Deepika Padukone Birthday: तो इसलिए Ranbir Kapoor को गिफ्ट करना चाहती थी कंडोम, खुद बताई थी वजह

मुंबई. दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) 36 साल की हो गई हैं। उनका जन्म 5 जनवरी, 1986 को कोपनहेगन में हुआ था। आपको बता दें कि दीपिका ने बतौर मॉडल अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने बॉलीवुड नहीं बल्कि 2006 में आई कन्नड़ फिल्म ऐश्वर्या से डेब्यू किया था। इसके एक साल बाद 2007 में उन्हें बॉलीवुड फिल्म ओम शांति ओम में मौका मिला। इस फिल्म ने बॉक्सऑफिस पर धमाका किया और दीपिका रातोंरात स्टार बन गई। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। अबतक के करियर में उन्होंने एक से बढ़कर एक ब्लॉकबस्टर फिल्में दी है। ये तो सभी जानते हैं कि दीपिका ने लंबे समय तक रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के साथ रिलेशनशिप में रही। हालांकि, बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया। इसके बाद उन्होंने रणबीर को एक ऐसी सलाह दे डाली थी, जिसे सुनकर कोई भी यकीन नहीं कर पा रहा था। ये बात और है कि इस बात से नाराज होकर रणबीर ने पापा ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) ने दीपिका को जमकर लताड़ लगाई थी। नीचे पढ़ें आखिर ऐसी कौन सी सलाह दीपिका पादुकोण ने रणबीर कपूर को दे डाली थी...

Asianet News Hindi | Published : Jan 5, 2022 3:28 AM IST

18
Deepika Padukone Birthday: तो इसलिए Ranbir Kapoor को गिफ्ट करना चाहती थी कंडोम, खुद बताई थी वजह

बता दें कि दीपिका पादुकोण आज की तारीख में बॉलीवुड की सबसे महंगी एक्ट्रेस में से एक हैं। वो एक फिल्म के बदले 15-16 करोड़ रुपए लेती हैं। इसके अलावा दीपिका विज्ञापनों से भी मोटी कमाई करती हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, दीपिका विज्ञापन के लिए हर एक ब्रांड से करीब 8 करोड़ रुपए वसूलती हैं। 

28

दीपिका पादुकोण कुछ साल पहले करन जौहर के चैट शो में पहुंची थी। यहां उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ और रिलेशनशिप को लेकर कई सारी बातें की थी। इसी दौरान उन्होंने रणबीर कपूर को लेकर भी कई खुलासे किए थे।

38

शो में जब करन ने दीपिका से सवाल किया था आप रणबीर कपूर को गिफ्ट में क्या देगी ? इस सवाल पर उन्होंने कहा था- मैं रणबीर कपूर को एक कंडोम का पैकेट गिफ्ट करूंगी क्योंकि वो इसका इस्तेमाल बहुत ज्यादा करते है। साथ ही दीपिका ने ये भी कहा था कि रणबीर को किसी कंडोम कंपनी का विज्ञापन करना चाहिए।

48

जब ये बात मीडिया में आई थी तो रणबीर के पापा ऋषि कपूर इसे लेकर काफी नाराज हुए थे। उन्होंने  एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस के बयान में रिएक्शन देते हुए कहा था- एक्ट्रेस को आज के समय में अपने करियर पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा था- इस शो में उनके पिता की उपलब्धियों की वजह से बुलाया गया था, क्योंकि वे खुद अभी तक कुछ भी हासिल नहीं किया है। 

58

हालांकि, दीपिका की बात पर रणबीर ने काफी पॉजीटिव रिएक्शन दिया था। उन्होंने कहा था- मुझे लगता है कि उसने सही कहा। हमारे देश को सेफ सेक्स के बारे में पता होना चाहिए और कंडोम को लेकर जागरूक होनी चाहिए। इसके लिए थैंक्स। 

68

बता दें कि कभी दीपिका, रणबीर को दिलोजान से चाहती थी लेकिन प्यार में उन्हें धोखा मिला। दोनों ने एक-दूसरे को लंबे समय तक डेट किया और फिर 2010 में ब्रेकअप कर लिया। रणबीर से ब्रेकअप के बाद दीपिका डिप्रेशन में चली गई थी। उन्होंने करियर को ध्यान में रखते हुए खुद को इससे निकाला। 

78

दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह के साथ नवंबर, 2018 में शादी की। इसके बाद से ही कपल मुंबई के प्रभादेवी इलाके में स्थित एक आलीशान 4BHK फ्लैट में रहता है। इसकी कीमत करीब 20 करोड़ रूपए है। इस घर का एरिया 2776 स्क्वायर फीट है। दीपिका ने इस फ्लैट को 2010 में खरीदा था।

88

दीपिका पादुकोण ने ओम शांति ओम, लफेंगे, ब्रेक के बाद, लव आजकल, दम मारो दम, चांदनी चौक टू चाइना, बचना ए हसीनो, हाउसफुल, रेस 2, तमाशा, हैप्पी न्यू ईयर, ये जवानी है दीवानी, रामलीला, बाजीराव मस्तानी, चेन्नई एक्सप्रेस, पद्मावत, छपाक जैसी फिल्मों में काम किया है। 

 

ये भी पढ़ें
Deepika Padukone Birthday: 300 करोड़ की प्रॉपर्टी की मालकिन हैं दीपिका, पति के साथ रहती हैं इस आलीशान घर में

Udai Chopra Birthday: 8 साल से फिल्मों में नहीं दिखे Rani Mukerji के देवर, कभी इस एक्ट्रेस से होनेवाली थी शादी

Nakuul Mehta के 11 महीने के बेटे से लेकर बॉलीवुड विलेन Prem Chopra तक, 1 महीने में इतनो को हुआ Corona

Bigg Boss 15 Updates: Tejasswi Prakash-Karan Kundra के इंटीमेट होने पर इनको हुई परेशानी तो इसने दिया जवाब

Ranbir Kapoor की Brahamstra में कैमियो करेंगे ये 2 दिग्गज स्टार, Karan Johar ने किया नाम का खुलासा

RD Burman Death Anniversary: मौत के बाद बैंक लॉकर के जरिए हुआ था ऐसा खुलासा, चौंक गया था हर कोई

Read more Photos on
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos