Rashmika Mandanna विजय देवरकोंडा के साथ करेंगी शादी! साउथ के ये सितारे भी अपनी को-स्टार को बना चुके हैं हमसफर

Published : Feb 21, 2022, 09:18 PM IST

मुंबई. 'पुष्पा: द राइज' ( Pushpa: The Rise) फेम रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) इन दिनों अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। साउथ एक्टर विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) के साथ उनका नाम जुड़ रहा है। यहां तक की टॉलीवुड के गलियारों में चर्चा है कि दोनों इस साल के अंत तक शादी के बंधन में बंध जाएंगे। हालांकि ना तो रश्मिका मंदाना की तरफ से कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट आई है और ना ही विजय देवकोंडा की तरफ से। अगर रश्मिका और विजय देवकोंडा शादी करते हैं तो वो उन सितारों की लिस्ट में जुड़ जाएंगे जो अपनी को-एक्टर को हमसफर बना चुके हैं। आइए जानते हैं उन सेलेब्स के बारे में...

PREV
17
Rashmika Mandanna  विजय देवरकोंडा के साथ करेंगी शादी! साउथ के ये सितारे भी अपनी को-स्टार को बना चुके हैं हमसफर

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना दो सुपरहिट फिल्म गीता गोविंदम और डियर कॉमरेड में नजर आए थे। दोनों की जोड़ी खूब पसंद की गई। अफवाहों का बाजार गर्म है कि दोनों एक दूसरे के साथ डेट कर रहे हैं। इन्हें कई जगह पर एक साथ स्पॉट किया गया।

27

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार महेश बाबू (Mahesh babu) अपनी को-स्टार  नम्रता शिरोडकर (Namrata Shirodkar) को दिल दे बैठे थे। नम्रता शिरोडकर पति महेश बाबू से चार साल बड़ी है।नम्रता और महेश बाबू की पहली मुलाकात तेलुगू फिल्म 'वामसी' की शूटिंग के दौरान हुई थी। फिल्म की शूटिंग खत्म होने तक यह दोनों एक-दूसरे को दिल दे बैठे थे। इन दोनों की शादी को 16 साल हो चुके हैं। 

37

साउथ एक्टर आर्य और सायशा (Arya -Sayyeshaa) ने भी साल 2018 में फिल्म 'गजनीकांत' में साथ नजर आए। मूवी के दौरान ही दोनों को इश्क हो गया। साल 2019 में दोनों ने शादी कर ली। दोनों एक बच्ची के माता-पिता बन चुके हैं। 

47

नागार्जुन और अमला ( Nagarjuna and Amala) की मुलाकात भी फिल्म की शूटिंग के दौरान ही हुई। किराई दादा, शिव और निर्णयम फिल्मों में दोनों की केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आई। रील लाइफ की केमिस्ट्री रियल लाइफ में भी नजर आई। 1992 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए। हालांकि अमला नागार्जुन की दूसरी पत्नी हैं।

57

सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य (Samantha Ruth Prabhu – Naga Chaitanya) भले ही अब एक दूसरे के साथ नहीं हैं। लेकिन दोनों कभी प्यार में पड़े थे। 2017 में दोनों ने साथ फेरे लिए। ये माया चेसावे और मन्नम मूवी में दोनों ने साथ काम किया। शादी के चार साल बाद अक्टूबर 2021 में दोनों ने तलाक ले लिया।

67

सूर्या और ज्योतिका (Suriya and Jyotika ) की मुलाकात भी फिल्म के दौरान हुई। उइरिले कलांथथु, पेराझगन और सिल्लुनु ओरू काधल जैसी फिल्म में दोनों एक साथ स्क्रीन शेयर करते दिखाई दिए। साल 2006 में दोनों ने सात फेरे लिए। हालांकि की शादी के बाद दोनों एक साथ पर्दे पर नहीं दिखाई दिए। 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories