रणवीर-दीपिका समेत ये सेलेब्स रहते हैं किराए के घर में, किसी का रेंट है 7 लाख तो कोई चुकाता है हर महीने 12 लाख

Published : Jun 07, 2022, 06:27 PM ISTUpdated : Jun 07, 2022, 06:32 PM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क.बॉलीवुड में अगर कोई शख्स कामयाब हो जाता है तो दौलत और शोहरत उसकी राहों में बिछ जाती है। नेम, फेम, आलिशान घर, बड़ी-बड़ी गाड़ियों के वो मालिक हो जाते हैं। लेकिन बी टाउन में कुछ सेलेब्स ऐसे हैं जिनके पास दौलत की कोई कमी नहीं हैं। अथाह धन-संपत्ति के मालिक होते हुए भी रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण समेत कई ऐसे सेलेब्स हैं जो किराए के मकान में रहते हैं। जिसका किराया वो लाखों में चुकाते हैं। आइए जानते हैं कौन-कौन से सेलेब्स किराए के घर में रहते हैं...  

PREV
17
रणवीर-दीपिका समेत ये सेलेब्स रहते हैं किराए के घर में, किसी का रेंट है 7 लाख तो कोई चुकाता है हर महीने 12 लाख

दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह बॉलीवुड के सबसे सफल एक्टर में शुमार हैं। दीपिका तो इंटरनेशनल स्टार बन चुकी हैं। फिल्मों और विज्ञापनों के लिए वो करोड़ों में फीस लेते हैं। बावजूद इसके कपल एक किराए के मकान में रहते हैं। मुंबई की बीउमेंडे टावर्स में उनका घर है। जिसके लिए वो हर महीने 7.25 लाख रुपए महीने के चुकाते हैं।

27

पिछले साल विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने शादी की। शादी के बाद दोनों जुहू में बनी राज बिल्डिंग में किराए के मकान में रहते हैं। सी फेसिंग अपार्टमेंट के लिए वो हर महीने बतौर रेंट 8 लाख चुकाते हैं।

37

धक धक गर्ल माधुरी दीक्षित भी मुंबई में किराए के मकान में रहती हैं। वर्ली में उनका अपार्टमेंट हैं। जिसके लिए वो 12.5 लाख रुपए हर महीने देती हैं।

47

कृति सेनन हाल ही में अमिताभ बच्चन के डुप्लेक्स घर को किराए पर लिया है। इसके लिए वो हर महीने 10 लाख रुपए रेंट देती हैं।
 

57

ऋतिक रोशन के पास पैसों की कोई कमी नहीं हैं। लेकिन वो भी किराए के मकान में रहते हैं। जुहू में उन्होंने के सी फेसिंग घर ले रखा है जिसके लिए वो हर महीने 8.25 लाख रुपए किराए पर खर्च करते हैं।

67

सनी लियोनी के पास भी दौलत की कोई कमी नहीं हैं। बावजूद इसके वो अंधेरी में 3 बीएचके अपार्टमेंट में रहती हैं। जिसके लिए वो लाखों रुपए देती थी। हालांकि अदाकारा ने हाल ही में अपना घर खरीदा है जिसकी कीमत 16 करोड़ रुपए है।

77

जैकलीन फर्नांडिस भी किराए पर मुंबई में रहती हैं। वो प्रियंका चोपड़ा की किराएदार हैं। अमेरिका जाने के बाद देसी गर्ल ने अपने घर को जैकलीन के हवाले कर दिया। 3 साल के लिए एग्रीमेंट जैकालीन ने साइन किया है। वो इस घर के लिए  6.78 लाख रुपए किराया देती है। 

और पढ़ें:

ब्रा पहने शीशे पर लेट गई उर्फी जावेद, नीचे का नजारा देख लोग बोले- शर्म कर लो कितना गिरोगी

नूपुर शर्मा मामले में कूदी स्वरा भास्कर संग ये एक्ट्रेस, पैगंबर पर टिप्पणी को लेकर कुछ ऐसे किया तंज

फिरोज खान के कहने पर इस मुस्लिम एक्ट्रेस ने पहनी थी बिकिनी, बेटी के ससुर संग दी थीं रोमांटिक सीन

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories