मुंबई। फिल्ममेकर और कोरियोग्राफर फराह खान (Farah Khan) 55 साल की हो गई हैं। 9 जनवरी, 1965 को मुंबई में जन्मीं फराह को बॉलीवुड में 28 साल हो चुके हैं। उन्होंने 'जो जीता वही सिकंदर' (1992) से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। फराह ने बॉलीवुड में अब तक कई गानों को कोरियोग्राफ किया है। इनमें वक्त हमारा है, चंद्रमुखी, जमाना दीवाना, टक्कर, बरसात, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, दिल तो पागल है, कुछ कुछ होता है, सरफरोश, जोश, हर दिल जो प्यार करेगा, कोई मिल गया, कल हो न हो, कृष जैसी कई फिल्में शामिल हैं।
फराह खान की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने फिल्ममेकर शिरीष कुंदर से शादी की है। फराह खान ने दिसंबर, 2004 में शिरीष से लव मैरिज की थी। दिलचस्प बात ये है कि शिरीष उम्र में फराह से 9 साल छोटे हैं। फराह की शादी में प्रियंका चोपड़ा और रानी मुखर्जी ने जमकर डांस किया था।
210
कुछ साल पहले फराह ने अपनी 12वीं वेडिंग एनिवर्सरी पर शादी के फोटो शेयर किए थे। फोटोज में उनके पति शिरीष कुंदर व्हाइट एम्ब्रायडरी वाली शेरवानी में नजर आए थे तो वहीं खुद फराह पिंक एंड व्हाइट लहंगे में नजर आई थीं।
310
करीब 7 महीने तक एक-दूजे को डेट करने के बाद दोनों ने गोवा में सगाई की थी। फराह और शिरीष की लव स्टोरी फिल्म 'मैं हूं न' के सेट पर शुरू हुई थी।
410
फिल्म साइन करने से पहले से ही शिरीष का फराह पर क्रश था। जब उन्हें फिल्म के लिए बतौर एडिटर जॉब ऑफर किया गया तो बिना देर किए उन्होंने इसे कबूल कर लिया।
510
फराह और शिरीष ने पहले रजिस्टर्ड मैरिज की और फिर इसके बाद साउथ इंडियन स्टाइल में शादी और फिर निकाह किया था। शिरीष साउथ इंडिया (मैंगलुरु) के रहने वाले हैं।
610
फराह और शिरीष की शादी में शाहरुख खान और उनकी वाइफ गौरी खान भी पहुंचीं थीं। वहीं निकाह के दौरान शाहरुख खान, अभिषेक बच्चन और ऋतिक रोशन नजर आए थे।
710
फराह और शिरीष की संगीत सेरेमनी में अभिषेक बच्चन, रानी मुखर्जी, प्रियंका चोपड़ा के अलावा करण जौहर, शाहरुख खान, गौरी खान, ऋतिक रोशन, सुजैन खान शामिल हुए थे।
810
शादी के 4 साल बाद फराह ने 11 फरवरी, 2008 को मुंबई के जसलोक अस्पतला में एक साथ तीन (ट्रिपलेट्स) बच्चों आन्या, दीवा और जार को जन्म दिया।
910
फिल्ममेकर कामरान खान फराह के पिता थे। फराह की मां मेनका ईरानी, स्क्रीन राइटर हनी ईरानी की बहन हैं। उनके छोटे भाई का नाम साजिद खान हैं। फरहान और जोया अख्तर फराह के मौसेरे भाई-बहन हैं।
1010
शिरीष कुंदर ने जानेमन, जोकर, कृति और मिसेज सीरियल किलर जैसी फिल्में डायरेक्ट की हैं। वहीं, बतौर प्रोड्यूसर शिरीष कुंदर ने तीस मार खां और जोकर बनाई है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।