1000 फीट गहरी झील है धर्मेंद्र के फॉर्महाउस में, करते हैं ऑर्गेनिक खेती, पाल रखी हैं ढेरों गाय-भैंसे

Published : Dec 07, 2020, 06:45 PM ISTUpdated : Dec 10, 2020, 09:58 AM IST

मुंबई. गुजरे जमाने के हीरो धर्मेंद्र (dharmendra) 85 साल के हो गए हैं, उनका जन्म 8 दिसंबर, 1935 को हुआ था। कई सुपरहिट फिल्मों में काम करने वाले धर्मेंद्र ने दो शादियां की। उनकी पहली पत्नी का नाम प्रकाश कौर (prakash kaur) है और दूसरी हैं एक्ट्रेस हेमा मालिनी (hema malini)। धर्मेंद्र ने अपनी पहली पत्नी से तलाक लिए बगैर ही हेमा से शादी की थी। बता दें कि धर्मेंद्र का लोनावला में एक लग्जीरियस फॉर्महाउस है और वे पिछले 9 महीने में यहां रह रहे हैं। वे अक्सर अपने फॉर्महाउस की फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर करते रहते हैं। फॉर्महाउस में उनके पास ढेर सारी गाय और भैंसे हैं। वे यहां ऑर्गेनिक खेती करते हैं। उनके फार्महाउस के आसपास पहाड़ और झरने हैं। साथ ही उनकी अपनी 1000 फीट गहरी झील भी है। आज आपको दिखाने जा रहे हैं धर्मेंद्र के इस फॉर्महाउस की शानदार फोटोज।

PREV
18
1000 फीट गहरी झील है धर्मेंद्र के फॉर्महाउस में, करते हैं ऑर्गेनिक खेती, पाल रखी हैं ढेरों गाय-भैंसे

धर्मेंद्र मुंबई के पास लोनावाला स्थित फार्म हाउस में फुर्सत के पल बिताते हैं। उन्होंने अपने फॉर्महाउस की कई फोटोज अपने इंस्टाग्राम पर शेयर कर रखी हैं।

28

एक इंटरव्यू के दौरान धर्मेंद्र ने कहा था, "मैं जाट हूं और जाट जमीन और अपने खेतों से प्यार करता है। मेरा ज्यादातर समय लोनावाला स्थित अपने फार्म हाउस पर ही बीतता है। हमारा फोकस ऑर्गेनिक खेती पर है, हम चावल उगाते हैं। फार्म हाउस पर मेरी कुछ भैंसें भी हैं।"

38

उनके फार्महाउस के आसपास पहाड़ और झरने हैं। साथ ही उनकी अपनी 1000 फीट गहरी झील भी है।

48

इन फोटोज में वे कभी आम तोड़ते तो कभी अपने फार्महाउस में बने रॉक गार्डन में वक्त बिताते नजर आ रहे हैं।

58

धर्मेंद्र की दूसरी पत्नी हेमा मालिनी के साथ वाले कई फोटोज इसी फार्महाउस के हैं। दोनों को कई बार साथ में यहां टाइम बिताते हुए देखा गया है।

68

धर्मेंद्र के फार्महाउस पर कई सारी भैसें भी हैं। कई बार उन्होंने ऐसी फोटोज भी शेयर की हैं जिसमें वे गाय का दूध निकालते तो कभी अपने पालतू डॉग के साथ खेलते नजर आ रहे हैं।

78

धर्मेंद्र ने प्रकाश से 1954 में 19 साल की उम्र में अरेंज मैरिज की थी। कपल के चार बच्चे अजय सिंह (सनी), विजय सिंह (बॉबी), विजेता और अजेता देओल हुए। धर्मेंद्र की दूसरी शादी के बाद कई तरह की खबरें मीडिया में आईं।

88

धर्मेंद्र ने 1960 में आई फिल्म दिल भी तेरा हम भी तेरे से बॉलीवुड में कदम रखा था। उन्हें अपने करियर के शुरुआती दौर में काफी संघर्ष करना पड़ा। उन्होंने बिंदिनी, आई मिलन की बेला, फूल और पत्थर, आया सावन झूम के, शिकार, बाजी, आंखे, शोले, राम बलराम, सीता और गीता, यादों की बरात, लोफर जैसी कई फिल्मों में काम किया है। वे जल्दी ही अपने बेटों और पोते के साथ फिल्म अपने 2 में नजर आएंगे।

Recommended Stories