11 साल छोटे इस शख्स के साथ गौहर खान ने की सगाई, अगले महीने करेंगी निकाह, फ्लॉन्ट किया डायमंड रिंग

Published : Nov 13, 2020, 01:36 PM IST

मुंबई. टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 7 (bigg boss 7) की विनर रह चुकीं गौहर खान (gauhar khan) पिछले कुछ दिनों से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। वैसे तो वो अक्सर सोशल मीडिया पर सामाजिक मुद्दों पर बेबाकी से राय रखने को लेकर मीडिया में छाई रहती हैं, लेकिन इन दिनों वो खुद से 11 साल छोटे शख्स को डेट करने को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने ब्वॉयफ्रेंड जैद दरबार के साथ सगाई कर ली। डायमंड रिंग फ्लॉन्ट करते हुए एक्ट्रेस ने शेयर की फोटो...

PREV
16
11 साल छोटे इस शख्स के साथ गौहर खान ने की सगाई, अगले महीने करेंगी निकाह, फ्लॉन्ट किया डायमंड रिंग

गौहर खान ने इंस्टाग्राम के जरिए कुछ दिनों पहले ही जानकारी शेयर की थी कि उन्होंने संगीतकार इस्माइल दरबार के बेटे जैद दरबार (zaid darbar) ने सगाई कर ली है। अब एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर डायमंड रिंग फ्लॉन्ट करते हुए भी फोटोज शेयर किए हैं। वहीं, इनके निकाह को लेकर कहा जा रहा है कि गौहर और जैद दरबार 25 दिसंबर को निकाह करने जा रहे हैं।

26

डायमंड रिंग फ्लॉन्ट करते हुए गौहर खान ने लंबी चौड़ी पोस्ट भी लिखी है। एक्ट्रेस ने लिखा, 'बेहद परफेक्ट। कुछ नहीं कर सकती बस पूरा दिन इसे देख सकती हूं।' हालांकि, गौहर ने रिंग दिखाने के साथ साथ पोस्ट में ब्रैंड प्रमोशन भी किया है। 

36

गौहर की फोटो पर फैंस और टीवी सेलेब्स के रिएक्शन आ रहे हैं. करणवीर बोहरा ने गौहर को बधाई दी है। अनीता हसनंदानी, सुगंधा मिश्रा, निशा राव समेत कई सेलेब्स ने गौहर को शुभकामनाएं दी हैं।

46

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो बताया जा रहा है कि उनका 25 दिसंबर को निकाह है और सभी फंक्शन्स मुंबई के एक होटल में आयोजित किए जाएंगे। निकाह की रस्में 3 दिनों तक चलेंगी। हाल ही में 'बिग बॉस 14' के घर से वापस आने के बाद गौहर, जैद दरबार के साथ गोवा छुट्टियां मनाने भी गई थीं। कहा जा रहा है कि दोनों गोवा प्री-वेडिंग शूट के लिए गए थे।

56

बता दें कि इससे पहले गौहर खान का नाम टीवी एक्टर कुशाल टंडन (kushal tandon) के साथ जुड़ा था। दोनों के बीच प्यार की शुरुआत बिग बॉस 7 से हुई थी। उन्होंने साथ में एक म्यूजिक वीडियो भी किया था, लेकिन कुछ समय बाद ही उनका रिश्ता टूट गया था। हालांकि, उनके बीच ब्रेकअप अच्छे नोट पर नहीं हुआ था। 

66

दोनों के बीच खूब विवाद भी हुआ था। लेकिन, अब दोनों अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए हैं और पुरानी बातों को भुला चुके हैं। गौहर के वर्कफ्रंट की बात जाए तो वो 2018 में आई फिल्म 'बेगम जान' (begum jaan) में नजर आई थीं।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories