Published : Nov 24, 2021, 08:27 PM ISTUpdated : Nov 24, 2021, 08:44 PM IST
मुंबई। पॉपुलर टीवी सीरियल 'महाभारत' (Mahabharat) में द्रौपदी (Draupadi) का रोल निभा चुकीं एक्ट्रेस रूपा गांगुली (Roopa Ganguly) 55 साल की हो गई हैं। 25 नवंबर, 1966 को कोलकाता में जन्मी रूपा गांगुली ने बॉलीवुड में करियर की शुरुआत 1986 में टेलीफिल्म 'स्त्री की पात्र' (Stree ka Patr) से किया था। सौमित्र चटर्जी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म के बाद रूपा गांगुली को 1989 में बीआर चोपड़ा की 'महाभारत' में द्रौपदी के रोल के लिए सिलेक्ट कर लिया गया। महाभारत से जुड़े ऐसे कई इंटरेस्टिंग किस्से हैं, जिनके बारे में लोगों को कम ही पता है। जब इस सीन को करते वक्त घंटों रोईं रूपा गांगुली..
बीआर चोपड़ा की महाभारत में सबसे अहम था द्रौपदी का चीरहरण वाला सीन फिल्माना। इस सीन को लेकर बीआर चोपड़ा काफी सीरियस थे और इसे सबसे यादगार बनाना चाहते थे। बीआर चोपड़ा का सपना था कि इस सीन को देखने के बाद ऑडियंस के दिलों में इसकी यादें कई सालों तक बनी रहें।
29
चीरहरण फिल्माने के लिए बीआर चोपड़ा ने खास तैयारी की थी। उन्होंने एक लंबी चौड़ी करीब 250 मीटर की साड़ी बनवाई थी। बीआर चोपड़ा चाहते थे कि इस सीन को बिना रीटेक और अनकट के शूट किया जाए। इस साड़ी को तब इस्तेमाल किया जाना था, जब तक द्रौपदी का चीरहरण चलता और श्रीकृष्ण आकर उनकी लाज बचाते हैं।
39
चीरहरण वाले सीन को शूट करने से पहले मेकर्स ने रूपा गांगुली से कहा था कि वे खुद के साथ उसी तरह सोचें, जैसे किसी औरत को बालों से खींचकर भरी सभा में लाया जाता है और उसका चीरहरण किया जाता है। रूपा ने इसके लिए कड़ी रिहर्सल की थी और सीन शूट करते वक्त वो बेहद इमोशनल भी थीं।
49
मेकर्स के मुताबिक, द्रौपदी के चीरहरण वाला सीन इतना दर्दनाक था कि उसे शूट करते समय रूपा गांगुली असल में रो पड़ी थीं। रूपा शूटिंग के बाद भी सेट पर ही इतना रोईं कि मेकर्स और बाकी स्टार कास्ट को उन्हें चुप कराने में कई घंटों लगे थे। बाद में ये सीन इसलिए भी जबर्दस्त बना क्योंकि इसे एक टेक में ही शूट किया गया था।
59
कम लोगों को ही पता होगा कि रूपा गांगुली से पहले द्रौपदी का रोल जूही चावला को मिला था। हालांकि, उस समय जूही को आमिर खान के साथ फिल्म 'कयामत से कयामत तक' भी ऑफर हो गई थी, इसलिए जूही चावला ने ये रोल करने से मना कर दिया। बाद में मेकर्स ने एक नए चेहरे के तौर पर रूपा गांगुली को मौका दिया था।
69
रूपा गांगुली ने अपना डेब्यू एक बंगाली सीरियल 'मुक्तबंध' से किया था। 1986 में उन्होंने दूरदर्शन के टीवी सीरियल गणदेवता से हिन्दी करियर की शुरुआत की। इसमें उनके काम को देखकर बीआर चोपड़ा ने महाभारत में द्रौपदी के रोल के लिए उन्हें कॉस्ट कर लिया था।
79
द्रौपदी के रोल में पॉपुलर होने के बाद रूपा गांगुली ने बहार आने तक, इंस्पेक्टर धनुष, प्यार का देवता, सौगंध, निश्चय, विरोधी, बर्फी, महाभारत और बर्बरीक, चिल्ड्रन ऑफ वॉर, अमन के फरिश्ते और मैं खुदीराम बोस हूं जैसी फिल्मों में काम किया।
89
पर्सनल लाइफ की बात करें तो रूपा गांगुली ने 1992 में मेकैनिकल इंजीनियर ध्रुब मुखर्जी से शादी की थी। हालांकि रूपा गांगुली की शादीशुदा जिंदगी में सबकुछ ठीक नहीं रहा और 2009 में उनका तलाक हो गया। रूपा गांगुली का एक बेटा है, जिसका नाम आकाश है। आकाश का जन्म 1997 में हुआ था।
99
2015 में रूपा गांगुली एक्टिंग से पॉलिटिक्स में आ गईं और उन्होंने बीजेपी ज्वॉइन कर ली। इसके बाद 2016 में पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में किस्मत आजमाई। हालांकि वो हावड़ा नॉर्थ से हार गईं। बता दें कि रूपा गांगुली पश्चिम बंगाल से बीजेपी महिला मोर्चा की अध्यक्ष हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।