Published : Jan 12, 2023, 12:18 PM ISTUpdated : Jan 12, 2023, 12:32 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, Hrithik Roshan parties with ex-wife Sussanne Khan boyfriend Arslan Goni । बॉलीवुड के सुपर स्टार ऋतिक रोशन ने 10 जनवरी को अपना जन्मदिन मनाया। कोई मिल गया स्टार 49 वर्ष के हो गए हैं । ऋतिक की एक्स वाइफ सुज़ैन खान को डेट कर रहे अर्सलान गोनी ने ऋतिक को बधाई दी है, इसके साथ उनकी तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है । वहीं अपने बर्थडे पोस्ट को री-शेयर करते हुए ऋतिक ने लिखा, "धन्यवाद यारा (दोस्त)।" । देखें ऋतिक के लिए एक्स वाइफ सुजैन और उनकी गर्ल फ्रेंड सबा आज़ाद ने किस तरह बर्थडे विश किया....
ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान के बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी ने भी एक्टर को अपनी शुभकामनाएं दी हैं ।
अर्सलान ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक पार्टी में एक साथ पोज देते हुए अपनी और ऋतिक की एक सेल्फी शेयर की है। उन्होंने लिखा "Happy happy birthday, Hrithik Roshan."। इस दौरान दोनों ने बिल्कुल एक जैसा फेस एक्सप्रेशन ( मुंह) बनाया हुआ है।
210
फोटो में, ऋतिक ने brown T-shirt पहनी हुई थी और थम्स-अप साइन करते हुए दोनों ने एक जैसा एक्सप्रेशन दिया हुआ है। अर्सलान ने व्हाइट टी-शर्ट पहनी थी। फोटो में ऋतिक रोशन और अर्सलान के बीच ज़बरदस्त बॉडिंग भी नज़र आ रही है।
310
ऋतिक रोशन ने 10 जनवरी को अपना 49 वां जन्मदिन मनाया है। बी-टाउन की कई फेमस सेल्रेब्रिटी ने रितिक को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी हैं। ज्यादातर फ्रेंडस ने उन्हें सोशल मीडिया पर विश किया है।
410
इससे पहले सुजैन खान ने ऋतिक के बर्थडे पर एक वीडियो शेयर किया था। जिसमें ऋतिक अपने दोनों बेटे हरेन रोशन और हिरदान रोशन के साथ कूल अंदाज़ में नज़र आ रहे हैं। वहीं इस वीडियो में फैमिली के दूसरे मेंबर भी दिखाई दिए थे।
510
सुज़ैन ने लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो, राई (ऋतिक) … आपके जीवन का सबसे अच्छा और सबसे स्ट्रांग पार्ट आपका इंतजार कर रहा है !! भगवान आपको असीम आशीर्वाद दें।
610
सुजैन के वीडियो में उनके बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी और ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड सबा आजाद भी नजर आ रही हैं। अर्सलान ने भी पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, "हैप्पी बर्थडे. ऋतिक रोशन।"
710
ऋतिक की गर्लफ्रेंड सबा ने भी ऋतिक के बर्थडे पर कई तस्वीरें शेयर कीं, जहां दोनों ने फनी फेस बनाए हुए हैं। कैप्शन में उन्होंने लिखा, “आज रो डे है !! हे रो (ऋतिक रोशन) !! जैसा कि आप इस सर्कस के जरिए से ग्लाइड करते हैं, Super cute wishes. Happy day to you too.” इसके साथ उन्होंने एक दार्शनिक मैसेज लिखा था ।
810
ऋतिक और सबा को पहली बार 2022 की शुरुआत में मुंबई में एक डिनर डेट पर देखा गया था। तब से, सबा को ऋतिक के साथ डिफरेंट इवेंट में देखा गया है।
910
दोनों मई में फिल्म मेकर करन जौहर के 50वें जन्मदिन की पार्टी में भी साथ- साथ नज़र आए थे। सबा ने ऋतिक के बर्थ डे पर उनके साथ आउटिंग की शानदार तस्वीरें शेयर की हैं।
1010
ऋतिक की पहली शादी सुजैन खान से हुई थी, इसके बाद दो बेटे के मां-बाप बनने के बाद साल 2014 में दोनों ने अपनी राहें अलग कर ली थीं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।