक दूजे के लिए, गिरफ्तार, सनम तेरी कसम, राज तिलक, सागर, चाची 420 जैसी हिट फिल्मों में काम किया। फीस के मामले में कमल हासन भी पीछे नहीं है, वह भी तगड़ रकम वसूल करते है।
510
धनुष बॉलीवुड की शमिताभ, रांझणा और अतरंगी रे जैसी फिल्मों में नजर आए। हालांकि, धनुष को भी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला। धनुष एक फिल्म के लिए करीब 50 करोड़ रुपए लेते हैं।
610
साउथ फिल्मों के विलेन प्रकाश राज ने बॉलीवुड की कुछ फिल्मों में निगेटिव रोल प्ले किए और उन्हें सफलता भी मिली। प्रकाश राज ने वॉन्टेड, सिंघम, एंटरटेनमेंट, गोलमाल अगेन, दबंग जैसी फिल्मों में काम किया। प्रकाश राज भी फिल्म में काम करने के लिए तगड़ी फीस लेते है।
710
राणा दग्गुबाती को ब्लॉकबस्टर फिल्म बाहुबली में भल्लादेव के किरदार के लिए जाना जाता है। उन्होंने दम मारो दम, डिपार्टमेंट और बेबी जैसी फिल्मों में काम किया। हालांकि, बॉलीवुड में अपनी खास पहचान नहीं बना पाए।
810
राम चरण तेजा ने फिल्म जंजीर से बॉलीवुड इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। लेकिन प्रियंका चोपड़ा के साथ वाली यह फिल्म सुपर फ्लॉप साबित हुई। उनकी हिंदी में यही एकमात्र फिल्म हैं। राम चरण भी एक फिल्म के लिए करीब 50 करोड़ से ज्यादा फीस वसूलते है।
910
आर माधवन ने रहना है तेरे दिल में, थ्री इडियट्स और साला खडूस जैसी हिंदी फिल्मों में काम किया। हालांकि, उन्हें भी बॉलीवुड में कुछ खास सफलता नहीं मिली।
1010
नागा चैतन्य ने आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा से डेब्यू किया और उनकी पहली ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंदे मुंह गिरी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।