शादी के बाद हनीमून पर निकली 'सिंघम' की एक्ट्रेस, पति की बाहों में यूं आई नजर

मुंबई. बॉलीवुड और साउथ फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाने वाली एक्ट्रेस काजल अग्रवाल शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। उन्होंने गौतम किचलू के साथ 30 अक्टूबर को शादी की थी। शादी के बाद पहला करवाचौथ मनाने के बाद ये जोड़ा अब हनीमून के लिए निकल गया है। काजल ने कुछ तस्वीरें शेयर कर इस बात की जानकारी फैंस के साथ शेयर की है। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने और गौतम के पासपोर्ट की तस्वीरें शेयर की है। काजल ने शेयर की फोटो... 

Asianet News Hindi | Published : Nov 7, 2020 8:33 AM IST / Updated: Nov 12 2020, 09:38 AM IST

17
शादी के बाद हनीमून पर निकली 'सिंघम' की एक्ट्रेस, पति की बाहों में यूं आई नजर

काजल अग्रवाल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने और गौतम किचलू के पासपोर्ट की तस्वीरें शेयर की हैं। इस पाससपोर्ट के साथ काजल ने लिखा है, 'जाने के लिए तैयार।' इस कैप्शन के साथ उन्होंने एक हवाई जहाज की इमोजी भी शेयर की है।

27

काजल अग्रवाल ने स्टोरी में अपने और पति के नाम से बने कस्टमाइज पाउच भी शेयर किए हैं। इन पाउचों के साथ उन्होंने लिखा,'बैग पैक हो गए हैं।' हालांकि, काजल ने अभी तक यह नहीं बताया है कि वह हनीमून पर कहां जा रही हैं।

37

बता दें, काजल ने इससे पहले लाल रंग की साड़ी में खुद की तस्वीरें शेयर की थी, जिसे मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया था। इसके साथ ही उन्होंने लिखा, 'मेरे प्रिय मनीष मल्होत्रा जून के महीने में लॉकडाउन के बीच जब कुछ नहीं हो रहा था तब मेरे लिए यह खूबसूरत साड़ी डिजाइन करने के लिए आपकी टीम का शुक्रिया।' 

47

काजल ने आगे लिखा, 'मैं आपके प्रयासों, मेहनत और गर्मजोशी की तारीफ करती हूं, जो मेरी सगाई का हिस्सा बना। बहुत सारा प्यार।' काजल अग्रवाल ने अपने पति के साथ बेहद रोमांटिक तस्वीरें शेयर की थी। इन लेटेस्ट फोटोज में यह शादीशुदा कपल काफी प्यारा लग रहा था और फैंस ने भी यह तस्वीरें काफी पसंद की थी।

57

काजल ने अपने पहले करवा चौथ की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। इन तस्वीरों को भी फैन्स का काफी पसंद किया था। काजल इन तस्वीरों में बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
 

67

काजल और गौतम की शादी मुंबई के एक होटल में हुई थी। इस शादी में गौतम और काजल के केवल परिवार के नजदीकी लोग और कुछ दोस्त ही शामिल हुए थे।

77

फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos