पति से कई गुना ज्यादा पैसे वाली है Bipasha Basu, फिल्मों के अलावा यहां से भी करती हैं तगड़ी कमाई

मुंबई. बिपाशा बसु (Bipasha Basu) और करन सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) की शादी की आज यानी शुक्रवार को 5वीं सालगिरह है। दोनों ने 30 अप्रैल, 2016 को शादी की थी। बिपाशा की यह पहली शादी थी जबकि करन की तीसरी। बिपाशा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर कई सारी फोटो शेयर कर पति को शादी की सालगिरह की मुबारकबाद दी है। वहीं करन ने भी अपनी इंस्टा स्टोरी पर फोटोज शेयर की है। बता दें कि बिपाशा काफी समय से फिल्मों से दूर है। वे आखिरी बार 2015 में आई फिल्म 'अलोन' में नजर आई थीं। इसमें उनके अपोजिट पति करन सिंह ग्रोवर थे। करन से शादी करने वालीं बिपाशा इंडस्ट्री में उनसे काफी सीनियर हैं। फिर चाहे एक्सपीरियंस का मामला हो या प्रॉपर्टी का, दोनों ही मामलों में बिपाशा उनसे कहीं आगे हैं। बिपाशा की प्रॉपर्टी पति करन सिंह ग्रोवर से 7 गुना से भी ज्यादा है।

Asianet News Hindi | Published : Apr 30, 2021 8:30 AM IST

19
पति से कई गुना ज्यादा पैसे वाली है Bipasha Basu, फिल्मों के अलावा यहां से भी करती हैं तगड़ी कमाई

नेटवर्दियर वेबसाइट की रिपोर्ट की मानें तो 2020 में बिपाशा की नेटवर्थ 15 मिलियन डॉलर यानी करीब 111 करोड़ रुपए है, जबकि उनकी तुलना में पति करन की प्रॉपर्टी 2 मिलियन डॉलर यानी महज 14 करोड़ रुपए है। 

29

बिपाशा के पास फिलहाल कोई फिल्में नहीं है लेकिन उनके पास कई मल्टी नेशनल कंपनियों के विज्ञापन हैं। इन्हीं के जरिए उनकी कमाई होती रहती है। इसके अलावा वे अन्य इवेंट्स से भी तगड़ी कमाई करती है।

39

बिपाशा फिटनेस को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहती हैं। वो रिबॉक, एरिस्ट्रोकेट लगेज, फा डियोड्रेंट, गिली ज्वैलरी, कैडिला शुगर फ्री गोल्ड, हेड एंड शोल्डर शैंपू समेत कई कंपनियों के ऐड कर चुकी हैं। इनसे भी वो मोटी रकम कमाती हैं।

49

बिपाशा के पास ऑडी 7, पोर्शे, फॉक्सवैगन बीटल जैसी लग्जरी गाड़ियां हैं। इसके अलावा उनके पास मुंबई के पाश इलाके में दो घर भी हैं। इतना ही नहीं, उनके पास कोलकाता में भी एक घर है।
 

59

बिपाशा फिटनेस को लेकर काफी जागरूक रहती हैं। इतना ही नहीं वो लोगों को भी इसके फायदे बताती हैं। कुछ वक्त पहले उन्होंने 'लव योरसेल्फ ब्रेक फ्री' नाम से डीवीडी भी लॉन्च की थी। इसके अलावा बिपाशा कई स्टेज शो भी करती हैं, जिसके लिए वो करीब 2 करोड़ रुपए प्रति शो चार्ज करती हैं। बिपाशा 40 से ज्यादा मैगजीन्स के कवर पेज पर भी नजर आ चुकी हैं।

69

बिपाशा के पास अब फिल्मों के ऑफर नहीं हैं लेकिन एक वक्त ऐसा भी था, जब वो टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार थीं। वे एक फिल्म के 2 से 3 करोड़ रुपए तक चार्ज करती हैं। बता दें कि बिपाशा तमिल और बंगाली फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। 

79

बात करन की करें तो वे सीरियल्स और फिल्मों के अलावा कई रियलिटी शो में काम करके अपनी संपत्ति बढ़ाई है। करन ने फियर फैक्टर, आइडिया रॉक्स इंडिया और जरा नचके दिखा जैसे शोज में काम किया। 

89

इसके अलावा उन्होंने कुछ विज्ञापनों में भी काम किया। करन ने रूपा फ्रंटलाइन बनियान, क्लियरट्रिप डॉट काम और कजारिया टाइल्स जैसी कंपनियों के लिए ऐड किए। करन के पास एक ऑडी7 कार के अलावा मुंबई के हाइराइज अपार्टमेंट में एक फ्लैट है।

99

टीवी के पॉपुलर एक्टर्स में शुमार करन ने एमटीवी के शो 'कितनी मस्त है जिंदगी' से करियर की शुरुआत की। हालांकि धीरे-धीरे उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई और उनकी संपत्ति में भी इजाफा होता गया। बाद में करन ने 'दिल मिल गए' और जीटीवी के पॉपुलर शो 'कबूल है' में काम कर शोहरत बटोरी। करन एक दिन के शूट के लिए करीब 80 हजार रुपए चार्ज करते हैं।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos