पत्नी हेमा मालिनी से सालभर से दूर जिस फॉर्महाउस में जिंदगी गुजार रहे Dharmendra, वो दिखता है ऐसा

Published : May 01, 2021, 09:15 AM IST

मुंबई. कोरोना की वजह से देशभर में दहशत फैली हुई है। हर दिन हजारों लोग इस वायरस की चपेट में आ रहे हैं और कई तो अपनी जान भी गवा चुके हैं। हालांकि, सरकार लोगों की सुरक्षा का पूरा इंतजाम कर रही है। कोरोना की वजह से कई शहरों मे लॉकडाउन लगा दिया गया है। इससे आमजनों के साथ बॉलीवुड और टीवी सेलेब्स भी प्रभावित हो रहे हैं। इसी बीच खबर है कि 85 साल के वेटरन एक्टर धर्मेंद्र (Dharmendra) सालभर से अपने फॉर्महाउस में रह रहे हैं। इतना ही नहीं इस बीच वे अपनी पत्नी हेमा मालिनी (Hema Malini) से भी नहीं मिले। वहीं, हेमा मालिनी ने हाल ही में स्पॉटब्वॉय को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि आखिर क्यों वे सालभर से ज्यादा वक्त से पति धर्मेंद्र से नहीं मिली। हेमा ने कहा- यह उनकी सेफ्टी के लिए है। इस वक्त हम साथ में वक्त बिताने से ज्यादा उनकी हेल्थ के बारे में सोच रहे हैं। 

PREV
110
पत्नी हेमा मालिनी से सालभर से दूर जिस फॉर्महाउस में जिंदगी गुजार रहे Dharmendra, वो दिखता है ऐसा

आपको बता दें कि धर्मेंद्र का मुंबई के पास लोनावला में शानदार फॉर्महाउस है। वे अक्सर इंस्टाग्राम पर अपने फॉर्महाउस की फोटोज शेयर करते रहते हैं। आज आपको उनके आलीशान फॉर्महाउस की कुछ फोटोज दिखाने जा रहे हैं, जिन्हें शायद आपने पहले कभी नहीं देखा होगा।

210

उनके फार्महाउस के आसपास पहाड़ और झरने हैं। साथ ही उनकी अपनी 1000 फीट गहरी झील भी है।

310

धर्मेंद्र अक्सर अपने फॉर्महाउस में बने रॉक गार्डन में वक्त बिताते नजर आते हैं।

410

धर्मेंद्र का फॉर्महाउस लग्जरी सुविधाओं से लेस है। उन्हें यहां किसी चीज की कमी होती। यहां कई सारे मजदूर भी काम करते हैं।

510

अपने खेत में लगे आम के पेड़ को देखर खुश होते धर्मेंद्र। 
 

610

धर्मेंद्र के फार्महाउस पर कई सारी भैसें भी हैं। कई बार उन्होंने ऐसी फोटोज भी शेयर की हैं जिसमें वे गाय का दूध निकालते तो कभी अपने पालतू डॉग के साथ खेलते नजर आ रहे हैं।

710

वे यहां ऑर्गेनिक खेती करते हैं। उन्होंने यहां कई तरह की सब्जियां और फल के पेड़ लगा रखे हैं।

810

एक इंटरव्यू के दौरान धर्मेंद्र ने कहा था- मैं जाट हूं और जाट जमीन और अपने खेतों से प्यार करता है। मेरा ज्यादातर समय लोनावाला स्थित अपने फार्म हाउस पर ही बीतता है। हमारा फोकस ऑर्गेनिक खेती पर है, हम चावल उगाते हैं। 

910

हेमा मालिनी भी कई बार फॉर्महाउस में पति के साथ वक्त बिताने जाती रहती है। लेकिन फिलहाल धर्मेंद्र यहां अकेले ही है। 

1010

फॉर्महाउस में उन्होंने एक आलीशान बंगला भी बना रखा है। यह बंगला अंदर से दिखने में बेहद आलीशान है। यहां उनकी कई सारी रियर फोटोज भी देखने को मिलती है।

Recommended Stories