25 साल में इतना बदला गया 'दामिनी' का लुक, चेहरे पर दिखने लगी झुर्रियां, पहचानना भी हो रहा मुश्किल

Published : May 01, 2021, 11:25 AM ISTUpdated : May 01, 2021, 11:34 AM IST

मुंबई. डायरेक्टर राजकुमार संतोषी (Rajkumar Santoshi) की फिल्म दामिनी (Film Damini) की रिलीज को 28 साल पूरे हो गए हैं। फिल्म 1993 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में मीनाक्षी शेषाद्रि (Meenakshi Seshadri), ऋषि कपूर (Rishi Kapoor), सनी देओल (Sunny Deol), अमरीश पुरी (Amrish Puri), परेश रावल (Paresh Rawal) लीड रोल में थे। उस जमाने में यह फिल्म 2.05 करोड़ में बनाई गई थी। बॉक्सऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई इस फिल्म ने करीब 11.75 करोड़ रुपए की कमाी की थी। आपको बता दें कि इस फिल्म के लिए सनी देओल को सपोर्टिंग एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला था। वहीं, राजकुमार संतोषी को बेस्ट डायरेक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला था। मीनाक्षी लंबे समय से बॉलीवुड इंडस्ट्री से दूर है। अब तो उन्हें पहचान पाना भी मुश्किल होता है।

PREV
19
25 साल में इतना बदला गया 'दामिनी' का लुक, चेहरे पर दिखने लगी झुर्रियां, पहचानना भी हो रहा मुश्किल

बात फिल्म की लीड एक्ट्रेस की करें तो वे पिछले 25 साल से बॉलीवुड इंडस्ट्री से दूर हैं। वे आखिरी बार 1996 में आई फिल्म 'घातक' में नजर आईं थीं। इतने सालों में उनके लुक में भी काफी चेंज देखने कौ मिल रहा है। 

29

57 साल की मीनाक्षी के चेहरे पर अब झुर्रियां साफ नजर आती है। आज की बात करें तो उनको पहचान पाना भी मुश्किल होता है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर ढेर सारी फोटोज शेयर कर रही है। 

39

आपको बता दें कि मीनाक्षी ने मात्र 17 साल की उम्र में मिस इंडिया का खिताब जीता। उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म 'पेंटर बाबू' थी। हालांकि, फिल्म सुपरफ्लॉप रही थी।

49

बॉलीवुड में मीनाक्षी को पहचान ब्लॉकबस्टर फिल्म 'हीरो' से मिली। इस फिल्म में उनके अपोजिट जैकी श्रॉफ थे। उन्होंने अपने फिल्मी सफर में 'होशियार', 'लव मैरिज', 'दिलवाला', 'सत्यमेव जयते', 'मेरी जंग', 'घर हो तो ऐसा', 'घायल', 'दामिनी', 'घातक' फिल्मों में काम किया।

59

मीनाक्षी ने अपने करियर में मिथुन चक्रवर्ती, जैकी श्रॉफ, अनिल कपूर, सनी देओल, ऋषि कपूर, राजेश खन्ना, अमिताभ बच्चन और विनोद खन्ना जैसे सुपरस्टार्स के साथ काम किया है।

69

उन्होंने 25 साल पहले इंडस्ट्री के साथ देश भी छोड़ दिया था। उन्होंने आनन-फानन में बैंकर हरीश मैसूर से शादी की थी। वे अमेरिका के टेक्सास शहर में जाकर बस गईं। उनके दो बच्चे भी हैं- बेटा जोश और बेटी केंद्रा।

79

मीनाक्षी टेक्सास में डांस क्लास भी चलाती हैं और समय-समय पर अपनी पूरी टीम के साथ इवेंट्स का हिस्सा बनती हैं। वे कई बड़े कार्यक्रमों में अपनी टीम के साथ डांस कर चुकी हैं।

89

मीनाक्षी के अफेयर के किस्से भी कम नहीं रहे। उनकी अदाओं पर तो डायरेक्टर राजकुमार संतोषी तक फिदा थे। जब उन्होंने मीनाक्षी से अपने प्यार का इजहार किया तो वे शॉक्ड रह गई थी।

99

सिंगर कुमार सानू को मीनाक्षी से प्यार हो गया था। हालांकि, ये एकतरफा था। फिल्म 'जुर्म' में कुमार सानू ने 'जब कोई बात बिगड़ जाए..' गाना गाया था। फिल्म के प्रीमियर शो के दौरान कुमार की मुलाकात मीनाक्षी से हुई। मीनाक्षी को देखते ही कुमार उन्हें अपना दिल दे बैठे थे। 

Recommended Stories