1 काम से बचने के लिए फिल्मों में आई काजोल, पहली ही मूवी गिरी थी औंधे मुंह, फिर यूं बनी सुपरस्टार

Published : Aug 05, 2021, 12:10 PM IST

मुंबई. बॉलीवुड की सुपरस्टार काजोल (Kajol) 47 साल की हो गई है। काजोल का जन्म 5 अगस्त, 1974 को मुंबई में हुआ था। महज 16 साल की उम्र में अपने करियर की शुरुआत करने वाले काजोल ने कम ही समय में इंडस्ट्री में अपना नाम रोशन कर लिया था। शायद कम ही लोग जानते है कि काजोल ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम क्यों रखा। रिपोर्ट्स की मानें तो काजोल का पढ़ाई में बिल्कुल भी दिल नहीं लगता था। वे हमेशा स्कूल जाने से बचने की कोशिश करती थी। चूंकि वे फिल्मी खानदान से ताल्लुक रखती थी तो उन्होंने भी एक्टिंग में करियर बनाने की सोची। पढ़ाई से बचने के लिए काजोल ने सिर्फ 16 साल की उम्र में बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उनकी पहली ही फिल्म बेखुदी बॉक्सऑफिस पर औंधे मुंह गिरी थी। नीचे पढ़े काजोल से कैसे तय किया बॉलीवुड का सफर और कैसे छा गई स्क्रीन पर...

PREV
18
1 काम से बचने के लिए फिल्मों में आई काजोल, पहली ही मूवी गिरी थी औंधे मुंह, फिर यूं बनी सुपरस्टार

काजोल बचपन से ही बेहद जिद्दी नेचर की रही है। वो एक बार जो बात ठान लें उसे पूरा करके ही दम लेती हैं। तभी तो वो अपनी बातें मनवाने के लिए अपने पेरेंट्स के पीछे पड़ जाती थी। इस बात का खुलासा काजोल ने खुद एक इंटरव्यू में किया था।

28

1992 में फिल्म बेखुदी से काजोल ने फिल्मों में एंट्री की, जिसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। सबी जानते है कि काजोल फिल्मी परिवार से ताल्लुक लेकिन उसके बाद उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी अपने दम पर हासिल की। काजोल ने लीड एक्ट्रेस के साथ ही फिल्म गुप्त में लीड विलेन का रोल भी प्ले किया था, जिसके लिए उन्हें बेस्ट विलेन का फिल्लफेयर अवॉर्ड भी मिला था। 

38

फिल्म बेखुद में सांवली दिखने वाली काजोल को देखकर लोगों का मानना था कि ये लड़की शायद ही नाम कमा सके। लेकिन बेखुदी के बाद आई फिल्म बाजीगर ने बॉक्सऑफिस पर धमाक मचाया है और इसके बाद काजोल ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। इस फिल्म में काजोल के साथ शाहरुख खान लीड रोल में थे। 

48

बाजीगर में शाहरुख खान के साथ कम करने के बाद दोनों की जोड़ी दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया। इसके बाद दोनों करन-अर्जुन, दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे, कुछ कुछ होता है, कभी खुशी कभी गम, माय नेम इज खान, दिलवाले जैसी हिट फिल्मों में साथ काम किया। 

58

1992 में करियर की शुरुआत करने वाली काजोल ने 1999 में अजय देवगन से शादी कर ली थी। शादी के बाद बच्चे और घर संभालने के कारण उन्होंने फिल्में करना कम कर दी। हालांकि, अभी भी साल में 1-2 फिल्मों में नजर आ ही जाती है।

68

बता दें कि काजोल और अजय देवगन की पहली मुलाकात फिल्म हलचल की शूटिंग पर हुई थी। जब काजोल, अजय से पहली बार मिली थी तो यह देखा कि उन्हें एक किनारे अकेले बैठना पसंद है। ज्यादा बातें भी नहीं करते थे। तब काजोल को लगता था कि ऐसा भला कैसे हो सकता है कि कोई बात नहीं करे।

78

अजय और काजोल के बीच फिल्‍म के सेट पर ही दोस्‍ती बढ़ी थी। फिर दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे। दिलचस्‍प बात यह है कि ना तो अजय और ना ही काजोल ने कभी एक-दूसरे को प्रपोज किया। प्‍यार में सब अपने आप होता गया। दोनों एक-दूजे की आंखों की भाषा समझते थे।

88

काजोल और अजय ने 4 साल एक-दूसरे को डेट किया था और फिर शादी का फैसला लिया। दोनों के परिवार वालों को रिश्‍ता मंजूर था, लेकिन काजोल के पिता बेटी के फैसले से खुश नहीं थे। उन्होंने काजोल से 4 दिन तक बात नहीं की थी। वह चाहते थे कि काजोल अपने करियर पर फोकस करें। हालांकि, बाद में वह भी मान गए थे। कपल फरवरी 1999 में बंधन में बंध गए। दोनों के दो बच्चे बेटी न्यासा और बेटा युग है। 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories