शादी के 41 साल बाद हेमा मालिनी ने पति धर्मेंद्र के साथ रिश्ते पर बयां किया दर्द, कह दी ये बड़ी बात

Published : Oct 18, 2020, 09:48 AM ISTUpdated : Oct 23, 2020, 04:39 PM IST

मुंबई. हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की शादी को 40 साल से ज्यादा का वक्त हो गया है, लेकिन उनकी मानें तो शादी के बाद धर्मेंद्र ने उन्हें ज्यादा वक्त नहीं दिया है। शुक्रवार को 72 साल की हुईं हेमा मालिनी ने एक इंटरव्यू में यह दावा किया था कि वो धर्मेंद्र के साथ ज्यादा वक्त नहीं बिता पाई थीं। दरअसल, एक इंटरव्यू में उनसे पूछा गया था कि क्या वो अपनी जिंदगी की किसी चीज को बदलना चाहती हैं। तो एक्ट्रेस ने कहा कि 'धरमजी के साथ बिताने के लिए ज्यादा समय नहीं मिला, लेकिन ठीक है जो भी समय साथ बिताया वो बेशकीमती था।' मैंने अपना वक्त प्यार से शिकायत करने में बर्बाद नहीं किया: हेमा मालिनी

PREV
17
शादी के 41 साल बाद हेमा मालिनी ने पति धर्मेंद्र के साथ रिश्ते पर बयां किया दर्द, कह दी ये बड़ी बात

हेमा मालिनी ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा था कि 'उन्हें नहीं लगता है कि वो किसी चीज को बदलना चाहती हैं। उन्हें धरमजी के साथ बिताने के लिए ज्यादा समय नहीं मिला। लेकिन ठीक है। हमने जो भी समय साथ बिताया, वह बेशकीमती था।' 

27

हेमा मालिनी ने कहा था कि 'हम 'ये क्यों नहीं किया?', 'वो क्यों नहीं किया?', 'आपको देरी क्यों हुई?' जैसी बातों में नहीं फंसे। उन्होंने अपना वक्त अपने प्यार से शिकायत करने में बर्बाद नहीं किया।'

37

हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की शादी 21 अगस्त, 1979 को हुई थी। बताया जाता है कि दोनों की पहली मुलाकात ख्वाजा अहमद अब्बास की फिल्म 'आसमान महल' के प्रीमियर पर 1965 में हुई थी। 

47

हालांकि, उनका प्यार फिल्म 'शोले' की शूटिंग के दौरान परवान चढ़ा था। हेमा धर्मेंद्र की दूसरी पत्नी हैं। उनकी पहली पत्नी प्रकाश कौर हैं, जो सनी देओल और बॉबी देओल की मां हैं।

57

राम कमल मुखर्जी की बुक 'हेमा मालिनी : बेयॉन्ड द ड्रीम गर्ल' के मुताबिक, शादी के बाद हेमा कभी धर्मेंद्र के घर नहीं गईं। बकौल हेमा ने उसमें बताया है कि वो किसी को डिस्टर्ब नहीं करना चाहती थीं।' 

67

'धरमजी ने मेरे और मेरी बेटियों के लिए जो किया, मैं उसमें खुश हूं। उन्होंने एक पिता की भूमिका बखूबी निभाई। आज मैं काम करती हूं और अपनी डिग्निटी को मेंटेन करने में सक्षम हूं। क्योंकि मैंने अपनी जिंदगी को आर्ट और कल्चर से जोड़ लिया है।' 

77

बता दें, हेमा मालिनी और धर्मेंद्र का घर 5 मिनट की दूरी पर स्थित है, लेकिन वो वहां कभी नहीं गईं। लेकिन उनकी बड़ी बेटी ईशा देओल को वहां जाने में 34 साल लग गए थे। दरअसल, धर्मेंद्र के भाई अजित बीमार थे और ईशा उनसे मुलाकात के लिए गई थीं। 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories