30 साल पहले ऐसे दिखती थीं शाहरुख की पत्नी गौरी, अब 3 बच्चों की मां होकर भी लगती हैं बेटी से ज्यादा ग्लैमरस

मुंबई। एक तरफ जहां शाहरुख खान (Shahrukh Khan) का बेटा आर्यन (Aryan Khan) ड्रग्स पार्टी (Drugs Party Case) केस में जेल में है वहीं दूसरी ओर उनकी पत्नी गौरी खान का आज (शुक्रवार) 51वां बर्थडे है। 8 अक्टूबर, 1970 को दिल्ली में पैदा हुईं गौरी (Gauri Khan) पंजाबी हिंदू फैमिली से हैं। शाहरुख खान से शादी के पहले उनका नाम गौरी छिब्बर था। गौरी भले ही शाहरुख खान जैसे सुपरस्टार की बीवी हैं, लेकिन बाजवूद इसके इंडस्ट्री में उनकी अलग पहचान है। गौरी इंटीरियर डिजाइनर हैं और फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े सेलेब्स उनके क्लाइंट हैं। 

Asianet News Hindi | Published : Oct 8, 2021 12:19 PM IST

18
30 साल पहले ऐसे दिखती थीं शाहरुख की पत्नी गौरी, अब 3 बच्चों की मां होकर भी लगती हैं बेटी से ज्यादा ग्लैमरस

बता दें शादी से पहले गौरी उतनी ग्लैमरस नहीं थीं। लेकिन शाहरुख की पत्नी बनने के बाद गौरी बड़ी-बड़ी पार्टियों में नजर आने लगीं। इन पार्टीज में कई बार खास ड्रेस कोड को फॉलो करने के लिए गौरी ने भी ग्लैमरस लुक अपनाना शुरू कर दिया। 
 

28

आज की डेट में गौरी तीन बच्चों की मां हैं। लेकिन बावजूद इसके वो कई बार अपनी ग्लैमर के मामले में बेटी सुहाना खान को टक्कर देती नजर आती हैं। गौरी खान कुछ दिनों पहले सर्बिया के ब्रेलग्रेड में वेकेशन एन्जॉय कर रही थीं। इस दौरान गौरी और उनकी बेटी सुहाना की कुछ तस्वीरें सामने आई थीं, जिनमें वो बेटी से ज्यादा स्टाइलिश लग रही थीं। 

38

बता दें कि गौरी खान बेहतरीन डिजाइनर होने के साथ ही साथ एक अच्छी आर्किटेक्चर भी हैं। कुछ दिनों पहले उन्हें आर्किटेक्चरल डाइजेस्ट इंडिया नाम की कंपनी ने अपनी 'एडी100' लिस्ट में शामिल करते हुए उन्हें अवॉर्ड दिया था। इस पर शाहरुख ने चुटकी लेते हुए कहा था- 'चलो घर में किसी को तो अवॉर्ड मिल रहे हैं।' 

48

गौरी की बात करें तो शाहरुख से उनकी पहली मुलाकात दिल्ली में हुई थी। शाहरुख ने करीब 9 साल तक गौरी को डेट किया था। इसके बाद दोनों ने 25 अक्टूबर, 1991 को शादी की। कपल के तीन बच्चे बेटा आर्यन, बेटी सुहाना और सबसे छोटा बेटा अबराम खान हैं। हालांकि अबराम का जन्म सरोगेसी से हुआ है। 
 

58

शाहरुख ने पहली बार गौरी को 36 साल पहले दिल्ली की एक पार्टी में देखा था। गौरी को पहली नजर में देखते ही शाहरुख दिल दे बैठे थे। उस वक्त शाहरुख 19 साल के जबकि गौरी महज 14 साल की थीं। उस पार्टी में शाहरुख खान ने गौरी को किसी और लड़के के साथ डांस करते देखा और उन्हें दिल दे बैठे। 

68

हालांकि, तब शाहरुख खान बेहद शर्मीले स्वभाव के थे। वो गौरी को चाहने तो लगे लेकिन बात करने की हिम्मन नहीं जुटा पा रहे थे। 25 अक्टूबर, 1984 को तीसरी मुलाकात में शाहरुख ने किसी तरह गौरी के घर का फोन नंबर जुगाड़ लिया था। इसके बाद वो अपनी एक दोस्त से गौरी को फोन करवाते थे। 

78

शाहरुख ने एक इंटरव्यू में कहा था- उस समय गौरी को लेकर मेरी दीवानगी बेहद बढ़ चुकी थी। अगर वो स्विमसूट पहनती या अपने बाल खुले रखती तो मैं उससे लड़ने लगता था। जब वो अपने बाल खोलती थी तो बेहद खूबसूरत लगती थी। मैं नहीं चाहता था कि दूसरे लड़के उसे देखें। 

88

शाहरुख की इसी आदत से परेशान होकर गौरी उन्हें दिल्ली में छोड़कर बिना बताए मुंबई आ गई थीं। शाहरुख, गौरी को मनाने मुंबई तक जा पहुंचे थे। उन्हें पता नहीं था कि गौरी मुंबई में कहां रह रही हैं तब भी उन्होंने कई दिनों तक मुंबई की गलियों की खाक छानी। बहुत ढूंढने के बाद एक दिन शाहरुख ने गौरी को मुंबई के अक्सा बीच पर ढूंढ़ निकाला। शाहरुख को देख गौरी रो पड़ी थीं। 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos