जब श्रीदेवी से खुन्नस खाकर अपने बड़े भाई से लड़-भिड़े थे अनिल कपूर, उठाया था 1 चौंकाने वाला कदम

Published : May 25, 2021, 10:50 AM IST

मुंबई. डायरेक्टर शेखर कपूर (Shekhar Kapur) की फिल्म मिस्टर इंडिया (Film Mr India) की रिलीज को 34 साल पूरे हो गए है। यह फिल्म 25 मई, 1987 को रिलीज हुई थी। प्रोड्यूसर बोनी कपूर (Boney Kapoor) और सुरिंदर कपूर (Surinder Kapoor) की इस फिल्म में अनिल कपूर (Anil Kapoor), श्रीदेवी (Sridevi) और अमरिश पुरी (Amrish Puri) लीड रोल में थे। इसी बीच अनिल कपूर और श्रीदेवी को लेकर एक किस्सा वायरल हो रहा है। बता दें कि अनिल, श्रीदेवी की वजह से अपने बड़े बोनी कपूर से बहुत ज्यादा नाराज हो गए थे। ये किस्सा फिल्म मिस्टर इंडिया से जुड़ा है।

PREV
18
जब श्रीदेवी से खुन्नस खाकर अपने बड़े भाई से लड़-भिड़े थे अनिल कपूर, उठाया था 1 चौंकाने वाला कदम

बात 1987 में आई फिल्म मिस्टर इंडिया के दौरान की है। इस फिल्म अनिल कपूर के साथ श्रीदेवी लीड रोल में थी। फिल्म बॉक्सऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। लेकिन इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान अनिल और उनके भाई में भिड़त हो गई थी।
 

28

वैसे अनिल और श्रीदेवी ने कई फिल्में साथ में की हैं। दोनों के बीच अच्छी दोस्ती थी। हालांकि, एक वक्त ऐसा भी था जब श्रीदेवी की वजह से अनिल अपने भाई से नाराज हो गए थे।
 

38

बोनी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह श्रीदेवी को देखते ही उनके दीवाने हो गए थे। वह उन्हें किसी भी कीमत पर अपनी फिल्म में लेना चाहते थे, जिसके लिए उन्हें उनकी मां को भी मनाना पड़ा था।

48

उन्होंने बताया था कि श्रीदेवी को मिस्टर इंडिया ऑफर की तो उन्होंने मना कर दिया था। इसके बाद उन्होंने 10 लाख रुपए फीस मांगी, जिस पर बोनी ने उन्हें 11 लाख का ऑफर दिया। अनिल का पैसा भी फिल्म में लगा था। श्रीदेवी को इतनी बड़ी रकम देना उन्हें पसंद नहीं आया। अनिल ने उस वक्त तो बोनी से कुछ नहीं कहा।

58

खबरों की मानें तो इसके बाद श्रीदेवी को अपनी मां के इलाज के लिए पैसों की जरूरत थी। उस वक्त भी बोनी ने उनकी मदद की। इसके चलते अनिल, बोनी से भिड़ गए थे। इतना ही नहीं उन्होंने मिस्टर इंडिया का सेट भी छोड़ दिया था और फिल्म तक करने से मना कर दिया था।

68

इसके बाद फिल्म के डायरेक्टर शेखर कपूर ने उन्हें फोन करके मनाया और वे कुछ शर्तों के साथ वापस आए थे। उन्होंने प्रोडक्शन का काम अपने हाथ में लिया था और प्रॉफिट में से भी काफी बड़ा हिस्सा अपने नाम किया था।

78

आपको बता दें कि फिल्म में विलेन मोगैम्बो का किरदार अमरीश पुरी ने निभाया था। फिल्म में उनका डायलॉग 'मोगैम्बो खुश हुआ' आज भी पॉपुलर है। मोगैम्बो नाम का आइडिया ऑस्कर नॉमिनेटेड हॉलिवुड फिल्म 'मोगैम्बो' से लिया गया था। रिपोर्ट्स की मानें तो मिस्टर इंडिया के स्क्रीनराइटर्स ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि मोगैम्बो की हेयरस्टाइल पाकिस्तान के राष्ट्रपति जियाउल -हक से इंस्पायर्ड थी।
 

88

अनिल कपूर और उनके छोटे भाई संजय कपूर लुकवाइज काफी मिलते-जुलते हैं। फिल्म की शूटिंग में इसका काफी फायदा भी उठाया गया। एक सीन में गरीबों को खाना खिलाते दिख रहे अनिल नहीं बल्कि संजय कपूर हैं।

Recommended Stories