Published : Mar 18, 2022, 12:11 PM ISTUpdated : Mar 18, 2022, 12:17 PM IST
मुंबई. चारों तरफ होली (Holi 2022) की धूम है। हर कोई रंगों के इस त्योहार में पूरी तरह से डूबा हुआ है। इस पर्व को आमजन से लेकर बॉलीवुड और टीवी सेलेब्स तक पूरी शिद्दत और जोश के साथ मनाते हैं। वहीं, होली की रात करन जौहर (Karan Johar) अपने धर्मा प्रोडक्शन के सीईओ अर्पूव मेहता का 50वां बर्थडे धूमधाम से मनाया। इस पार्टी में बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े कई सेलेब्स पहुंचे। पार्टी में पहुंचे सेलेब्स ने एक से बढ़कर एक हॉट और बोल्ड ड्रेसेस कैरी कर रखी थी। इस पार्टी की कई सारी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इनमें से एक फोटो से सभी को काफी अट्रैक्ट किया। और ये फोटो थी करन जौहर और काजोल (Kajol) की। दरअसल, सामने आए फोटोज में देखा जा सकता है, करन, काजोल को कसकर पकड़कर किस पर किस करते नजर आ रहे हैं। नीचे देखें अर्पूव मेहता की बर्थडे पार्टी में कौन-कौन सेलेब्स शामिल हुआ....
अर्पूव मेहता के बर्थडे बैश में काजोल काले रंग की टाइट ड्रेस पहने नजर आई। जैसे ही वे पार्टी में पहुंची करन जौहर ने पहले उन्हें गले लगाया और फिर कसकर पकड़ लिया। इसके बाद वे काजोल को किस करने लगे इस दौरान काजोल का चेहरा देखने लायक था।
210
बर्थडे पार्टी में अनन्या पांडे (Ananya Panday) बेहद बोल्ड ड्रेस में नजर आई। उन्होंने बिकिनी के ऊपर जालीदार कपड़ा कैरी कर रखा था। उनके बाल खुले थे और उन्होंने न्यूड मेकअप कर रखा था।
310
माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) पति डॉ. श्रीराम नेने के साथ पार्टी में पहुंची थी। कपल ने कैमरामैन को जमकर पोज दिए। वहीं, जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) सुनहरी गाउन में नजर आई।
410
आलिया भट्ट (Alia Bhatt) लाल रंग की बेहद शॉर्ट ड्रेस में नजर आई। उन्होंने फोटोग्रापर्ष के लिए काफी स्टाइलिश पोज दिए। बता दें कि हाल ही में आलिया की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी रिलीज हुई थी।
510
अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा (Navya Naveli Nanda) मां श्वेता बच्चन के साथ स्पॉट हुई। उनके साथ जोया अख्तर भी थी। बता दें कि इस दौरान नव्या ने सुर्ख लाल रंग की गाउन पहन रखी थी।
610
धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बननने वाली फिल्म बेधड़क से संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर (Shanaya Kapoor) बॉलीवुड में कदम रखने वाली है। वे पार्टी में अपने को-स्टार के साथ पोज देती नजर आई।
710
पार्टी में बॉबी देओल और सौफी चौधरी भी शामिल हुए। बॉबी इस दौरान काले रंग के सूट-बूट में नजर आए। उन्होंने कैमरामैन को देखकर हाथ भी हिलाया।
810
लंबे समय बाद शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान किसी पार्टी में नजर आई। इस दौरान गौरी ने काले रंग की ड्रेस कैरी कर रखी थी। उनके बाल खुले थे और उन्होंने न्यूड मेकअप किया था।
910
अगंद बेदी पत्नी नेहा धूपिया के साथ पार्टी में नजर आए। इस दौरान जहां अगंद ने काला सूट पहना था तो वहीं नेहा लाल रंग की ऑफ शोल्डर गाउन पहले नजर आई। कपल ने फोटोग्राफर्स को भी पोज दिया।
1010
पार्टी में नीलम (Neelam) अपनी सहेलियों के साथ पोज देती नजर आई। उनके साथ सोहेल खान (Sohail Khan) की पत्नी सीमा खान, चंकी पांडे की पत्नी भावना पांडे और संजय कपूर (Sanjay Kapoor) की पत्नी महीप कपूर थे।