335 करोड़ की प्रॉपर्टी के मालिक हैं धर्मेंद्र, जानें घर-परिवार छोड़ क्यों रहते हैं फॉर्म हाउस पर

एंटरटेनमेंट डेस्क. वेटरन एक्टर धर्मेन्द्र (Dharmendra) आज यानी 8 दिसंबर को अपना 87वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म 1935 में लुधियाना (पंजाब) के नसराली गांव में हुआ था। वैसे, आपको बता दें कि धर्मेंद्र का असली नाम धरम सिंह देओल है। बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक ब्लॉकबस्टर फिल्में देने वाले धर्मेंद्र ने 1960 में आई फिल्म दिल भी तेरा हम भी तेरे से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। अब वह फिल्मों में कम ही दिखाई देते हैं। बात धर्मेंद्र की प्रॉपर्टी की करें तो इंटरनेट पर मौजूद जानकारी की मानें तो उनके पास करीब 335 करोड़ रुपए की संपत्ति हैं। धर्मेंद्र लंबे समय से मुंबई में रह रहे अपने घर-परिवार को छोड़कर लोनावला वाले फॉर्महाउस में रहते हैं। नीचे पढ़ें आखिर क्यों धर्मेंद्र घर-बार छोड़कर फॉर्महाउस में जिंदगी बसर कर रहे हैं और देखें उनके इसी फॉर्महाउस की कुछ अनसीन PHOTOS...
 

Asianet News Hindi | / Updated: Dec 08 2022, 07:30 AM IST

17
335 करोड़ की प्रॉपर्टी के मालिक हैं धर्मेंद्र, जानें घर-परिवार छोड़ क्यों रहते हैं फॉर्म हाउस पर

आपको बता दें कि धर्मेंद्र ने अपनी लाइफ में दो शादियां की। उनकी पहली पत्नी का नाम प्रकाश कौर है, जो ज्यादातर लाइमलाइट से दूर ही रहती है। वहीं, उनकी दूसरी पत्नी का नाम हेमा मालिनी है। दोनों ही पत्नियों से धर्मेंद्र को 2 बेटे और 4 बेटियां हैं।

27

आपको बता दें कि पिछले करीब 3 साल से धर्मेंद्र अपने लोनावला वाले फॉर्महाउस में रहते हैं। दरअसल, कोरोना महामारी के दौरान धर्मेंद्र ने मुंबई छोड़ दिया था और फॉर्महाउस पर आकर रहने लगे थे। तभी वह यही हैं, हालांकि, कभी-कभार वह मुंबई का चक्कर लगा लेते हैं। 
 

37

बात धर्मेंद्र के लोनावला वाले फॉर्महाउस की करें तो ये करीब 100 एकड़ में फैला हुआ है। यहां वे ऑर्गेनिक खेती करते हैं और सब्जियां भी उगाते है। उनके खेत पर कई लोग काम करते हैं।

47

आपको जानकर हैरानी होगी इस फॉर्महाउस पर 1000 फीट गरही झील है। उन्होंने यहां ढेर सारी गाय और भैंसे भी पाल रखी है। धर्मेंद्र समय-समय अपनी फॉर्महाउस की फोटोज और वीडियोज शेयर करते रहते हैं। 
 

57

एक बार इंटरव्यू में धर्मेंद्र ने कहा था- मैं जाट हूं और जाट जमीन और खेतों से बहुत प्यार करते हैं। मेरा ज्यादातर वक्त यहीं बीतता है। उन्होंने यह भी बताया था कि उनका फोकस ऑर्गेनिक खेती पर ज्यादा रहता है। वे यहां चावल भी उगाते हैं। 
 

67

धर्मेंद्र का फॉर्महाउस पर रॉक गार्डन भी है, जो देखने में बेहद खूबसूरत हैं। उनका ये फॉर्महाउस ऊंचे-ऊंचे पहाड़ों से घिरा हुआ है। आपको बता दें कि कभी-कभी हेमा मालिनी भी यहां आकर पति के साथ वक्त बीताती है। 

77
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos