पति अजय देवगन संग रिश्ते पर काजोल ने किया चौंकाने वाला खुलासा, बयां किया 2 बार कोख उजड़ने का दर्द

एंटरटेनमेंट डेस्क. एक्ट्रेस काजोल (Kajol) ने हाल ही में पति अजय देवगन (Ajay Devgn) के साथ अपने रिश्ते को लेकर बात की। उन्होंने अफेयर, शादी, हनीमून से लेकर 2 बार हुए मिसकैरेज के दर्द को भी बयां किया। काजोल ने अपने पुराने दिनों को याद कर खुलासा करते हुए बताया कि अजय देवगन ने उन्हें कभी प्रपोज नहीं किया और शुरू में वह उनसे नफरत करती थीं। हालांकि, फिल्म हलचल के सेट पर दोनों दोस्त बन गए और यहां तक ​​कि वह उनके साथ अपने ब्वॉयफ्रेंड के बारे में चर्चा भी करती थी। बाद में दोनों का अपने-अपने पार्टनर से ब्रेकअप हो गया और दोनों रिश्ता गुपचुप तरीके से शुरू हो गया। दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया और इसी उनका रिश्ता भी मजबूत होता गया। फिर कपल ने शादी करने का फैसला किया। नीचे पढ़ें आखिर क्यों काजोल को अपना हनीमून छोड़कर बीच में आना पड़ा था मुंबई...

Asianet News Hindi | Published : Aug 19, 2022 10:11 AM IST / Updated: Aug 19 2022, 03:49 PM IST

16
पति अजय देवगन संग रिश्ते पर काजोल ने किया चौंकाने वाला खुलासा, बयां किया 2 बार कोख उजड़ने का दर्द

काजोल ने हाल में ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे के साथ एक इंटरएक्शन में खुलासा किया कि उनके पिता अजय देवगन के साथ उनके रिश्ते को लेकर खुश नहीं थे। जब उन्होंने पिता से अजय संग शादी को लेकर बात की तो वह इतने नाराज हो गए थे कि 4 दिन तक उनसे बात तक नहीं की थी। लेकिन फिर चीजें वक्त के साथ बेहतर हो गई और दोनों शादी के बंधन में बंध गए।

26

काजोल ने इंटरएक्शन के दौरान पति अजय देवगन को लेकर कुछ खुलासे भी किए। उन्होंने बताया- अजय अपने हनीमून पर बीमार पड़ गए थे। वे एक लंबा हनीमून चाहती थी और उन्होंने एक जगह से दूसरी जगह जाने में करीब 5 हफ्ते का वक्त बिताया। इसी बीच अजय बीमारी पड़ गए और उन्हें अपना हनीमून बीच में छोड़कर वापस घर लौटना पड़ा।

36

इस दौरान काजोल ने मिसकैरेज के बारे में भी बात जो बहुत ही दर्दभरा रहा। उन्होंने बताया कि उनका पहला मिसकैरेज फिल्म कभी खुशी कभी गम के दौरान हुआ था। वे बहुत दर्द में थी और इसलिए फिल्म की सक्सेस को एन्जॉय तक नहीं कर पाई थी। बाद में भी उनका दूसरा मिसकैरेज भी हुआ, जिससे उन्हें निपटने में काफी दर्द झेलना पड़ा।

46

2 बार मिसकैरेज होने के बाद आखिरकार काजोल ने तीसरी बार में बेटी न्यासा को जन्म दिया। इसके बाद वे बेटे युग की मां भी बनी। दोनों बच्चों को काजोल बेहद प्यार करती है और उनके लिए कुछ भी करने को तैयार रहती है। 

56

बता दें कि काजोल में 1992 में आई फिल्म बेखुदी से डेब्यू किया था। हालांकि, फिल्म सुपरफ्लॉप साबित हुई। इसके बाद वे बाजीगर में दिखी, जो ब्लॉकबस्टर साबित हुई। फिर उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और एक से बढ़कर एक फिल्में दी। 

66

काजोल ने पति अजय देवगन के साथ भी कई फिल्मों में काम किया। इनमें से कुछ हिट रही और कुछ फ्लॉप। दोनों ने हलचल, गुंडाराज, यू मी और हम, दिल क्या करें, प्यार तो होना ही था, राजू चाचा, टुनपुर का सुपर हीरो, इश्क, तान्हाजी जैसी फिल्मों में साथ काम किया। 

 

ये भी पढ़ें
Shocking: 27 साल के करियर और परिवार को छोड़ सन्यासी बनी TV एक्ट्रेस, बताया क्यों उठाया ऐसा कदम

8 दिन में जितनी कमाई लाल सिंह चड्ढा ने की, उतनी अकेले आमिर खान ने वसूली फीस, इन्हें मिले इतने

वो एक्टर जिसने 17 बार 'कृष्ण' बन रचा इतिहास, लोग असल में मानने लगे थे भगवान, करते थे पूजा

लाख समझाया नहीं मानें, फिर इस कारण TV के कृष्ण को टेकने पड़े घुटने, बाद में जो हुआ नहीं कर पाए यकीन 

Laal Singh Chaddha पर भारी पड़ा बायकॉट का फंडा, वरना आमिर खान की ये 4 फिल्में विवाद के बाद भी रही हिट

15 दिन में बैक-टू-बैक इतनी फिल्मों का हुआ बायकॉट, जानें अब क्यों निशाने पर आई सलमान-शाहरुख की मूवी

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos