मुंबई. कोरोना की वजह से हर कोई दहशत में जिंदगी गुजार रहा है। रोज इस वायरस की चपेट में हजारों लोग आ रहे हैं और कई तो दुनिया को अलविदा कह चुके हैं। हालांकि, सरकार लोगों की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखे हुए हैं। इसी बीच जहां बॉलीवुड का कामकाज एकदम ठप्प पड़ा है वहीं सेलेब्स से जुड़े कई कहानी-किस्से, थ्रोबैक फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वहीं, 36 साल पहले आई ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) और डिंपल कपाड़िया (Dimple Kapadia) की फिल्म सागर (Film Sagar) को एक किस्सा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह किस्सा ऋषि-डिंपल के बीच सीन को लेकर है। आपको बता दें कि ऋषि कपूर अब इस दुनिया में नहीं है।
आपको बता दें कि राजेश खन्ना के साथ शादी के बाद डिंपल लंबे समय के लिए इंडस्ट्री से दूर रही। हालांकि, 1985 में आई फिल्म सागर से डिंपल ने इंडस्ट्री में एक बार फिर कमबैक किया और इस बार भी उनके हीरो ऋषि कपूर ही थे।
210
ऋषि कपूर1973 में आई फिल्म बॉबी में डिंपल कपाड़िया के साथ नजर आए थे। दोनों की यह डेब्यू बॉक्सऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। खबरों की मानें तो साथ काम करते-करते ऋषि, डिंपल को चाहने लगे थे। लेकिन यह किस्सा आगे नहीं बढ़ पाया।
310
रिपोर्ट्स की मानें तो इसी बीच ऋषि कपूर की नीतू सिंह और डिंपल कपाड़िया की राजेश खन्ना से शादी हो गई। हालांकि, डिंपल-राजेश की शादी में कुछ दिनों बाद ही दरार पड़ने लगी और अपनी दोनों बेटियों को लेकर डिंपल पति से अलग हो गई और दोबारा फिल्मों में आने की सोची।
410
डिंपल ने फिल्म सागर से कमबैक किया। इस फिल्म डिंपल-ऋषि के बीच किस सीन फिल्माया गया था। एक इंटरव्यू में ऋषि ने बताया था- मैं इस बात से नर्वस था कि पत्नी नीतू उनका और डिंपल का ये सीन देख कैसे रिएक्ट करेंगी।
510
खबरों की मानें तो फिल्म के प्रीमियर पर जब नीतू आईं तो उन्होंने इस सीन को देख कोई रिएक्शन नहीं दिया। हालांकि, कार में घर जाते समय नीतू ने ऋषि से कहा कि तुमने किस अच्छे से नहीं किया। रिपोर्ट्स के अनुसार नीतू से यह बात सुनकर ऋषि कपूर को थोड़ी शांति मिली थी।
610
बता दें कि ऋषि कपूर ने बहुत ही छोटी उम्र से एक्टिंग की शुरुआत कर दी थी। आम तौर पर लोग मानते हैं कि उनकी पहली फिल्म 'मेरा नाम जोकर' थी, लेकिन इससे पहले वह 'श्री 420' में एक छोटे बच्चे के रूप में नजर आ चुके थे। कहते हैं कि इस फिल्म की शूटिंग के दौरान नर्गिस को चॉकलेट देकर ऋषि कपूर को सीन करने के लिए मनाना पड़ता था।
710
'मेरा नाम जोकर' में ऋषि कपूर ने राज कपूर के बचपन का किरदार निभाया था। इसमें वह एक किशोर के रूप में नजर आते हैं। इस फिल्म में सिमी ग्रेवाल के साथ उनके सीन काफी चर्चित हुए थे। इस फिल्म में अभिनय के बाद ऋषि कपूर की चर्चा शुरू हो गई थी।
810
ऋषि-नीतू की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे सफल जोड़ियों में रही है। ऋषि कपूर रात के 8.30 के बाद नीतू सिंह को काम करने से मना करते थे। 'अमर अकबर एंथोनी' के सेट पर वे नीतू सिंह को बहुत परेशान करते थे। वे उनका मेकअप बिगाड़ देते थे। नीतू सिंह के साथ ऋषि कपूर की पहली फिल्म 'जहरीला इंसान' थी।
910
ऋषि कपूर ने पत्नी नीतू सिंह के साथ 15 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। इनमें 'खेल खेल में' (1975), 'दूसरा आदमी' (1977), 'अमर अकबर एंथोनी' (1977), 'लव आज कल' (1989), 'दो दूनी चार' (2010) और 'बेशरम' (2013) जैसी फिल्में शामिल हैं।
1010
ऋषि कपूर ने अपनी बायोग्राफी में बताया कि उनकी जिंदगी में भी काफी उतार चढ़ाव आए थे। उनकी पहली फिल्म बॉबी सुपरहिट रही तो उनकी उम्मीदें काफी बढ़ गईं थीं। लेकिन जब बाकि फिल्में फ्लॉप हुईं तो वो परेशान हो गए। फिल्में फ्लॉप होने के कारण वे परेशान रहने लगे और धीरे- धीरे डिप्रेशन में जाने लगे। इसके बाद उन्होंने अपनी असफलताओं के लिए प्रेग्नेंट नीतू को जिम्मेदार ठहराना शुरू कर दिया, जिससे दोनों के रिश्ते तनाव बढ़ने लगा था। हालांकि, बाद में सब ठीक हो गया।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।