16 की उम्र में दूध वाले की बेटी को दिल दे बैठे थे इरफान, प्यार में मिला धोखा तो कभी नहीं की बात

Published : Apr 29, 2020, 06:35 PM IST

मुंबई। इरफान खान का 53 साल की उम्र में बुधवार 29 अप्रैल को निधन हो गया। इरफान ने मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में अंतिम सांस ली। हफ्तेभर पहले इरफान अपने घर के बाथरूम में गिर गए थे। इसके बाद उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया था। उन्हें ब्रेन ट्यूमर था और उनकी कोलन इंफेक्शन की समस्या बढ़ गई थी। वैसे, इरफान खान की लाइफ से जुड़ी ऐसी कई बातें हैं, जो ज्यादातर लोग नहीं जानते होंगे। मसलन, इरफान जब 16 साल के थे, तभी उन्हें दूध वाले की बेटी से प्यार हो गया था।

PREV
17
16 की उम्र में दूध वाले की बेटी को दिल दे बैठे थे इरफान, प्यार में मिला धोखा तो कभी नहीं की बात

हालांकि, इरफान को उनका पहला प्यार हमेशा के लिए नहीं मिल सका। अपने ही कजिन की वजह से उन्हें उस लड़की से ब्रेकअप करना पड़ा था। अपने इस अनोखे प्यार की कहानी खुद इरफान खान ने एक इंटरव्यू के दौरान बताई थी। 

27

इरफान के मुताबिक, 16 साल की उम्र में वो बस इसलिए दूध लेने जाते थे, ताकि दूधवाले की बेटी की शक्ल उन्हें दिख जाए। इतना ही नहीं, लड़की भी उन्हें देखकर मुस्कुराती थी। 

37

एक दिन उस लड़की ने इरफान को अपने कमरे में बुला लिया, तब इरफान ने सोचा कि अब कुछ न कुछ होने वाला है। लेकिन लड़की ने अपनी कॉपी दी, जिसमें एक चिट्ठी रखी थी। यह चिट्ठी इरफान को लड़की के बगल में रहने वाले एक लड़के को देनी थी।

47

इसके बाद इरफान ने अपने प्यार की कुर्बानी देने का फैसला किया और खुद को हीरो समझते हुए उस लड़के तक वो चिट्ठी पहुंचा दी।
 

57

इरफान ने यह भी बताया था कि वह लड़की कई बार उनके घर आती थी और दोनों मिलकर छुपन-छुपाई खेलते थे। इरफान के मुताबिक वो उस लड़की के साथ बिताए पलों को कभी नहीं भूल पाए।

67

हालांकि इरफान के एक कजिन की वजह से दोनों अलग-अलग हो गए। उन्होंने इंटरव्यू में कहा था कि एक दिन उनके चाचा के बेटे ने आकर कहा कि लड़की ने उसके साथ भी छुपन-छुपाई खेली है। इतना सुनते ही इरफान का दिल टूट गया था और उसके बाद वो उससे कभी नहीं मिले। 

77

इरफान ने बताया था कि लड़की के गम में वो इतना डूब गए थे कि कई हफ्तों तक वो मुकेश के दर्दभरे गाने सुनते रहे थे। हालांकि इस दौरान लड़की ने उनसे बात करने की कोशिश की, लेकिन इरफान तो बस अपनी धुन के पक्के थे। 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories