10 Facts : जब इस वजह से खूंखार आतंकी समझकर पुलिस ने धर दबोचा था इरफान खान को, 1 ख्वाहिश नहीं कर पाए पूरी

मुंबई. नशीली आंखों से अभिनय करने वाले इरफान खान (Irrfan Khan) आज यानी गुरुवार को पहली डेथ एनिवर्सरी है। उनका निधन 53 की उम्र में 29 अप्रैल, 2020 को मुंबई में हुआ था। मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांसे लीं थी। उन्होंने बिना गॉडफादर के फिल्म इंडस्ट्री में जगह बनाई थी। उन्होंने हिंदी फिल्मों के साथ ही हॉलीवुड में भी कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। इरफान न सिर्फ एक मंझे हुए कलाकार थे बल्कि एक मजबूत इंसान भी थे। कैंसर से जंग लड़ते हुए उन्हें मालूम था वो नहीं बचेंगे इसलिए चिट्टियों में अपना दर्द लिखते थे। उनकी जिंदगी में सैकड़ों रहस्य रहे हैं। कभी क्रिकेटर बनने की चाह रखने वाले इरफान एक बार आतंकी भी घोषित हो चुके थे। आइए, जानते है उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें...

Asianet News Hindi | Published : Apr 28, 2021 4:47 PM IST

110
10 Facts : जब इस वजह से खूंखार आतंकी समझकर पुलिस ने धर दबोचा था इरफान खान को, 1 ख्वाहिश नहीं कर पाए पूरी

1. इरफान खान का असली नाम साहबजादे इरफान अली खान था। वे जयपुर में एक शाही खानदान में पैदा हुए थे लेकिन उन्होंने अपनी जिंदगी में काफी बुरा वक्त देखा।

210

2. इरफान खान का जन्म 7 जनवरी 1967 को राजस्थान के जयपुर में एक रॉयल फैमिली में हुआ था। उनके पिता का नाम स्वर्गीय जागीरदार खान था जो टोंक जिले के खजुरिया में टायर का बिजनेस चलाते थे। उनकी मां सईदा बेगम टोंक हाकिम फैमिली से थीं।

310

3. इरफान खान को अपने नाम में एक्स्ट्रा R पसंद आता था, इसलिए उन्होंने अपने नाम को बदलकर Irrfan कर दिया था। वे क्रिकेटर बनना चाहते थे। उनके मां-बाप ने इसमें उनका सपोर्ट नहीं किया। फिर एनएसडी से स्कॉलरशिप मिलने के बाद उन्होंने एक्टिंग में करियर बनाने की सोची। उन्होंने एमए की डिग्री ली थी, साथ ही एनएसडी से 1984 में एक्टिंग डिप्लोमा भी हासिल किया था।

410

4. इरफान ने ऐसे ही शोहरत नहीं पाई थी। अपने स्ट्रगल के दौर में उन्होंने एसी तक रिपेयर करने का काम किया था। उन्होंने बताया था कि जब वो पहली बार AC रिपेयर करने गए तो ये बॉलीवुड के लीजेंड एक्टर राजेश खन्ना का घर था। वे पैसों के लिए ट्यूशन भी पढ़ाया था। 

510

5. इरफान खान ने अवार्ड नॉमिनेटेड फिल्म सलाम बॉम्बे से डेब्यू किया था, जो 1988 में रिलीज हुई। लेकिन इस फिल्म में उनका रोल काट दिया गया था। उनकी लंबाई को लेकर ये बात कही गई। उन्होंने करियर की शुरुआत में चाणक्य, भारत की खोज, सारा जहां हमारा, बनेगी अपनी बात, चंद्रकांता, श्रीकांत जैसे टीवी सीरियलों में छोटे-मोटे रोल किए थे।

610

6. इरफान को पहचान 2000 में मिली, जब उन्होंने लंदन बेस्ड डायरेक्टर आसिफ कपाड़िया की द वॉरियर में काम किया। 2001 में विभिन्न फिल्म फेस्टिवल्स में प्रदर्शित की गई इस फिल्म में लीड रोल प्ले कर इरफान को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलीं। 2005 में रोग फिल्म में उन्हें लीड रोल मिला लेकिन फिल्म खास नहीं चली।
 

710

7. इरफान इस्लाम और धर्म की कट्टरता को लेकर हमेशा बेबाक बयान देते थे। एक बार उनके कुर्बानी से जुड़े बयान ने बवाल मचा दिया था। इस्लामिक धर्मगुरुओं ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। धर्मगुरुओं ने इरफान को अपने काम पर ध्यान लगाने और धार्मिक मामलों में ना पड़ने की सलाह दी है। हालांकि, इरफान का कहना था कि वह धर्मगुरुओं से डरने वाले नहीं हैं। वह ऐसे देश में नहीं रहते जिसे धर्म के ठेकेदार चलाते हैं।

810

8. इरफान एक मनमोजी इंसान थे, वो गंभीर थे और हंसमुख भी। उनकी एक अजीब ख्वाहिश थी। वे अपनी मां को नोटों से भरा सूटकेस देना चाहते थे। वो चाहते थे कि जैसे फिल्मों में पैसों से भरा सूटकेस देते हैं वैसे ही वे भी अपनी मां को दे। हालांकि, उनकी यह ख्वाहिश अधूरी ही रह गई।

910

9. एक बार इरफान खान आतंकवादी घोषित हो गए। अमेरिका के एयरपोर्ट पर उन्हें रोक लिया गया और तलाशी ली गई। ये उनके नाम की वजह से नहीं बल्कि उनकी शक्ल एक खूंखार आतंकवादी से मिल रही थी। बाद में गलतफहमी दूर हुई तो माफी और पूरे सम्मान के साथ उन्हें जाने दिया।

1010

10. इरफान खान को 2012 में बेस्ट एक्टर का नेशनल फिल्म अवॉर्ड से मिला था। पान सिंह तोमर के लिए उन्हें फिल्म फेयर क्रिटिक का बेस्ट एक्टर अवॉर्ड मिला था। उन्होंने तीन इंटरनेशनल इंडियन फिल्म अकादमी अवॉर्ड अपने नाम किए हैं। उन्हें 2017 में हिंदी मीडियम के लिए बेस्ट एक्टर का फिल्म फेयर अवॉर्ड मिला।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos