Mahabharat के भीम Praveen Kumar Sobti का निधन, सीरियल के 7 कलाकार भी अब इस दुनिया में नहीं

मुंबई। मशहूर टीवी सीरियल 'महाभारत' (Mahabharat) में भीम (Bheem) का रोल निभाने वाले एक्टर प्रवीण कुमार सोबती (Praveen Kumar Sobti) का 74 साल की उम्र में निधन हो गया है। प्रवीण कुमार लंबे समय से स्पाइनल की समस्या से जूझ रहे थे। हालांकि निधन की मुख्य वजह अभी तक सामने नहीं आई है। पिछले साल एक इंटरव्यू के दौरान प्रवीण कुमार ने कहा था कि मैं काफी समय से घर पर ही हूं। डॉक्टर ने खाने में भी कई तरह के परहेज बताए हैं। स्पाइनल प्रॉब्लम भी है। पत्नी वीणा मेरी देखभाल करती है। महाभारत की बात करें तो इसमें काम कर चुके ऐसे कई एक्टर्स हैं, जो अब इस दुनिया में नहीं हैं। इस पैकेज में हम बता रहे हैं ऐसे ही कलाकारों के बारे में। 

Asianet News Hindi | Published : Feb 8, 2022 6:39 AM IST / Updated: Feb 08 2022, 12:16 PM IST

17
Mahabharat के भीम Praveen Kumar Sobti का निधन, सीरियल के 7 कलाकार भी अब इस दुनिया में नहीं

गोगा कपूर
रोल - कंस

महाभारत में कंस का रोल करने वाले एक्टर गोगा कपूर भी अब इस दुनिया में नहीं हैं। गोगा कपूर का साल 2011 में लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया था। गोगा कपूर ने 80 और 90 के दशक की कई फिल्मों में खूंखार विलेन का रोल किया था। गोगा कपूर ने कयामत से कयामत तक, दूध का कर्ज, शहंशाह, तूफान जैसी कई फिल्मों में काम किया। 

27

राजेश विवेक
रोल - वेदव्यास

महाभारत में वेद व्यास का रोल निभाने वाले एक्टर राजेश विवेक उपाध्याय भी अब इस दुनिया में नहीं हैं। राजेश विवेक ने आमिर खान की फिल्म लगान के अलावा बंटी और बबली, और स्वदेश में भी काम किया है। राजेश विवेक का 2016 में निधन हो गया था। 

37

धर्मेश तिवारी 
रोल - कृपाचार्य

कौरवों और पांडवों के कुल गुरु कृपाचार्य का रोल निभाने वाले एक्टर धर्मेश तिवारी भी इस दुनिया को अलविदा कह चुके हैं। महाभारत के अलावा वो टीवी सीरियल विक्रम और बेताल में भी काम कर चुके थे। धर्मेश तिवारी ने 2013 में महाभारत और बर्बरीक फिल्म भी डायरेक्ट की थी। 2014 में धर्मेश तिवारी का निधन हो गया था।   

47

वीरेन्द्र राजदान
रोल - विदुर

महाभारत में कौरवों और पांडवों के काका और हस्तिनापुर के महामंत्री विदुर का किरदार निभाने वाले एक्टर वीरेंद्र राजदान भी अब इस दुनिया में नहीं हैं। 2003 में उनका निधन हो गया। वीरेंद्र ने महाभारत से पहले 1982 में आई मशहूर फिल्म गांधी में मौलाना आजाद का किरदार निभाया था। इसके अलावा वो जंजीर, वास्ता जैसी फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। 

57

समीर चित्रे 
रोल - नकुल

महाभारत में नकुल का किरदार निभाने वाले एक्टर समीर चित्रे भी अब इस दुनिया में नहीं हैं। समीर चित्रे ने महाभारत के बाद आमिर खान की फिल्म दिल है कि मानता नहीं और शाहरुख खान की फिल्म राजू बन गया जेंटलमैन में भी काम कर चुके थे। 

67

दारा सिंह 
रोल - हनुमान 

रामायण और महाभारत में हनुमान का रोल निभाने वाले एक्टर दारा सिंह का असली नाम दीदार सिंह रंधावा है। 12 जुलाई, 2012 को 83 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। दारा सिंह ने धर्मात्मा, बजरंग बली, धरम-करम, कर्मा, घराना, प्रतिज्ञा, प्रेम दीवाने, जुल्मी, फर्ज, शरारत, जब वी मेट जैसी कई फिल्मों में काम किया है। 

77

रवि चोपड़ा
रोल - सीरियल के डायरेक्टर

महाभारत के प्रोड्यूसर बीआर चोपड़ा थे। वहीं, उनके बेटे रवि चोपड़ा इस सीरियल के डायरेक्टर थे। अब ये दोनों ही इस दुनिया में नहीं हैं। बीआर चोपड़ा का साल 2008 में 93 साल की उम्र में निधन हो गया था। वहीं, 2014 में फेफड़ों के इन्फेक्शन के चलते रवि चोपड़ा का निधन हो गया था। 

ये भी पढ़ें :
Jagjit Singh Anniversary: शादीशुदा औरत पर हार बैठे थे दिल, उसके पति के पास पहुंच गए थे हाथ मांगने

8 PHOTOS: पत्नी मान्यता और जुड़वा बच्चों के साथ इस खूबसूरत घर में रहते हैं Sanjay Dutt, अंदर से दिखता है ऐसा

Sanjay Dutt Anniversary: जब B ग्रेड फिल्मों की इस हीरोइन से किया शादी का फैसला तो खफा हो गई थी बहनें

सिंगर ही नहीं बल्कि एक्ट्रेस भी थी Lata Mangeshkar, इतनी फिल्मों में दिखाया था अपनी एक्टिंग का जौहर

ट्विटर पर जिन 9 स्पेशल लोगों को फॉलो करती थीं लता मंगेशकर, जानें उन्होंने स्वर कोकिला को कैसे किया याद

Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos