मुंबई। बिपाशा बसु (Bipasha Basu) इन दिनों पति करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) के साथ मालदीव्स में वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं। बिपाशा ने मालदीव्स वेकेशन की कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिनमें वो पति के साथ समंदर किनारे रोमांटिक मूड में नजर आ रही हैं। एक फोटो में बिपाशा पति को चूमती हुई दिख रही हैं तो वहीं एक और फोटो में दोनों रोमांस करते नजर आ रहे हैं। बिपाशा-करण की फोटो पर फैंस जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। कुछ लोग जहां कपल की तारीफ कर रहे हैं तो वहीं कई ऐसे भी हैं जो इनके मजे लेते दिख रहे हैं। लोग कर रहे ऐसे कमेंट्स..
बिपाशा-करण की फोटो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ये क्या बिपाशा ने तो बाल ही सफेद कर दिए। वहीं एक और शख्स ने कहा- क्या बकवास बाल हैं। इतना ही नहीं, एक शख्स ने तो पूछ लिया- बच्चा कब कर रहे हो आप दोनों।
210
एक शख्स ने बिपाशा के पति पर कमेंट करते हुए लिखा- ये क्या हाल बना रखा है। अब तो कोरोना खत्म हो गया, सैलून भी खुल गए हैं। बता दें कि करण सिंह ग्रोवर बीयर्ड लुक में नजर आ रहे हैं। वहीं, कुछ लोगों ने बिपाशा-करण को बेस्ट और हॉट कपल बताया।
310
बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की जोड़ी बॉलीवुड की पसंदीदा जोड़ियों में से एक है। दोनों की शादी को 5 साल हो चुके हैं, लेकिन इनके बीच प्यार कम नहीं हुआ है। पिछले साल बिपाशा ने बेबी प्लानिंग को लेकर एक इंटरव्यू में बात की थी, जिसमें उन्होंने बेबी को लेकर अपना फ्यूचर प्लान बताया था।
410
बिपाशा बसु ने कहा था कि देशभर में बहुत से ऐसे बच्चे हैं, जिनकी हम देखभाल कर सकते हैं। ऐसे बहुत से बच्चे हैं जिन्हें सुविधाएं नहीं मिलती है। उनकी देखभाल करना भी हमारी जिम्मेदारी है। तो देखते हैं भविष्य में क्या होता है?' वहीं, करण सिंह ग्रोवर ने कहा था कि उन्होंने सब कुछ भगवान के ऊपर छोड़ दिया है। हर कोई इसे प्लान करके चलता है, लेकिन ये सब अपने हाथ में नहीं होता है।
510
बिपाशा बसु ने एक्टर करन सिंह ग्रोवर से 30 अप्रैल, 2016 को शादी की थी। 2015 में आई फिल्म 'अलोन' में साथ काम करने के दौरान दोनों एक-दूसरे के करीब आए। एक साल की डेटिंग के बाद दोनों ने शादी करने के फैसला लिया। बिपाशा ने अपनी शादी की सालगिरह मनाने के लिए 2 दिन पहले ही तैयारी शुरू कर दी थी।
610
बिपाशा बसु और करन सिंह ग्रोवर की शादी बंगाली रीति-रिवाज से हुई थी। बिपाशा ने सब्यसाची मुखर्जी का डिजाइनर लहंगा पहना था। वहीं, करन व्हाइट कलर के धोती-कुर्ते में नजर आए थे। ये बिपाशा की पहली और करन की तीसरी शादी थी।
710
करण सिंह ग्रोवर ने इससे पहले 2 दिसंबर, 2008 को टीवी एक्ट्रेस श्रद्धा निगम से शादी की थी। ये शादी 10 महीने ही चल पाई और दोनों में तलाक हो गया। इसके बाद उन्होंने एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट से 9 अप्रैल, 2012 को शादी की थी। 2014 में जेनिफर ने खुद कहा था कि वे और करण अब अलग हो चुके हैं।
810
वहीं, करन से शादी करने से पहले बिपाशा 6 एक्टर्स के साथ रिलेशनशिप में रही थी। इसमें से भी वे जॉन अब्राहम के साथ 9 साल तक लिव-इन में रहीं। बिपाशा के पहले ब्वॉयफ्रेंड मिलिंद सोमण हैं। बिपाशा, मिलिंद को मॉडलिंग के दिनों में डेट कर चुकी हैं। मॉडलिंग असाइनमेंट के दौरान इनकी दोस्ती हुई और दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया। हालांकि जल्द ही ये कपल अलग हो गया।
910
बाद में बिपाशा फिल्म 'राज' में उनके को-स्टार रहे डिनो मोरिया के टच में आईं। दोनों का रिलेशनशिप बी-टाउन में काफी चर्चा में भी रहा। रिपोर्ट के मुताबिक दोनों 'राज' फिल्म की शूटिंग से पहले ही रिलेशनशिप में आ गए थे लेकिन 2002 में ये कपल भी अलग हो गया। बाद में डिनो ने एक इंटरव्यू में कहा था, 'मैं यंग था और वो भी, मैंने मुंबई में पहली बार उसे डेट किया था'।
1010
डिनो मोरिया से ब्रेकअप के बाद बिपाशा बसु जॉन अब्राहम के साथ रिलेशनशिप में आईं। इन्हें इंडस्ट्री के हॉटेस्ट कपल में से एक माना जाता था। दोनों 9 साल तक लिव इन रिलेशनशिप में रहे, इनके अलग होने की कोई ठोस वजह भी सामने नहीं आई, लेकिन कहा जाता है कि बिपाशा रिलेशन को शादी में बदलने का दबाव बना रही थीं जबकि उस वक्त जॉन ऐसा नहीं चाहते थे। साथ ही जॉन अब्राहम का किसी और से भी अफेयर चल रहा था।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।