Published : Sep 03, 2020, 12:38 PM ISTUpdated : Sep 05, 2020, 10:23 AM IST
मुंबई. विवेक ओबेरॉय 44 साल के हो गए हैं। उनका जन्म 3 सितंबर, 1976 को हैदराबाद में हुआ था। उनके पिता भी एक्टर है और उनका नाम सुरेश ओबेरॉय। वैसे, तो पेरेंट्स ने विवेक का नाम विवेकानंद ओबेरॉय रखा था। लेकिन फिल्मों के लिए उन्होंने अपना नाम बदल लिया। राम गोपाल वर्मा की फिल्म कंपनी से डेब्यू करने वाले विवेक का फिल्मी करियर कुछ खास नहीं रहा। वे आखिरी बार फिल्म पीएम नरेंद्र मोदी में नजर आए थे। वे अब फिल्मों में कम ही दिखाई देते है। आपको बता दें कि विवेक अपने परिवार के साथ जुहू में रहते हैं। यहां उनका आलीशान बंगला है। आइए, दिखाते हैं विवेक के बंगले की इनसाइ़ड फोटोज...