मुंबई। बॉलीवुड की सबसे रोमांटिक एक्ट्रेस में शुमार काजोल 47 साल की हो गई हैं। 5 अगस्त, 1974 को जन्मी काजोल ने 1992 में आई फिल्म 'बेखुदी' से डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके को-स्टार कमल सदाना थे। हालांकि, उन्हें पहचान अगले साल यानी 1993 में आई फिल्म बाजीगर से मिली, जिसमें उनके अपोजिट शाहरुख खान थे। इस फिल्म के हिट होने के बाद तो काजोल ने कभी पीछे मुड़कर ही नहीं देखा। अपने 27 साल के करियर में काजोल ने कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया है। बाजीगर से लेकर पिछले साल आई फिल्म तान्हाजी तक काजोल का लुक काफी बदल गया है। इस पैकेज में हम दिखा रहे हैं काजोल के अब तक के डिफरेंट लुक्स को।
बाजीगर
रिलीज : 1993
काजोल को इंडस्ट्री के न्यू एक्टर रहे शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘बाजीगर’ मिली। मूवी सुपरहिट रही और यहीं से काजोल का करियर भी चल निकला। साधारण लुक्स के बावजूद काजोल ने सिर्फ एक्टिंग के दम पर कई सुपरस्टार्स के साथ काम किया और जबर्दस्त ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं।
212
करन अर्जुन
रिलीज : 1995
‘करन अर्जुन’ के लिए म्यूजिक बनाने का जिम्मा डायरेक्टर राकेश रोशन के भाई राजेश रोशन को दिया गया था। इस फिल्म में एक गाना था- गाना था ‘जाती हूं मैं जल्दी है क्या। इस गाने को पहले रिजेक्ट कर दिया गया था। हालांकि, राकेश रोशन के कहने पर गाने को दोबारा रखा गया और यह ब्लॉकबस्टर साबित हुआ।
312
दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे
रिलीज : 1995
इस फिल्म के एक गाने 'मेरे ख्वाबों में जो आए...' के लिए काजोल ने बेहद छोटी स्कर्ट पहनी थी। लेकिन शायद कम ही लोग जानते हैं कि काजोल द्वारा पहनी गई ये स्कर्ट शॉर्ट नहीं बल्कि काफी लंबी थी। हालांकि, बाद में डिजाइनर द्वारा इसे काटकर इतना छोटा कर दिया गया कि इसने लोगों का ध्यान आकर्षित किया।
412
इश्क
रिलीज : 1997
इसी फिल्म से अजय देवगन और काजोल की लव स्टोरी शुरू हुई थी। इसी फिल्म के साथ ही दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था। कुछ साल डेटिंग के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया था। अजय-काजोल ने 1999 में शादी की थी। हालांकि, काजोल के शादी करने के फैसले से उनके पापा खुश नहीं थे।
512
प्यार किया तो डरना क्या
रिलीज : 1998
इस फिल्म का म्यूजिक उस साल काफी पॉपुलर हुआ था। फिल्म में कुल 8 गाने थे और सभी सुपरहिट हुए थे। फिल्म का म्यूजिक हिमेश रेशमिया, जतिन ललित और साजिद-वाजिद ने दिया था। इस फिल्म के बाद ही सलमान खान ने अपनी बाद की फिल्मों में शर्टलेस होने का चलन शुरू किया था।
612
प्यार तो होना ही था
रिलीज : 1998
साल 1998 में काजोल की एक के बाद एक 3 फिल्में रिलीज हुई थीं। इनमें से तीनों ही ब्लॉकबस्टर साबित हुई थीं। इस फिल्म में काजोल के हीरो उनके पति यानी अजय देवगन ही थे। फिल्म के गाने जबर्दस्त हिट हुए थे।
712
कुछ कुछ होता है
रिलीज : 1998
काजोल के सबसे खास दोस्तों में से एक फिल्ममेकर करन जौहर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि फिल्म 'कुछ कुछ होता है' के गाने हाय हाय रे हाय ये लड़का.. की शूटिंग के दौरान काजोल साइकिल से गिर गई थीं और 2-3 दिन तक उनकी याददाश्त चली गई थी।
812
कभी खुशी कभी गम
रिलीज : 2001
इस फिल्म में काजोल ने एक चुलबुली लड़की का रोल प्ले किया था। करन जौहर की इस फिल्म में एक बार फिर वो शाहरुख खान के अपोजिट नजर आई थीं। इस जोड़ी के अलावा मूवी में करीना कपूर और ऋतिक रोशन भी अहम किरदार में थे।
912
फना
रिलीज : 2006
काजोल ने बतौर हीरोइन आमिर खान के साथ सिर्फ एक ही फिल्म में काम किया है और उसका नाम है फना। इस फिल्म में काजोल आमिर खान की लव इंटरेस्ट के रोल में थीं। हालांकि, दोनों इश्क में भी थे लेकिन उसमें काजोल की जोड़ी अजय देवगन के साथ थी।
1012
माय नेम इज खान
रिलीज : 2010
फिल्म में शाहरुख खान ने एक मुस्लिम युवक का किरदार निभाया था, जिसका नाम रिजवान खान था। वहीं फिल्म में काजोल शाहरुख खान की पत्नी मंदिरा की भूमिका में थीं। फिल्म में शाहरुख एस्पर्गर सिंड्रोम नाम की बीमारी से ग्रस्त रहते हैं। फिल्म में रिजवान बनकर उन्होंने मुस्लिमों के प्रति दुनिया की कट्टर सोच को बदलने की कोशिश की थी।
1112
दिलवाले
रिलीज : 2015
काजोल और शाहरुख की जोड़ी इंडस्ट्री की मोस्ट रोामंटिक जोड़ियों में गिनी जाती है। इस फिल्म में वो पांच साल बाद दोबारा साथ दिखे थे। इससे पहले दोनों ने बाजीगर, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, करण अर्जुन, कुछ कुछ होता है, कभी खुशी कभी गम और माय नेम इज खान जैसी फिल्में कीं थीं।
1212
तान्हाजी
रिलीज : 2020
इस फिल्म में काजोल की जोड़ी एक बार फिर अपने पति अजय देवगन के साथ नजर आई। फिल्म में काजोल ने सावित्री बाई का किरदार निभाया है, जो तानाजी की पत्नी हैं। काजोल की एक खासियत है कि वो जिस भी रोल में आती हैं उसे अपना बना लेती हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।