मुंबई. बीती रात यानी रविवार को मुंबई में आईटीए अवॉर्ड्स (Indian Telly Academy Awards 2022) का आयोजन किया गया है। साल की इस मच अवेटेड अवॉर्ड्स नाइट में टीवी और फिल्मों से जुड़े कई सेलेब्स इवेंट के रेड कारपेट पर स्टाइल और बोल्ड लुक में नजर आए। इवेंट के रेड कारपेट पर टीवी की नागिन के नाम से फेमस निया शर्मा (Nia Sharma) सफेद रंग की जालीदार ड्रेस में नजर आई। वहीं, रश्मि देसाई ने इतनी बोल्ड ड्रेस कैरी कर रखी थी उन्हें देखते ही कईयों के होश उड़ गए। इनके अलावा आलिया भट्ट (Alia Bhatt), रणवीर सिंह (Ranveer Singh), वाणी कपूर (Vaani Kapoor) से लेकर करन जौहर (Karan Johar) और राखी सावंत (Rakhi Sawant) सहित कई सेलेब्स ने इस अवॉर्ड शो में शिरकत की। वहीं, टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly), हिना खान (Hina Khan) से लेकर कई स्टार्स का जलवा देखने को मिला है। नीचे देखें अवॉर्ड शो के रेड कारपेट पर सेलेब्स की स्टाइलिश, बोल्ड और ग्लैमरस फोटोज...
इवेंट्स से जुड़ी कई फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। सामने आई फोटोज में देखा जा सकता है कि टीवी एक्ट्रेसेस एक से बढ़कर एक आउटफिट्स में नजर आ रही है।
212
निया शर्मा ने इवेंट में सुरभि चांदना और रवि दुबे के साथ पोज देती नजर आई। इस दौरान तीनों बेहद खुश नजर आए। बता दें कि रवि-निया सीरियल जमाई राजा में साथ नजर आए थे।
312
इवेंट में पहुंची रश्मि देसाई ने बेहद बोल्ड गाउन कैरी कर रखी थी। उनकी ये गाउन ट्रांसपरेंट थी। उन्होंने कैमरामैन को जमकर पोज भी दिए।
412
सिल्वर रंग की साड़ी में आलिया भट्ट बेहद खूबसूरत नजर आई। इस दौरान ने अपनी फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी को पोज मारती भी नजर आई।
512
राखी सावंत सिर पर ओवर साइड गुलाब का फूल और काले रंग की ड्रेस में पहुंची। राखी की कई फोटोज वायरल हो रही है, जिसमें वे मस्ती करती नजर आ रही है।
612
टीवी शो अनुपमा में काव्या का किरदार निभाने वाली मदालता शर्मा मां के साथ नजर आई। इवेंट में मां-बेटी ने एक साथ फोटोग्राफर्स को पोज दिए।
712
काले रंगी की ट्रांसपरेंट गाउन में दीपशिखा नागपाल बेहद खुश नजर आई। वहीं, तारक मेहता का उल्टा चश्मा की अंजली भाभी भी लाल ऑफ शोल्डर गाउन में दिखी।
812
गुलाबी रंग की ऑफ शोल्डर गाउन में कश्मीरा शाह पोज देती नजर आई। वहीं, तारक मेहता का उल्टा चश्मा की बबिता जी यानी मुनमुन दत्ता भी सफेद गाउन में नजर आई।
912
गुलशन ग्रोवर और डिनो मोरियो एक-दूसरेको गले लगाते नजर आए। आपको बता दें कि फिलहाल दोनों ही सिल्वर स्क्रीन से दूर है। वे कभी कभार ही फिल्मों में नजर आते हैं।
1012
दिलीप जोशी मरून रंग के सूट-बूट में नजर आए। वहीं, रूपाली गांगुली पति और बेटे के साथ नजर आई। सभी ने मिलकर पोज दिए
1112
टीवी सीरियल भाबी जी घर पर है की अंगूरी भाभी और तिवारी जी साथ पोज देते नजर आए। अंगूरी भाभी इस दौरान सिम्पल लुक में नजर आई।
1212
करन जौहर इवेंट में अपने चिर परिचित अंदाज में नजर आए। वहीं वामी कपूर काले रंग की साड़ी और खुले बालों में नजर आई।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।