बेटे के रिसेप्शन में Javed Akhtar ने शबाना आजमी के साथ दिए पोज, फरहान- शिबानी की खुशी में शामिल हुए ये सेलेब्स

Published : Feb 21, 2022, 11:17 PM ISTUpdated : Feb 21, 2022, 11:19 PM IST

मुंबई. फरहान अख्तर (Farhan akhta) और शिबानी दांडेकर (Shibani Dandekar) हमेशा के लिए एक दूजे के हो गए हैं। 19 फरवरी को फरहान ने खंडाला स्थित अपने फॉर्महाउस पर परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शिबानी को अपना हमसफर बनाया।  21 फरवरी को मुंबई मेंदोनों ने सिविल मैरेज किया। इसके बाद कपल ने अपने खास दोस्तों के लिए रिसेप्शन पार्टी रखा। जिसमें दोनों की फैमिली के अलावा बॉलीवुड से जुड़े कई सितारों ने शिरकत की। आइए नीचे देखते हैं कौन-कौन सेलेब्स रिसेप्शन में हुए शामिल...  

PREV
110
बेटे के रिसेप्शन में Javed Akhtar ने शबाना आजमी के साथ दिए पोज, फरहान- शिबानी की खुशी में शामिल हुए ये सेलेब्स

जोया अख्तर (Zoya Akhtar) के घर पर फरहान और शिबानी का रिसेप्शन पार्टी रखा गया। जहां बॉलीवुड से जुड़े कई सितारें शामिल हुए।

210

बेटे की खुशी में शामिल होने के लिए जावेद अख्तर भी पहुंचे। फरहान अख्तर जावेद अख्तर और हनी ईरानी के बेटे हैं।

310

जावेद अख्तर अपनी पत्नी शबाना आजमी के साथ नजर आए। इस दौरान दोनों ने पैपराजी को पोज भी दिए। जावेद अख्तर ने ब्लैक कुर्ता पर ब्लू जैकेट पहन रखा था। वहीं,शबाना आजमी ने व्हाइट प्रिटेंड सूट के साथ रेड चोकर पहन रखा था। वो बेहद ही खूबसूरत लग रही थी।

410

शबाना आजमी फरहान को बहुत प्यार करती हैं। सगाई से लेकर शादी तक हर रस्म में शबाना शामिल हुईं। बता दें कि शबाना और जावेद अख्तर ने 1984 में एक दूसरे का हाथ पकड़ा था। 
 

510

वहीं, शिबानी दांडेकर की बहन अनुषा दांडेकर और अपेक्षा दांडेकर भी रिसेप्शन पार्टी में शिरकत किए। इस दौरान दोनों बहनें बेहद ही खूबसूरत नजर आईं। 

610

रिया चक्रवर्ती (rhea chakraborty) भी रिसेप्शन पार्टी में शामिल हुईं। वो ट्रांसपेरेंट साड़ी में बेहद हसीन नजर आईं। बता दें कि रिया चक्रवर्ती शिबानी दांडेकर की अच्छी दोस्त हैं।

710

फरहान अख्तर के रिसेप्शन पार्टी में फरहा खान (farah khan) भी पहुंची। उन्होंने बैगनी कलर का सूट पहन रखा था। गले में एथेनिक हार पहन रखा था। वो इस आउटफिट में खूबसूरत लग रही थीं।

810

भाई की खुशी में जोया अख्तर ( Zoya Akhtar) भी शामिल हुईं। वो ट्रेडिशनल आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

910

फिल्म प्रोड्यूसर रितेश सिधवानी (Ritesh Sidhwani) अपनी पत्नी डॉली सिधवानी के साथ पार्टी में पहुंचे। इस दौरान दोनों ने पैपराजी को पोज भी दिये।

Recommended Stories